जूता कांड में शामिल सांसद-विधायक की लखनऊ में पेशी, एक्शन लेगी BJP?

United States News News

जूता कांड में शामिल सांसद-विधायक की लखनऊ में पेशी, एक्शन लेगी BJP?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 71 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 32%
  • Publisher: 63%

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच हुई मारपीट पर पार्टी आलाकमान सख्त

उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और बीजेपी विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच बुधवार को हुई मारपीट पर पार्टी आलाकमान सख्त नजर आ रहा है. दोनों नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने लखनऊ बुलाकर हिदायत दी है.

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष के तमाम नेताओं ने इस घटना पर चुटकी लेते हुए बीजेपी पर निशाना साधा था. इस बीच यूपी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का जिक्र करते हुए कहा, 'बीजेपी एक अनुशासित पार्टी है, हम अनुशासनहीनता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे. बुधवार वाले मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.' जानकारी के मुताबिक पांडेय ने दोनों नेताओं से अलग-अलग बातचीत कर उनका पक्ष जाना, साथ ही बैठक में मौजूद मंत्री आशुतोष टंडन से भी घटना की जानकारी ली गई है. पार्टी अब पूरी रिपोर्ट तैयार करने के बाद ही कुछ फैसला लेगी.संतकबीर नगर में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक चल रही थी. जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन भी इसमें मौजूद थे. इसी बीच संत कबीरनगर से बीजेपी सांसद त्रिपाठी और मेंहदावल से बीजेपी विधायक बघेल के बीच सड़क निर्माण का श्रेय लेने को लेकर कहासुनी हो गई. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि सांसद जूता निकालकर विधायक को पीटने लगे, इसके बाद विधायक भी उनसे भिड़ गए. दोनों नेताओं के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक-दूसरे पर जूते बरसाने लगे. मामला बढ़ता देख प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह बीच बचाव किया. जानकारी के मुताबिक जिले के मेंहदावल क्षेत्र में सड़क निर्माण की शिला पट्टिका से सांसद का नाम गायब था, जिसे लेकर यह पूरा बवाल हुआ था. उधर, विधायक राकेश सिंह बघेल के समर्थकों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव तक किया. विधायक और उनके समर्थक बीती शाम धरने पर बैठे और सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्‍तर प्रदेश: सांसद सावित्री बाई फुले और पूर्व सांसद राकेश सचान कांग्रेस में शामिलउत्‍तर प्रदेश: सांसद सावित्री बाई फुले और पूर्व सांसद राकेश सचान कांग्रेस में शामिलबहराइच से भाजपा की सांसद सावित्री बाई फुले फतेहपुर से पूर्व सांसद और पूर्व सपा नेता राकेश सचान शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
Read more »

संतकबीर नगर सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधायक राकेश सिंह पर बरसाए जूते-Navbharat Timesसंतकबीर नगर सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधायक राकेश सिंह पर बरसाए जूते-Navbharat TimesUP News: संतकबीर नगर से बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने शिलापट्ट में अपना नाम न होने पर इंजिनियर से नाराजगी जाहिर की। इस दौरान बीजेपी विधायक उनसे उलझ गए, जिसके बाद नौबत हाथापाई की आ गई। बीजेपी सांसद ने विधायक राकेश बघेल की जमकर पिटाई की।
Read more »

VIDEO: जूतों से मार खाकर रो दिए बीजेपी विधायक, सांसद बोले- क्रिया की प्रतिक्रिया हैVIDEO: जूतों से मार खाकर रो दिए बीजेपी विधायक, सांसद बोले- क्रिया की प्रतिक्रिया हैसांसद और विधायक के बीच मारपीट उस वक्त हुई जब कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक चल रही थी। जिला प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन भी बैठक में मौजूद थे।
Read more »

जूता कांड के बाद तनाव, विधायक धरने पर, कड़ी सुरक्षा में निकाले गए सांसदजूता कांड के बाद तनाव, विधायक धरने पर, कड़ी सुरक्षा में निकाले गए सांसदविधायक राकेश सिंह बघेल अपने समर्थकों के साथ सांसद शरद त्रिपाठी के ऊपर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं.
Read more »

BJP सांसद और विधायक में जूतमपैजार से पहले का पूरा घटनाक्रम पढ़ें यहांBJP सांसद और विधायक में जूतमपैजार से पहले का पूरा घटनाक्रम पढ़ें यहांसंतकबीर नगर से बीजेपी सांसद और स्थानीय बीजेपी विधायक के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान सांसद ने विधायक को जूते से पीटा और जवाब में विधायक ने भी थप्पड़ मारे।
Read more »

BJP सांसद-विधायक के जूता कांड के पीछे इलाके की पुरानी अदावतBJP सांसद-विधायक के जूता कांड के पीछे इलाके की पुरानी अदावतउत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर से बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बुधवार को अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश सिंह बघेल पर मीटिंग के दौरान सरेआम जूतों की बारिश की. इसके पीछे इलाके की राजनीतिक वर्चस्व छिपा हुआ है. 2019 में शरद त्रिपाठी का टिकट कटना लगभग तय हो चुका है.
Read more »

जूते से पिटाई: धरने पर बैठ BJP विधायक, कहा- ये धरना सांसद शरद के खिलाफ नहीं– News18 हिंदीजूते से पिटाई: धरने पर बैठ BJP विधायक, कहा- ये धरना सांसद शरद के खिलाफ नहीं– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में निगरानी सतर्कता कमेटी की बैठक में योगी सरकार के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन के सामने मेहदावल विधायक और स्थानीय सांसद शरद त्रिपाठी आपस में भिड़ गए. सांसद ने विधायक को जूते से पीटा. ये मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि मेहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल धरने पर बैठ गए. लेकिन विधायक राकेश बघेल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये धरना सांसद शरद त्रिपाठी के विरोध में नहीं है. BJP MLA Rakesh Singh Baghel:We had an altercation over placement of names on foundation stone of a road project. We've no demands,but administration baton-charged BJP workers with lights switched off,I'm sitting in protest against that.We're not protesting against Sharad Tripathi
Read more »

'कांग्रेस ज्वॉइन करने की तैयारी में 9 AAP MLA''कांग्रेस ज्वॉइन करने की तैयारी में 9 AAP MLA'2019 Lok Sabha Election से पहले दिल्ली की सियासत में जबर्दस्त उथल-पुथल है। आप के 9 विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:11:15