जीएसटी कलेक्शन जून में 6.2 प्रतिशत बढ़कर 1.85 लाख करोड़ रुपए रहा

United States News News

जीएसटी कलेक्शन जून में 6.2 प्रतिशत बढ़कर 1.85 लाख करोड़ रुपए रहा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 51%

जीएसटी कलेक्शन जून में 6.2 प्रतिशत बढ़कर 1.85 लाख करोड़ रुपए रहा

नई दिल्ली, 1 जुलाई । भारत का गुड्स और सर्विसेज टैक्स कलेक्शन जून 2025 में सालना आधार पर 6.2 प्रतिशत बढ़कर 1.85 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह जानकारी सरकारी की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आधिकारिक डेटा से मिली।इससे पहले अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन ऑल-टाइम हाई 2.

37 लाख करोड़ रुपए और मई में 2.01 लाख करोड़ रुपए पर था। एक जुलाई को जीएसटी लागू होने के 8 साल पूरे होने पर सरकार ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जीएसटी कलेक्शन दोगुना होकर वित्त वर्ष 25 में रिकॉर्ड 22.08 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जो वित्त वर्ष 21 में 11.37 लाख करोड़ रुपए था।2024-25 में औसत जीएसटी कलेक्शन 1.84 लाख करोड़ रुपए रहा था। वहीं, 2020-21 में जीएसटी कलेक्शन 11.37 लाख करोड़ रुपए था, जिसमें मासिक औसत कलेक्शन 95,000 करोड़ रुपए था। इसके अगले वर्ष जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 14.83 लाख करोड़ रुपए और फिर 2022-23 में 18.08 लाख करोड़ रुपए और 2023-24 में जीएसटी कलेक्शन 20.18 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो अनुपालन और आर्थिक गतिविधि में लगातार वृद्धि दर्शाता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1 जुलाई, 2017 को जीएसटी लागू होने के आठ साल बाद, यह एक ऐतिहासिक सुधार के रूप में सामने आया है, जिसने भारत के आर्थिक परिदृश्य को नया आकार दिया है।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा, अनुपालन बोझ को कम करके, इसने विशेष रूप से छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए व्यापार करने में आसानी में बहुत सुधार किया है। जीएसटी ने आर्थिक विकास के लिए एक शक्तिशाली इंजन के रूप में भी काम किया है, जबकि भारत के बाजार को एकीकृत करने की इस यात्रा में राज्यों को समान भागीदार बनाकर सच्चे सहकारी संघवाद को बढ़ावा दिया है।जीएसटी के तहत पिछले 8 वर्षों में करदाताओं की संख्या 60 लाख से दोगुनी होकर 1.51 करोड़ से अधिक हो गई है।जीएसटी को एक राष्ट्र, एक कर के उद्देश्य से पेश किया गया था। जीएसटी आने के साथ ही विभिन्न अप्रत्यक्ष करों की एक विस्तृत श्रृंखला को एक कर दिया गया। जीएसटी ने उत्पाद शुल्क, सेवा कर और वैट जैसे करों की जगह ले ली है। इससे देश में कर प्रणाली में एकरूपता आई है।--आईएएनएसएबीएस/ Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जीएसटी संग्रह मई में 16 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़, लगातार दूसरे महीने दो लाख करोड़ के पारजीएसटी संग्रह मई में 16 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़, लगातार दूसरे महीने दो लाख करोड़ के पारजीएसटी संग्रह मई में 16 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़, लगातार दूसरे महीने दो लाख करोड़ के पार
Read more »

LIC का ग्रुप प्रीमियम कलेक्शन ने तोड़ा रिकॉर्ड, सिर्फ मई में 14000 करोड़ के पार, मंगलवार को शेयर पर होगी नजरLIC का ग्रुप प्रीमियम कलेक्शन ने तोड़ा रिकॉर्ड, सिर्फ मई में 14000 करोड़ के पार, मंगलवार को शेयर पर होगी नजरLIC Share Price: मई में एलआईसी का ग्रुप प्रीमियम कलेक्शन 14,374.87 करोड़ रुपये रहा, जो मई 2024 के कलेक्शन 12,632.26 करोड़ रुपये से 13.79 प्रतिशत अधिक है.
Read more »

सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 4.9 प्रतिशत बढ़कर 5.45 लाख करोड़ रुपए पहुंचा, रिफंड में 58 प्रतिशत की वृद्धि दर्जसकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 4.9 प्रतिशत बढ़कर 5.45 लाख करोड़ रुपए पहुंचा, रिफंड में 58 प्रतिशत की वृद्धि दर्जसकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 4.9 प्रतिशत बढ़कर 5.45 लाख करोड़ रुपए पहुंचा, रिफंड में 58 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज
Read more »

शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 1.62 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, एयरटेल टॉप पर रहाशीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 1.62 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, एयरटेल टॉप पर रहाशीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 1.62 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, एयरटेल टॉप पर रहा
Read more »

शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप 2.34 लाख करोड़ रुपए बढ़ाशीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप 2.34 लाख करोड़ रुपए बढ़ाशीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप 2.34 लाख करोड़ रुपए बढ़ा
Read more »

8 साल में कहां से कहां पहुंच गया भारत का जीएसटी कलेक्‍शन? ये आंकड़े दुन‍िया को चौंका रहे8 साल में कहां से कहां पहुंच गया भारत का जीएसटी कलेक्‍शन? ये आंकड़े दुन‍िया को चौंका रहेजून में भारत का जीएसटी कलेक्शन 1.85 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल से ज्यादा है। हालांकि, यह अप्रैल और मई के कलेक्शन से कम है। जीएसटी को आठ साल पूरे हो गए हैं और पिछले पांच सालों में इसका संग्रह दोगुना हो गया है। वित्त वर्ष 2024-25 में यह 22.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:38:30