OTT New Release In June: अगले महीने ओटीटी पर मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. जून में बॉलीवुड की 3 नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें से एक आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म भी है, जो सीधे ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. तो चलिए, आपको उन 3 बड़ी फिल्मों के बारे में बताते हैं.
नई दिल्ली. ओटीटी प्लेटफॉर्म आज के समय में मनोरंजन का सबसे बड़ा माध्यम बनकर उभरा है. इसके जरिए लोग घर बैठे अपने पूरे परिवार के साथ नई-नई फिल्में देख पाते हैं. आज हम आपको अगले महीने यानी जून में ओटीटी पर रिलीज होने वाली बॉलीवुड की 3 बड़ी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं.
मैदान: दिग्गज अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘ मैदान ’ 11 अप्रैल 2024 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास असर नहीं पड़ा था और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. विकिपीडिया के अनुसार, इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के लगभग 235 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और इसका वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन महज 67.02 करोड़ रुपये ही रहा था. भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन अजय की एक्टिंग की तारीफ हर तरफ हुई. वैसे तो यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है, लेकिन इसके लिए आपको रेंट पर यह फिल्म देखनी होगी. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 5 जून से आप इस फिल्म को अमेजन पर बिना रेंट दिए देख पाएंगे. बड़े मियां छोटे मियां: अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिन्होंने पूजा एंटरटेनमेंट और एएजेड फिल्म्स के बैनर तले जैकी भगनानी, वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और हिमांशु किशन मेहराके साथ इसका सह-निर्माण भी किया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ, सोनाक्षी सिन्हा और रोनित रॉय प्रमुख भूमिकाओं में हैं. वैसे तो सिनेमाघरों यह फिल्म ‘मैदान’ के साथ ही रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप साबित हुई थी. 350 करोड़ में बनी इस फिल्म के हाथ महज 95.48 करोड़ रुपये ही लग पाए थे. अब मेकर्स इसे ओटीटी पर रिलीज करने का पूरा प्लान बना चुके हैं. यह फिल्म 7 जून को प्राइम वीडियो और इरोज पर एक साथ रिलीज होगी. महाराज: सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म ‘महाराज’ 14 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के तहत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित, आजादी से पहले भारत की पृष्ठभूमि पर बेस्ड इस फिल्म में जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे और शरवरी भी विशेष भूमिका में हैं. सिद्धार्थ पी मल्होत्रा, जिन्हें रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म हिचकी के लिए जाना जाता है, ने महाराज का निर्देशन किया है. यह फिल्म पत्रकार और समाज सुधारक करसनदास मुलजी पर बेस्ड है, जो महिला अधिकारों और सामाजिक सुधार के लिए लीडिंग वकील थे. ब्लैकआउट: ’12वीं फेल’ की सफलता के बाद, विक्रांत मैसी अपनी अगली फिल्म क्राइम थ्रिलर कॉमेडी ‘ब्लैकआउट’ है, जो अगले महीने 7 जून को जिओ सिनेमा पर रिलीज होने वाली है. 30 मई को ही रिलीज हुए दमदार ट्रेलर को भी अच्छा रेस्पॉन्स मिलता दिख रहा है.
Maidaan Maharaj Akshay Kumar Tiger Shroff Ajay Devgn Aamir Khan Son Junaid Khan Junaid Khan Debut Film मैदान बड़े मियां छोटे मियां महाराज मैदान आमिर खान का बेटा जुनैद जुनैद खान जुनैद खान डेब्यू फिल्म अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ अजय देवगन OTT New Release In June Blackout Vikrant Messey
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BMCM Box Office Collection Day 21: बॉक्स ऑफिस पर रास्ता भटक गए 'बड़े मियां छोटे मियां', अलविदा कहने का समय करीबAkshay Kumar की सोई किस्मत बॉक्स ऑफिस पर जागने का नाम ही नहीं ले रही है। उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियांBMCM की कमाई हर दिन के साथ घटती ही जा रही है। अजय देवगन की मैदान जहां बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर बैठ गयी तो वहीं बड़े मियां छोटे मियां तो बुधवार को अपना रास्ता ही भटक गए। खिलाड़ी कुमार की फिल्म 21वें दिन सिर्फ इतना कमा...
Read more »
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने की तैयारी में रुसलान, BMCM-मैदान का भी हाल बेहालभारतीय बॉक्स ऑफिस की रौनक इन दिनों थोड़ी फीकी नजर आ रही है। बीते कई हफ्तों में रिलीज हुई फिल्में टिकट खिड़की पर दमदार कलेक्शन नहीं कर सकी हैं।
Read more »
BMCM Box Office Day 25: टूट गए 'बड़े मियां छोटे मियां' के अरमान, 'मैदान' के आगे चिल्लर भर भी नहीं कर पाई कमाईAkshay Kumar और टाइगर श्रॉफ स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर भले ही शानदार रही हो लेकिन अब अजय देवगन की मूवी खिलाड़ी कुमार की फिल्म को सिनेमाघरों में टिकने का एक मौका नहीं दे रही है। इन दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए 25 दिन बीत चुके हैं। बड़े मियां छोटे मियां ने रविवार को कितनी कमाई की चलिए देखते...
Read more »
BMCM Box Office Day 26: बेहद निराशाजनक है 'बड़े मियां छोटे मियां' का बिजनेस, करोड़ों की फिल्म लाखों में सिमटीकरोड़ों के बजट में बनी मे बड़े मियां छोटे मियां से प्रोड्यूसर को काफी उम्मीदें थीं। रिलीज के पहले उन्होंने कई बड़े दावे भी किए थे लेकिन थिएटर्स में दस्तक के साथ ही बड़े मियां छोटे मियां की धज्जियां उड़ रही है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म पर करोड़ों खर्च किए गए है। बड़े मियां छोटे मियां में भारी- भरकम वीएफएक्स और एक्शन सीन की भरमार...
Read more »
Bade Miyan Chote Miyan Day 28: बड़े मियां छोटे मियां की उल्टी गिनती शुरू, 'श्रीकांत' आते ही करेगा सफाया?अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन ड्रामा फिल्म बड़े मियां छोटे मियां अब बॉक्स ऑफिस पर अपने आखिरी दिन गिन रही है। 11अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय की फिल्म का हर दिन कलेक्शन घट रहा है। रिलीज के 28वें दिन भी फिल्म का हाल बेहाल रहा। मैदान के बाद अब श्रीकांत भी बड़े मियां छोटे मियां के रास्ते का कांटा बनकर आ रहा...
Read more »
बिग बजट फ्लॉप मूवी बड़े मियां छोटे मियां का ओटीटी प्लेटफॉर्म हुआ Fix, इस दिन देखने के लिए तैयार हो जाइए अक्षय और टाइगर की फिल्मBade Miyan Chote Miyan OTT: बड़े मियां छोटे मियां की ओटीटी प्लेटफॉर्म की डेट सामने आ गई है.
Read more »
