आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने 'महाराज' से बॉलीवुड में कदम रखा और अब 'लवयापा' का इंतजार कर रहे हैं। जहाँ बाकी स्टार्स सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, वहीं जुनैद इससे दूर हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें काम के लिए सोशल मीडिया की जरूरत नहीं है। उन्हें फैमिली के दम पर काम मिलता रहेगा।
आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने फिल्म ' महाराज ' से एक्टिंग डेब्यू किया था, और अब ' लवयापा ' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। जहां इंडस्ट्री के ज्यादातर एक्टर्स और स्टार किड्स सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, वहीं जुनैद इससे काफी दूर हैं। जुनैद ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की और कहा कि काम पाने के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर रहने की जरूरत नहीं है। उन्हें काम और रोल्स उनके परिवार की वजह से मिलेंगे। जुनैद ने 'रेडियो नशा' से बातचीत के दौरान बॉलीवुड में अपने परिवार के दबदबे और इसका हिस्सा होने के बारे में
बात की। जुनैद ने माना कि उन्हें सोशल मीडिया पर रहने की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें परिवार की विरासत और पिता आमिर के दम पर ही मेकर्स काम देने के लिए तैयार हैं। जुनैद खान ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर साल 2024 में यशराज फिल्म्स की 'महाराज' से एक्टिंग डेब्यू किया था। जुनैद ने कहा कि आमिर का बेटा होने के कारण उन्हें कई फायदे मिले हैं और उन्हें इसका एहसास है। जुनैद से जब ट्रोल्स के बारे में पूछा गया, तो वह बोले, 'हम जिस स्थिति में हैं, उसके सारे फायदे ही हैं। वास्तव में किसी ने भी मेरे लिए कुछ भी नेगेटिव नहीं कहा है। मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं इसलिए मुझे कोई जानकारी नहीं है।' जुनैद खान चाहते हैं YouTube पर फ्री में रिलीज हो 'लवायापा', जानिए आमिर खान के बेटे ने क्यों कहा ऐसा जुनैद खान ने आगे कहा, 'यह भी एक फायदा है। मैं ऐसी पोजिशन पर हूं, जहां सोशल मीडिया पर न भी रहूं तो चलेगा। प्रोड्यूसर्स मेरी किसी पब्लिक प्रेजेंस के बिना भी मुझे साइन कर लेंगे। मुझे नहीं लगता कि ज्यादातर एक्टर्स को यह फायदा मिलता होगा। मैं जिस परिवार से मैं आता हूं, उसके कारण मुझे यह फायदा मिला है।'
जुनैद खान आमिर खान बॉलीवुड सोशल मीडिया लवयापा महाराज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सोमवार का फिल्म रैप: सना खान बनी मां, दीपिका कक्कड़ रोईंएंटरटेनमेंट न्यूज: सना खान दूसरी बार मां बनीं, दीपिका कक्कड़ 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' में रो पड़ीं, आशा नेगी ने अपने जीवन के उतार-चढ़ाव पर खोला राज
Read more »
असम की कोयला खदान में पानी का लेवल 100 फुट बढ़ा, अभी भी फंसे हैं 9 मजदूरमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
Read more »
एक्ट्रेस ने हिना खान की 15 घंटे की कैंसर सर्जरी वाले कमेंट पर दी उन्हें चुनौती, बोलीं- सुर्खियों में आने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर...टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और जब से उन्होंने अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में फैंस को बताया है तब से वो उन्हें लेकर परेशान रहते हैं.
Read more »
घायल सैफ अली खान को ऑटो चालक ने अस्पताल पहुंचाया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने किया सम्मानएक ऑटो चालक ने अभिनेता सैफ अली खान को घर पर हुए हमले के बाद अस्पताल पहुंचाया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने ऑटो चालक को सम्मानित कर आर्थिक सहायता प्रदान की।
Read more »
भारतीय यात्रा के दौरान विदेशी पर्यटक परेशान, रेलवे को तगड़ा एक्शन लेने की मांगएक विदेशी पर्यटक ने भारत में एक भारतीय व्यक्ति द्वारा की गई परेशानी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस घटना पर बहस छिड़ गई है।
Read more »
सैफ अली खान का हॉस्पिटल से निकलने पर ट्रोलर्स का हमला, पूजा भट्ट ने दिया जवाबसैफ अली खान पर चाकू हमले को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
Read more »
