जीत अदाणी और दिवा शाह की शादी आज, वेन्यू और गेस्ट लिस्ट समेत जानिए सबकुछ

Jeet Adani News

जीत अदाणी और दिवा शाह की शादी आज, वेन्यू और गेस्ट लिस्ट समेत जानिए सबकुछ
Jeet Adani And Diva ShahJeet Adani And Diva Shah WeddingAdani Group
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 144 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 63%

Jeet Adani And Diva Shah's Wedding: जीत अदाणी और दिवा शाह की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. सभी लोग इस शादी के बारे में जानने को उत्सुक हैं. यहां जानिए इस शादी की हर डिटेल...

Jeet Adani And Diva Shah's Wedding: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी आज हीरा व्यापारी जैमिन शाह की बेटी दिवा शाह संग विवाह बंधन में बंध जाएंगे. यह शादी गुजरात के अहमदाबाद में आज संपन्न होगी.

 शादी के कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाएंगे. विवाह के रीति-रिवाज जैन और गुजराती परंपरा के अनुसार अदाणी टाउनशिप के शांतिग्राम में संपन्न होंगे.सादे समारोह में होगी शादीगौतम अदाणी ने कुछ समय पहले बताया था कि यह शादी सादगी के साथ-साथ पारंपरिक तरीके से होगी. इस शादी में फिल्मी सितारों की चकाचौंध नहीं होगी. गौतम अदाणी की इस टिप्पणी के बाद से ही तमाम तरह की अफवाहों पर विराम लग गया था. इससे पहले इस तरह के दावे किए जा रहे थे कि जीत और दिवा की शादी में कई ग्लोबल सेलिब्रिटी शामिल हो सकते हैं. पिछले महीने प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर अपने परिवार के साथ गंगा आरती के बाद गौतम अदाणी ने कहा था कि उनकी परवरिश और काम करने का तरीका वर्किंग क्लास के एक आम व्यक्ति जैसा है. जीत भी मां गंगा के आशीर्वाद के लिए यहां आए हैं. जीत की शादी एक साधारण और पारंपरिक पारिवारिक समारोह के साथ होगी. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});शादी में सामाजिक सरोकारों की झलक दिखेगीजीत और दीवा की शादी में उस भारतीय परंपरा, गरिमा और सामाजिक सरोकारों की झलक दिखाई देगी, जो दोनों के दिल के बहुत करीब है. जीत और दिवा के लिए NGO फैमिली ऑफ डिसेबल्ड एक शॉल बनाएंगे. फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने इसमें NGO की मदद की है. दरअसल यह विचार जीत अदाणी का ही था, जो दिव्यांगजनों को सपोर्ट करने के लिए जाने जाते हैं. इसके साथ ही NGO हाथ से पेंट किए गए कांच के बर्तन, प्लेट और अन्य सामान भी उपहार में देगा. जीत और दीवा ने हर साल 500 दिव्यांग महिलाओं की शादी के लिए हरेक को 10 लाख रुपये के योगदान का संकल्प भी लिया है. जीत अदाणी ने बुधवार को 21 नवविवाहित दिव्यांग जोड़ों से मुलाकात कर इस पहल की शुरुआत की थी.कितने मेहमान होंगेजीत अदाणी और दिवा शाह का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन 5 फरवरी से शुरू हो चुका है. दोनों की सगाई मार्च 2023 में हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक- शादी में मेहमानों की संख्या 300 से ज्यादा होने की उम्मीद नहीं है. हालांकि अभी तक कोई तय संख्या सामने नहीं आई है. शादी को लेकर तमाम तरह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है. भारतीयता की झलक दिखेगीजीत अदाणी और दिवा शाह की शादी में देशभर से आ रहे आर्टिस्ट शामिल होंगे. इन खास आर्टिस्ट्स की मौजूदगी से ये समारोह और खास हो जाएगा. इस अवसर पर भारत की सभ्यता और संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी. कहा जा रहा है कि इस शादी में मेहमानों के लिए पैठणी साड़ियां नासिक और महाराष्ट्र के कारीगरों द्वारा तैयार की जा रही हैं. जोधपुर के बीबाजी चूड़ी वाले की पारंपरिक चूड़ियां भी शादी के जश्न में रंग भरेंगी.कौन हैं जीत अदाणी और दिवा शाहआपको बता दें कि जीत अदाणी, अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के छोटे बेटे हैं. वह अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक भी हैं. जीत अदाणी ने 2019 में अदाणी ग्रुप में ग्रुप सीएफओ के कार्यालय में अपना करियर शुरू किया था. वहां उनकी जिम्मेदारी समूह के रणनीतिक वित्त, पूंजी बाजार, जोखिम और शासन नीति पर ध्यान केंद्रित करने की थी. जीत पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज से स्नातक हैं. वह एक ट्रेंड पायलट भी हैं. वहीं, दिवा शाह हीरा व्यापारी जैमिन शाह की बेटी हैं. उनका परिवार मीडिया की से दूर रहता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Jeet Adani And Diva Shah Jeet Adani And Diva Shah Wedding Adani Group Jeet Diva Wedding जीत अदाणी जीत अदाणी और दिवा शाह जीत अदाणी और दिवा शाह की शादी अदाणी ग्रुप जीत दिवा की शादी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गौतम अदाणी परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे, बेटे जीत अदाणी की शादी की घोषणागौतम अदाणी परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे, बेटे जीत अदाणी की शादी की घोषणाउद्योगपति गौतम अदाणी ने अपने परिवार के साथ प्रयागराज में कुंभ मेला में भाग लिया। उन्होंने अपने छोटे बेटे जीत अदाणी की 7 फरवरी 2025 को होने वाली शादी की घोषणा की। उन्होंने इस्कॉन में प्रसाद ग्रहण किया, संगम स्थल पर स्नान और पूजा अर्चना की और बीतचीत में प्रयागराज की आस्था और संस्कृति की प्रशंसा की। उन्होंने गीता प्रेस के साथ मिलकर 1 करोड़ आरती संग्रह वितरित करने और इस्कॉन के साथ मिलकर प्रतिदिन 1 लाख लोगों को खाना खिलाने का संकल्प लिया है।
Read more »

अडानी का बेटा जीत की शादी, समधी जैमिन शाह सूरत के बड़े हीरे कारोबारीअडानी का बेटा जीत की शादी, समधी जैमिन शाह सूरत के बड़े हीरे कारोबारीगौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी की शादी दिवा जैमिन शाह के साथ अहमदाबाद में 7 फरवरी को होगी।
Read more »

Jeet Adani Wedding: कब और कहां होगी जीत अदाणी की शादी? फंक्शन में लगेगा सेलिब्रिटीज का जमावड़ा? पिता ने कर दिया खुलासाJeet Adani Wedding: कब और कहां होगी जीत अदाणी की शादी? फंक्शन में लगेगा सेलिब्रिटीज का जमावड़ा? पिता ने कर दिया खुलासागौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी की शादी हीरा व्यापारी जैमिन शाह की बेटी से होगी। 7 फरवरी को अहमदाबाद में जीत की शादी होगी। शादी समारोह की शुरुआत 5 फरवरी से होने की उम्मीद है। जीत और दिवा की सगाई मार्च 2023 से हो चुकी है। अदाणी के सबसे छोटे बेटे जीत अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक हैं। अदाणी एयरपोर्ट्स भारत में छह हवाई अड्डों का प्रबंधन करती...
Read more »

जीत अदाणी और दिवा जैमिन शाह ने मंगल सेवा का संकल्प लियाजीत अदाणी और दिवा जैमिन शाह ने मंगल सेवा का संकल्प लियाअदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के बेटे जीत अदाणी और दिवा जैमिन शाह ने शादी से पहले मंगल सेवा का संकल्प लिया है। उन्होंने प्रतिवर्ष 500 दिव्यांग बहनों के विवाह में प्रत्येक बहन के लिए 10 लाख का आर्थिक सहयोग करने का फैसला किया है।
Read more »

Jeet Adani To Marry Diva Shah: 7 February को शादी से पहले जीत और दिवा की अनोखी पहलJeet Adani To Marry Diva Shah: 7 February को शादी से पहले जीत और दिवा की अनोखी पहलअदाणी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) के छोटे बेटे जीत अदाणी (Jeet Adani) जल्द ही दिवा जैमिन शाह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों 7 फरवरी को सात फेरे लेंगे. शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत से पहले जीत अदाणी और दिवा जैमिन शाह ने बुधवार को मंगल सेवा की.
Read more »

अडानी के बेटे जीत की शादीअडानी के बेटे जीत की शादीअहमदाबाद में जीत अडानी दिवा जैमिन शाह के साथ शादी करेंगे। यह शादी सादगी और पारंपरिक तरीके से होगी। जीत अडानी और दिवा शाह ने अपनी शादी को एक सामाजिक प्रभाव के लिए समर्पित कर दिया है, विकलांग महिलाओं की शादी के लिए 10-10 लाख रुपये का योगदान देने का संकल्प लिया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:01:30