ये पहली बार है जब भारत में वियरेबल डिवाइस की मार्केट में गिरावट देखी गई है। जून 2024 तिमाही में यह 10 प्रतिशत घटकर 29.5 मिलियन यूनिट रह गई। इस लिस्ट में वनप्लस और ओप्पो को सबसे ज्यादा गिरावट का सामना करना पड़ा है। वियरेबल्स के लिए औसत बिक्री मूल्य एएसपी भी 21 डॉलर 1763 रुपये से 18.
पीटीआई, नई दिल्ली। मार्केट रिसर्च फर्म IDC ने गुरुवार को कहा कि भारत में वियरेबल उपकरणों की शिपमेंट में पहली बार गिरावट दर्ज की गई, जो जून 2024 की तिमाही में 10 प्रतिशत घटकर 29.5 मिलियन यूनिट रह गई। पुराने मॉडलों के बड़े अनबिके स्टॉक और इस सेगमेंट में नवाचार के निचले स्तर के कारण ऐसा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस के साथ ओप्पो में साल दर साल 35.
8 प्रतिशत की शिपमेंट में सबसे बड़ी गिरावट आई। इसके बाद फायर-बोल्ट का स्थान रहा, जिसके पहनने योग्य उपकरणों की शिपमेंट में 24.3 प्रतिशत की गिरावट आई, नॉइज़ में 13.9 प्रतिशत की गिरावट आई और बोट में साल दर साल 9.8 प्रतिशत की गिरावट आई। बोल्ट की शिपमेंट में बढ़ोतरी टॉप पांच ब्रांडों में बोल्ट एकमात्र खिलाड़ी था, जिसने शिपमेंट में 9.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। कुल शिपमेंट में गिरावट के बावजूद, बोट ने 26.7 प्रतिशत शेयर के साथ वियरेबल सेगमेंट का नेतृत्व किया, इसके बाद नॉइज ने 13 प्रतिशत शेयर, बौल्ट ने 8.1 प्रतिशत, फायर-बोल्ट ने 8 प्रतिशत, ओप्पो ने 7.6 प्रतिशत शेयर हासिल किए। इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन की इंडिया मंथली वियरेबल डिवाइस ट्रैकर रिपोर्ट में कहा गया है कि त्योहारों के मौसम की शुरुआत से पहले पुराने स्टॉक को साफ करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ विक्रेताओं द्वारा सावधानीपूर्वक इन्वेंट्री स्टॉकिंग और कम नए लॉन्च इस गिरावट के प्रमुख कारण थे। यह भी पढ़ें - 108MP कैमरा और 12GB तक रैम वाले धाकड़ फोन की सेल आज होगी लाइव, मिलेगा बंपर डिस्काउंट निचले स्तर पर पहुंचा औसत बिक्री रिकॉर्ड समग्र वियरेबल्स के लिए औसत बिक्री मूल्य भी 21 अमेरिकी डॉलर से 18.8 अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। कुल शिपमेंट में गिरावट स्मार्टवॉच के शिपमेंट में 27.4 प्रतिशत की गिरावट के कारण हुई, जो एक साल पहले 12.77 मिलियन से रिपोर्ट की गई तिमाही के दौरान 9.27 मिलियन हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है, इन्वेंट्री क्लियर करने के लिए कीमतों में कटौती और ब्रैंड्स द्वारा छूट दिए जाने के कारण स्मार्टवॉच ASP एक साल पहले के 25.6 डॉलर से गिरकर 20.6 डॉलर पर आ गया। एडवांस्ड स्मार्टवॉच में 21.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि बाजार हिस्सेदारी 1.5 से बढ़कर 2.5 प्रतिशत हो गई। इस कंपनी ने झेला सबसे ज्यादा नुकसान स्मार्टफोन सेगमेंट में सबसे ज्यादा नुकसान boAT को हुआ, जिसकी शिपमेंट में सालाना आधार पर करीब 45 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके बाद Noise का स्थान रहा, जिसकी शिपमेंट में 32.4 प्रतिशत, Fire-Boltt का 26.1 प्रतिशत और Boult का 16.6 प्रतिशत की गिरावट आई। टाइटन एकमात्र ऐसा ब्रैंड रहा, जिसने स्मार्टफोन शिपमेंट में करीब 69 प्रतिशत की उछाल दर्ज की। स्मार्टवॉच बाजार हिस्सेदारी के मामले में Noise ने 25.7 प्रतिशत के साथ सेगमेंट में बढ़त हासिल की। इसके बाद Fire-Boltt का 24.2 प्रतिशत, boAt का 11.6 प्रतिशत, Titan का 7.9 प्रतिशत और Boult का 3.9 प्रतिशत हिस्सा रहा। कलाई बैंड की शिपमेंट में सालाना आधार पर 23.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 30,600 से बढ़कर 37,800 यूनिट हो गई। ईयरवियर श्रेणी में कोई बदलाव नहीं हुआ, जो सालाना आधार पर 0.7 प्रतिशत बढ़कर 20.1 मिलियन यूनिट हो गई। ईयरवियर में ट्रूली वायरलेस स्टीरियो सेगमेंट की हिस्सेदारी 9.1 प्रतिशत बढ़कर 71 प्रतिशत के रिकॉर्ड पर पहुंच गई, जो एक साल पहले 65.5 प्रतिशत थी, रिपोर्ट में कहा गया है। IDC के अनुसार, स्मार्ट रिंग श्रेणी में वृद्धि जारी है, 2024 की दूसरी तिमाही में 204.6 अमेरिकी डॉलर के ASP पर 72,000 से अधिक स्मार्ट रिंग शिपमेंट दर्ज किए गए। रिपोर्ट में कहा गया है, अल्ट्राह्यूमन 48.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे रहा, उसके बाद 27.5 प्रतिशत के साथ पाई रिंग और 10.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ आबो तीसरे स्थान पर रहा। आईडीसी को उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में आने वाले त्यौहारी सीजन के दौरान मौजूदा पहनने योग्य ब्रांडों द्वारा अधिक किफायती स्मार्ट रिंग्स लॉन्च की जाएंगी। यह भी पढ़ें - BGMI और ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के बीच पार्टनरशिप, गेमर्स को गोल्डन आउटफिट के साथ मिलेंगे खास रिवार्ड्स
India Wearable Market Tech Oppo Smartphone Tech Tech News Tech News Hindi Technology
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत से गाड़ियों का निर्यात पहली तिमाही में 15.5 बढ़ा, कार निर्यात में मारुति सबसे आगेSIAM Automobile Exports Data वित्त वर्ष 2024-25 की इस तिमाही अप्रैल-जून में भारत से गाड़ियों की निर्यात में बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में गाड़ियों का निर्यात कुल 15.
Read more »
इस प्राइवेट बैंक ने की छप्परफाड़ कमाई, उम्मीद से बढ़कर हुआ मुनाफा, प्रॉफिट 11,059 करोड़आईसीआईसीआई बैंक का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 11,696 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
Read more »
अदाणी टोटल गैस का मुनाफा वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़ाअदाणी टोटल गैस का मुनाफा वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़ा
Read more »
भारत में गर्मी के प्रकोप से जून तिमाही में कम बिके Smartphone, दो प्रतिशत घटी सेलस्मार्टफोन की सेल को लेकर जून तिमाही के नतीजे आए हैं। भारत में जून तिमाही में तेज गर्मी और सुस्त मांग की वजह से देश में स्मार्टफोन की बिक्री सालाना आधार पर दो प्रतिशत घट गई। स्मार्टफोन की बिक्री को लेकर वैश्विक शोध फर्म काउंटरपॉइंट की रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय स्मार्टफोन बाजार ने जून तिमाही का अपना सर्वाधिक आंकड़ा हासिल...
Read more »
अदाणी पावर ने जारी किए जून तिमाही के नतीजे, पावर सेल्स वॉल्यूम में आया 38 प्रतिशत का उछालअदाणी पावर ने जारी किए जून तिमाही के नतीजे, पावर सेल्स वॉल्यूम में आया 38 प्रतिशत का उछाल
Read more »
फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का मुनाफा 127 गुना बढ़ा: 2 करोड़ रुपए से बढ़कर 253 करोड़ रुपए हुआ, शेयर करीब 4% चढ...फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो का अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 126.
Read more »
