ओम बिरला का लोकसभा अध्यक्ष के रूप में संभावित रूप से फिर से चुना जाना, 10 साल का कार्यकाल पूरा करके एक रिकॉर्ड स्थापित करने का ऐतिहासिक अवसर देता है। अपने कार्यकाल को लगातार दूसरी बार पांच साल तक बढ़ाने के अवसर के साथ, ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष के इतिहास में एक स्थायी विरासत बनाने के कगार पर खड़े...
नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष में सहमति नहीं बन पाई। इस कारण अब चुनाव के जरिए तय होगा कि 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष कौन होंगे। 293 सांसदों के साथ बीजेपी के नेतृत्व वाला सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का सदन में बहुमत है। इस कारण लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में एनडीए की जीत को लेकर संशय की स्थिति नहीं है। दरअसल, विपक्ष ने उपाध्यक्ष पद की मांग की थी। सत्ता पक्ष इसके लिए सहमति नहीं हुआ तो विपक्ष ने अध्यक्ष पद सत्ता पक्ष का साथ देने से इनकार दिया। विपक्ष की ओर से केरल के मावेलिक्कारा से कांग्रेस सांसद के.
सुरेश ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का पर्चा भरा है। इधर, सत्ता पक्ष ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और राजस्थान के कोटा से बीजेपी सांसद ओम बिरला को ही अपना उम्मीदवार बनाया है। दोबारा लोकसभा अध्यक्ष बनेंगे ओम बिरला? अब बुधवार को सुबह 11 बजे लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग होगी। अगर इस चुनाव में ओम बिरला जीत जाते हैं तो उनका नाम इतिहास के उन पांच लोकसभा अध्यक्षों की सूची में जुड़ जाएगा जिन्हें इस पद पर दो बार निर्वाचित होने का मौका मिला है। अब तक मदाभुसी अनंतसयनम आयंगर, डॉ. गुरदयाल सिंह ढिल्लों, डॉ. नीलम संजीव रेड्डी, डॉ. बलराम जाखड़ और गंती मोहन चंद्र बालयोगी ने दो बार लोकसभा अध्यक्ष पद पर रहने की उपलब्धि हासिल की है। दोहरे कार्यकाल वाले लोकसभा अध्यक्षों की सूचीलोकसभा अध्यक्षपहला कार्यकालदूसरा कार्यकालओम बिरला19 जून, 2019 से 24 जून, 2024जीएमसी बालयोगी24 मार्च, 1998 से 19 अक्टूबर, 199922 अक्टूबर, 1999 से 3 मार्च, 2002बलराम जाखड़22 जनवरी, 1980 से 15 जनवरी, 1985 16 जनवरी, 1985 से 18 दिसंबर, 1989नीलम संजीव रेड्डी 17 मार्च, 1967 से 19 जुलाई, 1969 26 मार्च, 1977 से 13 जुलाई, 1977गुरुदयाल सिंह ढिल्लों 8 अगस्त, 1969 से 17 मार्च, 197122 मार्च, 1971 से 1 दिसंबर, 1975एमए अयंगर8 मार्च, 1956 से 10 मई, 195711 मई, 1957 से 16 अप्रैल, 1962क्या आंबेडकर ने ईश्वर से पूछा... शपथ के शब्दों पर जोरदार बहस और 'सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान' का मिला विकल्पओम बिरला के पास इतिहास रचने का मौकाहालांकि, इन सभी में किसी ने 10 वर्षों को दोहरे कार्यकाल को पूरा नहीं किया था। इस लिहाज से ओम बिरला के पास इतिहास बनाने का मौका होगा। अगर वो इस बार पूरे पांच साल तक का कार्यकाल पूरा कर लेंगे तो वो लोकसभा के पूरे दो कार्यकाल यानी 10 साल तक लोकसभा अध्यक्ष पद पर बने रहने का रिकॉर्ड दर्ज कर लेंगे।
K Suresh News In Hindi Lok Sabha Speaker Voting लोकसभा अध्यक्ष चुनाव लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग ओम बिरला कौन कौन से लोकभा अध्यक्ष को मिला दुबारा कार्यकाल दो बार बने लोकसभा अध्यक्ष जीएमसी बालयोगी एनडीए बनाम इंडिया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
USA vs PAK: 'यह तो अभी तक का कैच ऑफ द टूर्नामेंट है', रिजवान की आंखें फटी की फटी रह गईंUnited States vs Pakistan: स्टीव टेलर का यह कैच विश्व कप का सर्वश्रेष्ठ कैच भी साबित हो सकता है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है
Read more »
Bhojpuri Adda: पवन सिंह से पहले, ना मनोज तिवारी ना रवि किशन, पहली बार में कोई भोजपुरी स्टार नहीं जीत पाया लोकसभा चुनाव!लोकसभा चुनाव 2024 में बॉलीवुड स्टार्स के साथ ही भोजपुरी सेलेब्स ने भी अपनी किस्मत आजमाई लेकिन, इस बीच पवन सिंह और निरहुआ दोनों को ही हार का सामना करना पड़ा।
Read more »
सर्वसम्मति: भाजपा का ही होगा लोकसभा अध्यक्ष, टीडीपी भी सहमत; अब उपाध्यक्ष पद को लेकर होगी बातचीतसर्वसम्मति: भाजपा का ही होगा लोकसभा अध्यक्ष, टीडीपी भी सहमत; अब उपाध्यक्ष पद को लेकर होगी बातचीत Modi government third term bjp will be Lok Sabha speaker TDP also supported
Read more »
स्पीकर पर सस्पेंस खत्म: ओम बिरला बनेंगे लोकसभा अध्यक्ष, राहुल ने डेप्युटी स्पीकर का पद मांगाराहुल गांधी ने कहा कि पूरे विपक्ष ने कहा है कि हम स्पीकर को सपोर्ट करेंगे, लेकिन डेप्युटी स्पीकर विपक्ष को मिलना चाहिए. राजनाथ जी ने कल कहा था कि वह खरगे जो को वापस फोन करेंगे.अभी तक उनका फोन नहीं आया है. हमारे नेता का अपमान किया जा रहा है.
Read more »
बड़ी खबर LIVE: 'लोकसभा अध्यक्ष के पद पर सरकार को समर्थन देने को तैयार विपक्ष, लेकिन...', राहुल गांधी ने रखी ये शर्तराहुल गांधी ने कहा कि अगर परंपरा का पालन होगा तो हम लोकसभा अध्यक्ष के पद सरकार को समर्थन देने को तैयार हैं, लेकिन डिप्टी स्पीकर विपक्ष का होना चाहिए।
Read more »
Om Birla: कौन हैं ओम बिरला? जो दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बने तो बनेगा इतिहास, इतने बार बन चुके हैं सांसद-विधायकदेश के इतिहास में दूसरी बार लोकसभा स्पीकर का चुनाव होने जा रहा है। एनडीए की तरफ से पूर्व स्पीकर और कोटा सांसद ओम बिरला का नाम आगे किया गया है।
Read more »
