अजय सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे दिवंगत अर्जुन सिंह के बेटे हैं। अर्जुन सिंह कांग्रेस पार्टी के बड़े चेहरे हुए करते थे।
मध्य प्रदेश में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सभी सीटें हार गई। बीजेपी ने मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है। इसके बाद कांग्रेस के अंदरखाने बगावत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने हार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ , दिग्विजय सिंह के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को जिम्मेदार ठहराया है। जीतू पटवारी के कार्यकाल की हो समीक्षा अजय सिंह ने कहा कि मैं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के कार्यकाल की समीक्षा की मांग करता हूं क्योंकि उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी। अजय सिंह ने कहा कि जब बड़े नेता हमारे पार्टी छोड़ रहे थे तो उन्हें रोकने के लिए क्या कदम उठाए थे, इस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हार के कारणों का पता लगाया जाना चाहिए। अजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में बड़ी हार से पार्टी के कार्यकर्ता निराश हैं। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी साधा निशाना इसके अलावा अजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह दोनों ही नेता अपने गृह क्षेत्र से बाहर क्यों नहीं निकले और चुनाव में इन्होंने किसके लिए प्रचार किया, इसका पता भी नेतृत्व को करना चाहिए। अजय सिंह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और विधायक रामनिवास रावत जैसे नेताओं ने पार्टी छोड़ी। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वार्थी नेताओं ने जब संकट के समय पार्टी छोड़ दी है, तो उन्हें कभी वापस नहीं लिया जाना चाहिए। बता दें कि अजय सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे दिवंगत अर्जुन सिंह के बेटे हैं। अर्जुन सिंह कांग्रेस पार्टी के बड़े चेहरे हुए करते थे। अजय सिंह ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि जब 2013 में मैं नेता प्रतिपक्ष था और कांग्रेस पार्टी की करारी हार हुई थी तब मैंने इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी किसी न किसी को लेनी पड़ेगी क्योंकि आज तक इतनी बुरी हार कभी नहीं हुई।.
मध्य प्रदेश में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सभी सीटें हार गई। बीजेपी ने मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है। इसके बाद कांग्रेस के अंदरखाने बगावत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने हार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को जिम्मेदार ठहराया है। जीतू पटवारी के कार्यकाल की हो समीक्षा अजय सिंह ने कहा कि मैं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के कार्यकाल की समीक्षा की मांग करता हूं क्योंकि उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी। अजय सिंह ने कहा कि जब बड़े नेता हमारे पार्टी छोड़ रहे थे तो उन्हें रोकने के लिए क्या कदम उठाए थे, इस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हार के कारणों का पता लगाया जाना चाहिए। अजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में बड़ी हार से पार्टी के कार्यकर्ता निराश हैं। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी साधा निशाना इसके अलावा अजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह दोनों ही नेता अपने गृह क्षेत्र से बाहर क्यों नहीं निकले और चुनाव में इन्होंने किसके लिए प्रचार किया, इसका पता भी नेतृत्व को करना चाहिए। अजय सिंह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और विधायक रामनिवास रावत जैसे नेताओं ने पार्टी छोड़ी। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वार्थी नेताओं ने जब संकट के समय पार्टी छोड़ दी है, तो उन्हें कभी वापस नहीं लिया जाना चाहिए। बता दें कि अजय सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे दिवंगत अर्जुन सिंह के बेटे हैं। अर्जुन सिंह कांग्रेस पार्टी के बड़े चेहरे हुए करते थे। अजय सिंह ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि जब 2013 में मैं नेता प्रतिपक्ष था और कांग्रेस पार्टी की करारी हार हुई थी तब मैंने इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी किसी न किसी को लेनी पड़ेगी क्योंकि आज तक इतनी बुरी हार कभी नहीं हुई।
Loksabha Election Kamalnath Digvijay Singh Ajay Singh Bjp Jitu Patwari Congress मध्य प्रदेश कमलनाथ दिग्विजय सिंह कांग्रेस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
POK वापस लेने और UCC लागू करने के लिए BJP को 400 से अधिक सीटों की जरूरत : CM सरमासरमा ने विपक्ष पर तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त होने का आरोप लगाया. (फाइल)
Read more »
Mallikarjun Kharge के Helicopter की हुई जांच, क्या NDA नेताओं की भी होती है? Congress ने पूछा सवालMallikarjun Kharge Helicopter Search: देश में चल रहे लोकसभा चुनाव (LokSabha Election 2024) के बीच कांग्रेस ने चुनाव अधिकारियों पर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया है.
Read more »
मल्लिकार्जुन खरगे के हेलीकॉप्टर की हुई जांच, क्या NDA नेताओं की भी होती है? कांग्रेस ने पूछा सवालचुनाव आयोग पर कांग्रेस ने लगाया आरोप.
Read more »
मध्य प्रदेश में है '3C' का राज, जीतू पटवारी ने बताया उन पर पर भी दर्ज है इस मामले में केसMadhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। पटवारी ने कहा है प्रदेश में 3C का राज है। कांग्रेस कार्यालय में हुए प्रेस कांफ्रेंस में जीतू पटवारी ने बताया है कि उन पर इस मामले में केस दर्ज है। जानें क्या है इस बयान का...
Read more »
राजस्थान: ओल्ड MREC कैंपस राजकीय कॉलोनी प्रोजेक्ट में जताई घोटाले की आशंका, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सीएम को लिखा पत्रकृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पत्र के माध्यम से इस प्रोजेक्ट में कुछ अफसरों पर आरईडीसीसी से सांठ-गांठ कर काली कमाई का आरोप लगाया है.
Read more »
0 सीट पर MP कांग्रेस में बवाल! अजय सिंह ने दिग्विजय-कमलनाथ पर उठाए सवाल, जीतू पटवारी का मांगा इस्तीफालोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में संगठन को लेकर नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है. पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने संगठन के काम पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर भी बड़ा हमला बोला और कहा, जीतू पटवारी के कार्यकाल की उच्च स्तर पर समीक्षा होनी चाहिए. हाई कमान तय करे कि आगे मध्य प्रदेश के लिए किस तरह के रणनीति बने.
Read more »