सुरेश प्रभु ने जेट एयरवेज को बाहर निकालने के लिए किए जा रहे प्रयासों में दखल देने किया इंकार
दरअसल लोन समाधान योजना के तहत बैंक जेट एयरवेज का नियंत्रण अपने हाथों में लेने की तैयारी कर रहे हैं. इस बीच, प्रभु ने कहा कि बैंक सीधे तौर पर हितधारक हैं और कंपनी के कमर्शियल मामले से निपट रहे हैं. इन मामलों में नागर विमानन मंत्रालय हस्ताक्षेप नहीं करेगा.
प्रभु ने कहा, 'मंत्रालय को किसी भी प्रकार के वाणिज्यिक लेनदेन में दखल नहीं देना चाहिए. यही चीज मैंने रेलवे के मामले में किया. यह मसला बैंक और प्रबंधन के बीच का है.' प्रभु किंगफिशर एयरलाइंस के मामले से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही. उल्लेखनीय है कि फरार शराब कारोबारी विजय माल्या ने बैंकों पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि इन्हीं बैंकों ने किंगफिशर एयरलाइंस को बुरी तरह से बर्बाद होने के लिए छोड़ दिया था. जेट एयरवेज के मामले में प्रभु ने कहा कि मंत्रालय को किसी भी तरह के सौदे नहीं करने चाहिए, जो कि किसी भी तरह से किसी की मदद करता हो. उन्होंने कहा, 'यह हमेशा संभव है. आप दूसरी कंपनी को नीचे लाकर किसी कंपनी की मदद कर सकते हैं.' प्रभु ने कहा, 'हमें कुछ भी ऐसा नहीं करना चाहिए जिससे किसी के खिलाफ गलत हो और किसी का पक्ष लिया जा रहा हो, हमनें ऐसा नहीं किया है.' हालांकि, प्रभु ने कहा मंत्रालय सुरक्षा पहलुओं पर विचार करेगा. प्रभु ने नागर विमानन मंत्रालय के अधिकारियों और जेट एयरवेज के अधिकारियों के बीच हाल में हुई बैठक पर कहा कि हम सुरक्षा पहलुओं पर साथ काम कर रहे हैं इसलिए बैठकें हो रही हैं. उन्होंने कहा कि हमनें बैंकों से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है, क्योंकि यदि आप प्रबंधन अपने हाथ में ले रहे हैं तो सुरक्षा सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है और सुरक्षा के लिए पर्याप्त धनराशि दें.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बड़े संकट में फंसी Jet Airways! 1100 पायलट का 1 अप्रैल से विमान नहीं उड़ाने का फैसला– News18 हिंदीप्राइवेट सेक्टर की एविएशन कंपनी जेट एयरवेज की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है. कंपनी के एक हजार से ज्यादा पायलटों ने 1 अप्रैल से विमान नहीं उड़ाने के अपने फैसले पर अडिग रहने का निर्णय किया है.
Read more »
वेतन न मिलने से नाराज़ जेट एयरवेज़ के पायलट एक अप्रैल से नहीं भरेंगे उड़ानक़र्ज़ में डूबी निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज़ पिछले चार महीने से कर्मचारियों की वेतन नहीं दे पाई है. कंपनी चेयरमैन नरेश गोयल और उनकी पत्नी ने एयरलाइन बोर्ड से इस्तीफ़ा दे दिया है.
Read more »
पायलटों का भुगतान तत्काल नहीं चुका सकता जेट एयरवेज, NAG ने बुलाई बैठक- Amarujalaसंकट का सामना कर रही निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज का कहना है कि वह तत्काल अपने पायलटों का पूरा वेतन बकाया चुकाने में सक्षम नहीं है। jetairways Jetairwayscrisis salary
Read more »
जेट एयरवेज के पायलटों ने 15 अप्रैल तक टाला उड़ान न भरने का फैसला- Amarujalaजेट एयरवेज के पायलटों ने यह फैसला वेतन न मिलने के चलते लिया था। jetairways Jetairwayscrisis JetAirways jetairwaysbailout Jetairwayspilots
Read more »
जेट एयरवेज के पायलटों ने उड़ान से दूर रहने का फैसला 15 अप्रैल तक टालाJet Airways pilots defer decision not to fly, sets April 15 deadline | बकाया वेतन नहीं मिलने पर 1 अप्रैल से उड़ान नहीं भरने का किया था ऐलान अब कहा- मैनेजमेंट का रुख सकारात्मक, इसलिए 2 हफ्ते का वक्त और देंगे
Read more »
पायलटों का बकाया देने को जेट एयरवेज राजी, हड़ताल 15 दिन के लिए टलीवेतन के लिए लड़ाई लड़ रहे जेट एयरवेज के पायलटों की हड़ताल कुछ दिनों के लिए टल गई है. पायलट संघ ने जेट एयरवेज के आश्वासन के बाद सामूहिक अवकाश पर जाने का अपना फैसला रविवार को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है.
Read more »
डीजीसीए ने जेट एयरवेज के 25 अप्रैल तक निर्धारित उड़ानों के शेड्यलू को दी मंजूरी- Amarujalaइससे पहले कि स्टेट बैंक की अगुवाई में बैंकों के समूह ने 25 मार्च को वित्तीय संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के लिये समाधान योजना
Read more »
लीज नहीं चुकाने की वजह से जेट एयरवेज को 15 और विमान खड़े करने पड़ेअब तक कुल 69 विमान खड़े हुए, अब सिर्फ 20 विमान ऑपरेशनल रेजोल्यूशन के मुताबिक जेट को बैंकों से मिलने हैं 1500 करोड़ रुपए | With 15 more grounded,Jet Airways has just 20 planes in operations now
Read more »
जेट एयरवेज का आर्थिक संकट बरकरार, 15 और विमान खड़े किएआर्थिक संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब कंपनी के बेड़े के सिर्फ 20 विमान ही नियमित परिचालन में इस्तेमाल किए जा रहे हैं.
Read more »
क़र्ज़ में डूबे जेट एयरवेज़ के पायलटों ने बकाया वेतन पर ब्याज देने की मांग कीजेट एयरवेज़ के घरेलू पायलटों के संगठन नेशनल एविएटर्स गिल्ड ने नागर विमानन के महानिदेशक और जेट एयरवेज़ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को लिखा पत्र. नागर विमानन सचिव ने बताया कि जेट एयरवेज़ के 15 से भी कम विमान परिचालन में हैं.
Read more »
