Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 18 अप्रैल को महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें सशक्त बनाना है.
Bihar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 18 अप्रैल को महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें सशक्त बनाना है.Vaibhav Suryavanshi Struggle Story: आसान नहीं है वैभव सूर्यवंशी बन जाना, मां की आंखों से नींद गई तो पिता ने छोड़ दी थी नौकरीKomal Singh उफ्फ! पिंक साड़ी.
.. ऊपर से ये कमसिन अदाएं, कोमल के हुस्न को देख अच्छे-अच्छों की बढ़ी धड़कनें, ये रही तस्वीरेंस्वतंत्रता सेनानी साधुशरण सिंह का जहानाबाद में निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाईबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस साल 18 अप्रैल को राज्य भर में महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देना और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचाना है. शेखपुरा जिले के छह में से चार प्रखंडों अरियरी, बरबीघा, चेवाड़ा और सदर प्रखंड में एलईडी स्क्रीन युक्त संवाद रथ गांव-गांव जाकर महिलाओं को सरकार की योजनाओं से अवगत करा रहे हैं. यह पहल न केवल महिलाओं को जागरूक कर रही है, बल्कि उनकी आकांक्षाओं को समझने और उन्हें मुख्यधारा में लाने का भी प्रयास कर रही है. शेखपुरा जिले में यह कार्यक्रम प्रतिदिन दो पालियों में सुबह 9 बजे से 11 बजे और शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है. प्रत्येक पंचायत के जीविका ग्राम संगठनों में कम से कम 250 महिलाएं एकत्रित होकर इस कार्यक्रम में भाग ले रही हैं. संवाद रथ के माध्यम से वीडियो फिल्मों के जरिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. इसके साथ ही, मुख्यमंत्री के संदेश पत्र और योजनाओं से संबंधित लीफलेट भी वितरित किए जा रहे हैं. यह कार्यक्रम जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं को न केवल योजनाओं की जानकारी दे रहा है, बल्कि उनके अनुभव और सुझावों को भी सुन रहा है. सदर प्रखंड के कटारी पंचायत के मुरारपुर गांव में नर्मदा जीविका महिला ग्राम संगठन में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक ने भाग लिया. इस दौरान उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं से मिले लाभ और उनकी अपेक्षाओं पर चर्चा की. महिलाओं ने उत्साहपूर्वक अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इन योजनाओं से उनके जीवन में कैसे बदलाव आया है. शेखपुरा के जिलाधिकारी आरिफ अहसन ने इस कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे बिहार में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य पिछले 20 वर्षों में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी देना और लाभान्वित महिलाओं के अनुभव सुनना है. हम ग्राम संगठन स्तर पर महिलाओं से उनकी आकांक्षाओं और सुझावों को सुन रहे हैं, ताकि इनके आधार पर भविष्य में और बेहतर योजनाएं बनाई जा सकें. यह कार्यक्रम समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाने और पूरे समाज को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है." कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने जीविका मिशन के तहत मिले अवसरों और योजनाओं के प्रभाव को साझा किया. रानी कुमारी ने बताया, “पहले मैं बेरोजगार थी और मेरे बच्चे स्कूल नहीं जा पाते थे. जीविका से जुड़ने के बाद मुझे रोजगार मिला और अब मैं अपने बच्चों को स्कूल भेज पा रही हूं. सरकार की छात्रवृत्ति योजना और मिड-डे मील जैसी सुविधाओं ने बच्चों की पढ़ाई को आसान बनाया है. इसने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुधारी, बल्कि सामाजिक रूप से भी उन्हें आत्मविश्वास मिला." रानी ने यह भी बताया कि सरकार की योजनाएं, जैसे 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए छात्रवृत्ति और साइकिल योजना ने उनकी बेटी की शिक्षा को आसान बनाया है. अब बच्चों को ड्रेस और किताबों के लिए पैसा मिलता है, जिससे हम बिना तनाव के उनकी पढ़ाई करवा पाते हैं. स्कूलों में भोजन की व्यवस्था ने भी बच्चों के पोषण का ध्यान रखा है.
Mahila Samvad Program Nitish Kumar Bihar Hindi News Sheikhpura News बिहार समाचार महिला संवाद कार्यक्रम नीतीश कुमार बिहार हिंदी समाचार शेखपुरा समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी और बिहार में मौसम का रौद्र रूप, आंधी, तूफान, बिजली गिरने से हाहाकार, 56 से ज्‍यादा लोगों की मौतWeather News: भीषण आंधी-पानी और वज्रपात से बिहार में 34 लोगों की मौत | Heatwave | Thunderstorm
Read more »
अलिपोव ने की भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में रूस की अहम भूमिका की सराहनाअलिपोव ने की भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में रूस की अहम भूमिका की सराहना
Read more »
Nalanda News: प्रकृति बरपा रही कहर, बिजली की कड़कड़ाहट से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहरामNalanda News: बिहार के नालंदा में बीती रात हुई तूफानी बारिश में बिजली की कड़कड़ाहट से एक महिला की अचानक मौत हो गई है, जिससे परिवार को कोहराम मचा हुआ है.
Read more »
क्या हुआ जब अचानक जमीन पर नीचे बैठ गए भोजपुर के जिलाधिकारी, बिहार में महिलाओं की बात; अब प्रशासन की साथBihar News: बिहार के भोजपुर जिले में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बलुआ गांव में महिलाओं से संवाद किया। यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'महिला संवाद' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना...
Read more »
कहानी ज़िंदगी की: महेश भट्ट ने किस बात पर कहा, 'सच पर झुर्रियां नहीं पड़तीं''कहानी ज़िंदगी की' में महेश भट्ट की कहानी
Read more »
छोटे काम से बदल रही महिलाओं की जिंदगी, घर बैठे कर रहीं लाखों की कमाई, समाज में मिली एक नई पहचानSuccess Story: रायबरेली में शीतला देवी आज बदलाव की कहानियां गढ़ रहीं हैं. शीतला देवी के नेतृत्व में यहां वर्मी कंपोस्ट खाद बनाकर जहां महिलाएं आर्थिक स्थिति को सुधारने में जुटी हैं, वहीं दूसरों को स्वरोजगार के लिए आईना भी दिखा रही हैं. महिलाएं समूह के जरिए वर्मी कंपोस्ट खाद बनाकर इसकी बिक्री कर अपने घरों की आर्थिक स्थिति को संवारने में जुटी हैं.
Read more »
