JNU Student Union Result: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की मतगणना जारी है। काउंसलर पदों के 15 नतीजों में से 8 पर एबीवीपी की जीत हुई है। सेंट्रल पैनल के नतीजे गुरुवार को आएंगे, जहां एबीवीपी और लेफ्ट यूनिटी के बीच कड़ा मुकाबला है।
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की मतगणना जारी है। काउंसलर पदों के लिए 15 नतीजे आ चुके हैं, जिनमें से 8 पर एबीवीपी ने जीत हासिल की है। सेंट्रल पैनल के नतीजे गुरुवार को आएंगे। इस बार जेएनयू में एबीवीपी और लेफ्ट यूनिटी के बीच कड़ा मुकाबला है। लेफ्ट यूनिटी में AISA, SFI और DSF शामिल हैं। चुनाव 4 नवंबर को हुए थे, जिसमें 67 फीसदी छात्रों ने वोट डाला था। जेएनयू छात्रसंघ चुनाव की मतगणना में अब तक 15 काउंसलर पदों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें से 8 सीटों पर अखिल विद्यार्थी परिषद ने जीत दर्ज की है। बाकी बचे काउंसलर पदों के नतीजे भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। वहीं, छात्रसंघ के सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव जैसे अहम पदों के वोटों की गिनती गुरुवार को होगी। जेएनयू में काउंसलर के कुल 47 पद हैं, जिनमें से 15 के नतीजे अब तक सामने आ चुके हैं। मतगणना केंद्र के बाहर छात्र संगठनों के समर्थक डटे हुए हैं और लगातार नतीजों पर नजर बनाए हुए हैं। इस बार जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में मुख्य मुकाबला एबीवीपी और लेफ्ट यूनिटी के बीच देखने को मिल रहा है.
लेफ्ट यूनिटी में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन , स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन जैसे छात्र संगठन मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। लेफ्ट यूनिटी की ओर से अध्यक्ष पद के लिए अदिति, उपाध्यक्ष पद के लिए के. गोपिका, महासचिव पद के लिए सुनील और संयुक्त सचिव पद के लिए दानिश अली मैदान में हैं।वहीं, एबीवीपी ने अध्यक्ष पद के लिए विकास पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। उपाध्यक्ष पद के लिए तान्या कुमारी, महासचिव पद के लिए राजेश्वर कांत दुबे और सह-सचिव पद के लिए अनुज दमारा एबीवीपी की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं। यह चुनाव 4 नवंबर को दो चरणों में संपन्न हुआ था, जिसमें करीब 67 फीसदी छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और अंतिम नतीजे 6 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
JNU Students Union Election Result JNU Election JNU News JNU News In Hindi Jnu Election Result 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जब महज एक वोट से हुई हार-जीत, JNU में पहली बार बना ABVP का प्रेसिडेंटJNU Election 2025: जब महज एक वोट से हुई हार-जीत, JNU में पहली बार बना ABVP का प्रेसिडेंट
Read more »
जब महज एक वोट से हुई हार-जीत, JNU में पहली बार बना ABVP का प्रेसिडेंटJNU Election 2025: जब महज एक वोट से हुई हार-जीत, JNU में पहली बार बना ABVP का प्रेसिडेंट
Read more »
JNU चुनाव 2025: ABVP की ऐतिहासिक जीत और लेफ्ट का दबदबाJNU के 2001 के चुनाव में ABVP की ऐतिहासिक जीत और उससे पहले लेफ्ट छात्र संगठनों के दबदबे का विस्तृत विवरण। 1969 में JNU की स्थापना के बाद से वामपंथी संगठनों का बोलबाला रहा, लेकिन 2001 में संदीप महापात्रा ने ABVP के लिए प्रेसिडेंट का चुनाव जीता, जो एक बड़ी उलटफेर थी। लेख में चुनाव प्रक्रिया, प्रमुख मुद्दों और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला गया है।
Read more »
JNU Election 2025: जब महज एक वोट से हुई हार-जीत, JNU में पहली बार बना ABVP का प्रेसिडेंटJNU Election 2025 Live Updates: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं.जिसकी वजह से यह चुनाव एक बार फिर सुर्खियों में है.चुनाव में एक एक वोट का महत्व होता है.एक बार 2001 में जेएनयू के चुनाव में महज एक वोट से हार जीत हुई थी.तब पहली बार यहां ABVP का प्रत्याशी जीता था..
Read more »
JNU छात्रसंघ चुनाव 2025: 67 मतदान के बाद अब 6 नवंबर को आएंगे नतीजे, वाम बनाम ABVP की जंग में NSUI ने बनाया त्रिकोणजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू में छात्रसंघ चुनाव 2025-26 के लिए 4 नवंबर को मतदान हुआ। सुबह से ही छात्र कतारों में खड़े होकर मतदान करते दिखे। मतदान दो सत्रों में चला और कुल 67 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटों की गिनती रात 9 बजे से शुरू होगी, जबकि परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बार चुनाव में वाम संगठन, एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच त्रिकोणीय...
Read more »
JNU छात्रसंघ चुनाव नतीजे: काउंसलर्स पदों की काउंटिंग जारी, ABVP को बढ़तJNU Student Union Result: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की मतगणमा जारी है, जिसमें काउंसलर्स पद में एबीवीपी बढ़त बनाए हुए हैं.
Read more »
