कटिहार जिले के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी की लोकप्रियता जन सुराज के प्रशांत किशोर से सात गुना अधिक रही। ओवैसी की पार्टी को 7.93 वोट मिले, जबकि जन सुराज को 1.
आशीष सिंह चिंटू, कटिहार। कटिहार जिले के मतदाताओं के रुझान ने इस विधानसभा चुनाव में एक दिलचस्प तस्वीर पेश की है। वोटों के विश्लेषण से साफ होता है कि कटिहार में एआईएमआईएम के असदुद्दीन औवेसी की लोकप्रियता जन सुराज के प्रशांत किशोर की तुलना में सात गुना अधिक रही है। जिले में पड़े कुल 16,26,024 मतों में जन सुराज को जहां 23,129 वोट मिले, वहीं एआईएमआईएम को 1,28,841 वोट प्राप्त हुए। यानी औवेसी की पार्टी को जन सुराज से 6.
5% अधिक मत मिले। विशेष बात यह है कि औवेसी ने पांच विधानसभा क्षेत्रों यथा बलरामपुर, बरारी, प्राणपुर, कदवा और कटिहार में प्रत्याशी उतारे थे, जबकि जन सुराज ने सातों सीटों पर चुनाव लड़ा। सीमित सीटों पर लड़ने के बावजूद एआईएमआईएम को छह गुना अधिक मत मिलना अपने आप में राजनीतिक संदेश देता है। पांच विधानसभा में औवेसी ने दी थी दावेदारी औवेसी की पार्टी से पांच विधान यथा बलरामपुर, बरारी, प्राणपुर, कदवा व कटिहार में उम्मीदवार थे। मत के आधार पर इनके प्रत्याशी बलरामपुर में दूसरे स्थान पर रहे। बरारी, प्राणपुर और कदवा में तीसरा स्थान मिला, जबकि कटिहार में वे छठे स्थान पर रहे। दूसरी ओर, जन सुराज के उम्मीदवार कोढ़ा और मनिहारी में तीसरे, प्राणपुर में चौथे, कटिहार में पांचवें, बरारी में छठे और बलरामपुर व कदवा में सातवें स्थान पर रहे। बलरामपुर में औवेसी की दिखी मजबूत पकड़ सात विधानसभा में मुस्लिम बाहुल्य बलरामपुर विधानसभा में औवेसी की सबसे मजबूत पकड़ दिखी। यहां जीत भले ही लोजपा-आर के खाते में गई, लेकिन प्रथम राउंड से अंतिम राउंड तक एआईएमआईएम के आदिल हसन से टक्कर होती रही। एआईएमआईएम की यह मजबूती यहां महागठबंधन पर भारी पड़ी और माले का गढ़ ध्वस्त हुआ तो लगातार दो चुनाव से निर्वाचित हो रहे महबूब आलम को हार का सामना करना पड़ा। विधानसभावार मिले मत व प्रतिशत विधानसभा कुल मतदान जन सुराज एआईएमआईएम मत प्रतिशत मत प्रतिशत कटिहार 196270 2178 1.10 1205 0.62 बरारी 225547 3026 1.35 5846 2.6 कदवा 209337 1169 0.6 11557 5.52 प्राणपुर 251219 2467 0.9 30163 12 बलरामपुर 274190 2614 0.9 80070 29.2 कोढ़ा 235143 4028 1.7 प्रत्याशी नहीं मनिहारी 235318 7647 3.2 प्रत्याशी नहीं कुल 1626024 23129 1.43 128841 7.93
Asaduddin Owaisi Prashant Kishor Jan Suraj Bihar Politics Katihar Election Analysis AIMIM Vote Share Bihar Assembly Elections Muslim Voters Bihar Political Analysis Bihar Katihar News Katihar Latest News Katihar News In Hindi Katihar Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अखतरुल ईमान (अखतरुल ईमान), AIMIM Candidate for Vidhan Sabha Chunav (विधानसभा चुनाव) from प्रणय Assembly Election Seat: Election History & Political Journeyअखतरुल ईमान (अखतरुल ईमान), AIMIM Vidhan Sabha Chunav 2025 (विधानसभा चुनाव) Candidate from प्रणय: Know Narendra Modi constituency details, electoral track record and more
Read more »
बिहार विधानसभा चुनाव: ठाकुरगंज सीट पर सबकी निगाहें, मुस्लिम वोटों पर AIMIM का असर?बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले, सीमांचल के किशनगंज जिले की ठाकुरगंज विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें हैं। यहां मुस्लिम आबादी अधिक होने के कारण AIMIM की एंट्री से वोट बंटने की संभावना है, जिससे राजद के लिए चुनौती बढ़ सकती है। 2020 के चुनाव में राजद के सऊद आलम ने जीत दर्ज की थी, जबकि AIMIM ने भी अच्छी खासी वोट हासिल की थी। इस बार गुलाम सरवर AIMIM से मैदान में हैं।
Read more »
AIMIM की जीत ने 3 पूर्व मंत्रियों को दिया करारा झटका, मच गई राजनीतिक उथल-पुथलबिहार में AIMIM की जीत ने राजनीतिक उथल-पुथल मचा दी है। इस अप्रत्याशित जीत से राज्य सरकार के तीन पूर्व मंत्रियों को करारा झटका लगा है, जिससे उनकी राजनीतिक स्थिति कमजोर हो गई है। AIMIM की इस सफलता ने बिहार के राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया है और अब देखना है कि मंत्री इस चुनौती का सामना कैसे करते...
Read more »
AIMIM ने बिहार चुनाव में जीती 5 सीटें, 29 सीटों पर लड़ा था चुनावWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
बिहार चुनाव: मुस्लिम समुदाय में नेतृत्व परिवर्तन, AIMIM का बढ़ता प्रभावबिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में मुस्लिम समुदाय ने नए नेतृत्व का चुनाव किया है, जिससे AIMIM का प्रभाव बढ़ा है। राजद के पारंपरिक 'माई' समीकरण को दरकिनार करते हुए, मुस्लिम मतदाताओं का झुकाव AIMIM की ओर हुआ। हालांकि, मुस्लिम विधायकों की संख्या कम हो गई है, लेकिन AIMIM ने कई सीटों पर जीत हासिल की और महागठबंधन को नुकसान पहुंचाया।
Read more »
AIMIM की रणनीति ने पलटा पासा, ओवैसी के आगे कमजोर पड़ गई कांग्रेस और महागठबंधनकिशनगंज के बहादुरगंज में चुनाव के बाद AIMIM उम्मीदवार की जीत और अन्य दलों की हार पर चर्चा है। लोगों का मानना है कि AIMIM की सुव्यवस्थित रणनीति के कारण जीत मिली। कांग्रेस उम्मीदवार ने रणनीति में कमी स्वीकार की और भविष्य में सहयोग का वादा किया।
Read more »
