बेतरतीब वाहनों का जमघट, बदहाली का दंश झेल रही क्षतिग्रस्त केबिनें, क्षतिग्रस्त चार दीवारी और सुविधाओं को तरसते यात्री…। यह सूरते हाल है जैसलमेर शहर में स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड का। गौरतलब है कि नगरपरिषद के आधिपत्य वाले इस बस स्टैण्ड पर रोडवेज बसों के साथ-साथ बड़ी संख्या में अन्य वाहनों का जमघट लगा रहता है। ऐसे मे यहां से आवाजाही के दौरान राहगीरों व...
बेतरतीब वाहनों का जमघट, बदहाली का दंश झेल रही क्षतिग्रस्त केबिनें, क्षतिग्रस्त चार दीवारी और सुविधाओं को तरसते यात्री…। यह सूरते हाल है जैसलमेर शहर में स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड का। गौरतलब है कि नगरपरिषद के आधिपत्य वाले इस बस स्टैण्ड पर रोडवेज बसों के साथ-साथ बड़ी संख्या में अन्य वाहनों का जमघट लगा रहता है। ऐसे मे यहां से आवाजाही के दौरान राहगीरों व यात्रियों को असुविधा होती है। इस बस स्टैण्ड का नाम कुछ समय पूर्व नगरपरिषद की ओर से पूर्व विधायक किशनसिंह भाटी के नाम रखा गया है। शहर के भीतर इस बस स्टैण्ड पर अव्यवस्थाओं की भरमार है तो सुविधाओं की कमी देखी जा सकती है। रही-सही कसर यहां सुरक्षा के माकूल इंतजाम नहीं होने से देखने को मिल रही है। चार दीवारी भी क्षतिग्रस्त हालत में है। बस स्टैण्ड के पास ही अवांछित रूप से उगी झाडिय़ों में पनप रहे मच्छरों के कारण बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। हकीकत यह भी रात के समय बस स्टैण्ड पर यहां सुरक्षा के भी माकूल इंतजाम नहीं हैं, साथ ही रात्रिकालीन प्रकाश के उचित प्रबंध देखने को नहीं मिल रहे हैं। जानकारों के अनुसार रोडवेज बस स्टैण्ड पर रोडवेज बसों के अलावा अन्य बसें व चारा पहिया वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज का खुद का बस स्टैण्ड होने की मांग जोर पकडऩे लगी है। बावजूद इसके जिम्मेदारों का ध्यान अब तक इस ओर नहीं गया है।.
बेतरतीब वाहनों का जमघट, बदहाली का दंश झेल रही क्षतिग्रस्त केबिनें, क्षतिग्रस्त चार दीवारी और सुविधाओं को तरसते यात्री…। यह सूरते हाल है जैसलमेर शहर में स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड का। गौरतलब है कि नगरपरिषद के आधिपत्य वाले इस बस स्टैण्ड पर रोडवेज बसों के साथ-साथ बड़ी संख्या में अन्य वाहनों का जमघट लगा रहता है। ऐसे मे यहां से आवाजाही के दौरान राहगीरों व यात्रियों को असुविधा होती है। इस बस स्टैण्ड का नाम कुछ समय पूर्व नगरपरिषद की ओर से पूर्व विधायक किशनसिंह भाटी के नाम रखा गया है। शहर के भीतर इस बस स्टैण्ड पर अव्यवस्थाओं की भरमार है तो सुविधाओं की कमी देखी जा सकती है। रही-सही कसर यहां सुरक्षा के माकूल इंतजाम नहीं होने से देखने को मिल रही है। चार दीवारी भी क्षतिग्रस्त हालत में है। बस स्टैण्ड के पास ही अवांछित रूप से उगी झाडिय़ों में पनप रहे मच्छरों के कारण बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। हकीकत यह भी रात के समय बस स्टैण्ड पर यहां सुरक्षा के भी माकूल इंतजाम नहीं हैं, साथ ही रात्रिकालीन प्रकाश के उचित प्रबंध देखने को नहीं मिल रहे हैं। जानकारों के अनुसार रोडवेज बस स्टैण्ड पर रोडवेज बसों के अलावा अन्य बसें व चारा पहिया वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज का खुद का बस स्टैण्ड होने की मांग जोर पकडऩे लगी है। बावजूद इसके जिम्मेदारों का ध्यान अब तक इस ओर नहीं गया है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2024: मेरठ में बीजेपी के अरुण गोविल क्या अपनी 'राम' की छवि को भुना पाएंगे?उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट पर बीजेपी, सपा और बसपा का हाल कैसा है और बीजेपी के अरुण गोविल के लिए संसद पहुंचने की राह कैसी है?
Read more »
बिना टिकट वाले पैसेंजर्स से पट गया था ट्रेन का स्लीपर कोच, सोशल मीडिया पर रेलवे ने शिकायत का दिया ये जवाबबेहाल स्लीपर कोच का हाल देख सोशल मीडिया पर रेलवे ने दिया जवाब.
Read more »
जैसलमेर के इस मंदिर में पाकिस्तानी जनरल भी झुकाते हैं अपना सिर, भारत-पाक युद्ध का है गवाह, जानें इसकी मान्यताTanot Mata Mandir: जैसलमेर से थार रेगिस्तान में 120 किमी दूर सीमा के पास तनोट माता का सिद्ध मंदिर स्थित है। जानें इस मंदिर के बारे में
Read more »
पीएम मोदी ने की शमी की तारीफ, दिल्ली के पास क्रिकेटर का यहां है फॉर्म हाउसपीएम मोदी ने की शमी की तारीफ, दिल्ली के पास क्रिकेटर का यहां है फॉर्म हाउस
Read more »
जीटीपीएल के पक्ष में जस्टिस एमआर शाह और सुभाष रेड्डी की राय, इंडस्ट्री को फैसले का इंतजारभारत में ऑनलाइन स्किल गेमिंग उद्योग हाल के वर्षों में कई तरह के नियम और निर्देशों के मकड़जाल का सामना कर रहा है।
Read more »
जैसलमेर: पोकरण में बस स्टैंड पर शौचालय की मांग, धरने पर बैठे लोगPokhran, Jaisalmer News: जैसलमेर के पोकरण शहर में स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर शौचालय की मांग को लेकर लोग समाजसेवी मनमोहन छंगाणी के नेतृत्व में नगरपालिका के बाहर धरने पर बैठे.
Read more »
