जीत जितनी हमारी टीम की है उतनी ही हमारे फैंस की है : विराट कोहली

United States News News

जीत जितनी हमारी टीम की है उतनी ही हमारे फैंस की है : विराट कोहली
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

जीत जितनी हमारी टीम की है उतनी ही हमारे फैंस की है : विराट कोहली

अहमदाबाद, 4 जून । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के १८ साल बाद नया आईपीएल चैंपियन बनने पर उसके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि यह जीत जितनी हमारी टीम की है, उतनी ही हमारे फैंस की भी है। विराट ने मंगलवार को पंजाब किंग्स पर छह रन की जीत के बाद कहा, ये 18 साल बहुत लंबे रहे हैं। मैंने अपनी युवा अवस्था, अपने सबसे अच्छे फॉर्म वाले दिन और अपना पूरा अनुभव इस टीम को दिया है। हर सीजन में इसे जीतने की कोशिश की, हर बार अपना सब कुछ झोंक दिया। अब जाकर यह पल मिलना अविश्वसनीय अहसास है। कभी नहीं सोचा था कि यह दिन आएगा। जब आखिरी गेंद फेंकी गई, तो मैं भावनाओं में बह गया। अपनी हर एक ऊर्जा इस जीत में डाल दी -- और ये वाकई गजब का एहसास है।आरसीबी के पुराने टीम साथी एबी डिविलियर्स के लिए उन्होंने कहा, एबी ने इस फ्रेंचाइजी के लिए जो किया है, वो शानदार है। मैंने उसे कहा, ये जीत जितनी हमारी है, उतनी ही तुम्हारी भी है। मैं चाहता हूं कि तुम हमारे साथ इसे सेलिब्रेट करो। वो पिछले चार साल से रिटायर हैं, लेकिन अब भी सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच वही हैं। इससे पता चलता है कि उन्होंने इस टीम, इस लीग और मुझ पर कितना असर डाला है। उन्हें इस ट्रॉफी को उठाने वाले मंच पर होना चाहिए ।विराट ने कहा, ये जीत मेरे लिए सबसे ऊपर है। मैं इस टीम के साथ वफादार रहा हूं। कई बार और रास्ते भी नजर आए, लेकिन मैंने इन्हें चुना और इन्होंने भी मुझे। मेरा दिल बेंगलुरु के साथ है, मेरी रूह बेंगलुरु के साथ है। यह एक हाई-इंटेंसिटी टूर्नामेंट है। मैं बड़े टूर्नामेंट और बड़े लम्हे जीतना चाहता हूं। आज की रात मैं एक बच्चे की तरह सुकून से सोऊंगा। मैं हमेशा अपने आप को बेहतर करने की राह देखता हूं - फील्डिंग में भी कुछ ऐसा करूं जिससे फर्क पड़े। भगवान ने मुझे नजरिए और टैलेंट दोनों से नवाजा है। मैंने सिर झुकाकर जितना हो सका उतनी मेहनत की। नीलामी में लोगों ने हमारी रणनीति पर सवाल उठाए, लेकिन हमें अपनी टीम पर भरोसा था। मैनेजमेंट ने हमें सकारात्मक बनाए रखा, खिलाड़ी अद्भुत थे। ये पल मेरे लिए सबसे बेहतरीन हैं। आरसीबी के सदस्य जितेश शर्मा ने कहा, मैं इस वक़्त खुद को जाहिर नहीं कर सकता। मैं विराट भाई के लिए बहुत खुश हूं। उन्होंने 18 साल इंतजार किया है और मैं समझ सकता हूं कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा होगा। जब आप किसी और के लिए इस टूर्नामेंट को महसूस करते हैं, तो यह जादुई बन जाता है। जब आप अपने लिए खेलते हैं, तो आप थोड़े शांत हो जाते हैं। लेकिन जब किसी और के लिए खेलते हैं, तो यह शानदार बन जाता है।आरसीबी के मेंटर दिनेश कार्तिक ने कहा, बहुत बड़ा दिन है यह। यह एक ऐसी टीम है जिसने 18 साल इंतजार किया, बहुत लंबा इंतजार करना पड़ा। एबी डीविलियर्स, कोहली, सबने दिल से कोशिश की। सपोर्ट स्टाफ ने भी। हमने शुरू से ही माना कि हम अच्छी टीम थे। हमारे पास सभी विभाग में अच्छे खिलाड़ी थे। यह शानदार था कि हर कोई अलग-अलग परिस्थितियों में आगे बढ़ा। आज रात हमने पार स्कोर से ज्यादा बनाया, बल्लेबाजों को लगा कि यह आसान नहीं था। एंडी फ्लावर ने हमें हर कसौटी पर परखा, उन्होंने मुझे तराशा है, मो बोबाट के पास एक योजना और एक विजन था। टीम के ओपनर फिल सॉल्ट ने कहा, यह एक अविश्वसनीय एहसास है। मुझे नहीं पता कि मैं इस वक्त मैं क्या महसूस कर रहा हूं। मैं सोया नहीं हूं। मैं बहुत खुश हूं।हम जहां भी गए, हम सबसे ज्यादा सपोर्टेड टीम रहे। यह एक बड़ा फैन बेस है। एबी यहां है, क्रिस यहां है। यह अविश्वसनीय है। सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद।आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा, मुझे लगता है कि 190 एक अच्छा स्कोर था, विकेट कभी ऊपर-नीचे हो रहा था। शायद दूसरी पारी में यह बेहतर हो गया होगा। सबने अपना योगदान दिया। कोहली के लिए यह बहुत मायने रखती है, शुरू से ही टीम के साथ रहना और आज रात यह नतीजा हासिल करना बहुत सारी भावनाएं बाहर लाएगा। बिल्कुल, इससे बेहतर अनुभव नहीं मिल सकता।अन्य तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा, हम जानते थे कि विकेट आसान नहीं होगा और 190 बनाना भी आसान नहीं होगा। यह हमारे अंदाजे से 10 रन ज्यादा था। क्रुणाल की गेंदबाजी ने हमारे लिए समीकरण बदल दिए। पेस बदलना आसान नहीं था, लेकिन हमने सोचा कि हम इसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं करेंगे।--आईएएनएसआरआर/ Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इन फूड्स के कारण कमजोर हो रहे हैं आपके बाल, आज ही बना लें इनसे दूरीइन फूड्स के कारण कमजोर हो रहे हैं आपके बाल, आज ही बना लें इनसे दूरीहमारे खाने-पीने की आदतों का सीधा असर हमारी सेहत पर तो पड़ता ही है, साथ ही इसका असर हमारे बालों पर भी होता है.
Read more »

यूं ही नहीं विराट कोहली से कांपता पाकिस्तान, 5 मौके जब भारतीय बल्लेबाज ने मार मारकर छाती फुला दीयूं ही नहीं विराट कोहली से कांपता पाकिस्तान, 5 मौके जब भारतीय बल्लेबाज ने मार मारकर छाती फुला दीविराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा ही एक से एक कमाल की पारियां खेली हैं। उन्होंने आईसीसी और एशिया कप जैसे टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान को खूब दुख दिया है।
Read more »

लंबी-होल्डिंग के बाद भी मनचाहा रिटर्न नहीं तो बाहर निकलें: किसी शेयर को जरूरत से ज्यादा होल्ड करना अच्छी रण...लंबी-होल्डिंग के बाद भी मनचाहा रिटर्न नहीं तो बाहर निकलें: किसी शेयर को जरूरत से ज्यादा होल्ड करना अच्छी रण...Stock Market Investment Strategy And Exit Plan Explained; शेयर बाजार में सही एंट्री जितनी मायने रखती है, उतनी ही सही एग्जिट भी। रिटेल निवेशकों के लिए यह तय करना मुश्किल होता है
Read more »

Virat Kohli ने छोड़ा टेस्ट क्रिकेट, फैंस बोले- एक युग का अंतVirat Kohli ने छोड़ा टेस्ट क्रिकेट, फैंस बोले- एक युग का अंतविराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेटसे संन्यास लेने की घोषणा कर दी है T20 क्रिकेट वह पहले ही छोड़ चुके हैं और अब वह सिर्फ भारतीय जर्सी में वनडे क्रिकेट खेलेंगे.
Read more »

टीम इंडिया में सेलेक्ट होने के बाद साई सुदर्शन का आया रिएक्शन, कहा- कोच जहां भी मुझे...टीम इंडिया में सेलेक्ट होने के बाद साई सुदर्शन का आया रिएक्शन, कहा- कोच जहां भी मुझे...साई सुदर्शन को रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद पहली बार टीम में शामिल किया गया है.सुदर्शन टीम इंडिया में सेलेक्ट होकर बहुत खुश है.
Read more »

टीम इंडिया में सेलेक्ट होने के बाद साई सुदर्शन का आया रिएक्शन, कहा- कोच जहां भी मुझे...टीम इंडिया में सेलेक्ट होने के बाद साई सुदर्शन का आया रिएक्शन, कहा- कोच जहां भी मुझे...साई सुदर्शन को रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद पहली बार टीम में शामिल किया गया है.सुदर्शन टीम इंडिया में सेलेक्ट होकर बहुत खुश है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:02:43