इंदौर के गंजी कम्पाउंड के जर्जर मकान को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में याचिका लगाई गई है
मध्य प्रदेश के इंदौर में जिस मकान को गिराने पहुंची निगम की टीम के अफसर को बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बैट से मारा था उसी मकान का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है. इंदौर के गंजी कम्पाउंड के जर्जर मकान को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में याचिका लगाई गई है.
यह याचिका किराएदार परिवार ने लगाई है, जिसमें आकाश विजयवर्गीय के वकील पुष्यमित्र भार्गव किराएदार परिवार का पक्ष हाईकोर्ट में रखेंगे जिस पर मंगलवार को सुनवाई होगी. इस सुनवाई के चलते अब मंगलवार को इस इमारत पर हथौड़ा चलेगा या नहीं यह कोर्ट के फैसले पर निर्भर होगा. इससे पहले निगम कमिश्नर आशीष सिंह ने साफ किया था इंदौर नगर निगम की टीम मंगलवार को जर्जर मकान पर डिमोलिशन की कार्रवाई करेगी.इसके बाद उपजे विवाद ने आकाश विजयवर्गीय की मुसीबतें बढ़ा दी थी. घायल अधिकारी की शिकायत पर आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और उन्हें 4 दिन जेल में बिताने पड़े, हालांकि आकाश विजयवर्गीय अब जमानत पर बाहर आ चुके हैं और बाहर आते ही उन्होंने साफ कर दिया है मकान के मामले में वो किराएदार परिवार के समर्थन में खड़े रहेंगे. आकाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री कमलनाथ, गृहमंत्री बाला बच्चन और पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन वर्मा को पत्र लिख इंदौर के जर्जर भवन घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की है. पत्र में आकाश ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका निगम के द्वारा निर्धन बेसहारा लोगों के हमलों को जर्जर घोषित कर तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है. इसका मकसद व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कोर्ट में सुनवाई के दौरान हत्या के आरोपी ने जज की ओर फेंकी चप्पल, दी गालियांउसे मामले में सुनवाई के लिए शुक्रवार को जिला सत्र न्यायाधीश राजेश गुप्ता के समक्ष पेश किया गया था. न्यायाधीश ने जब गायकवाड़ से उसके वकील के बारे में पूछा, तब उसने कहा कि वकील मौजूद नहीं है. इस पर, न्यायाधीश ने उससे कहा कि वह अपने लिए एक नया वकील रखे. अधिकारी ने बताया, ‘इस बात से गायकवाड़ नाराज हो गया. उसने अपनी चप्पल निकाली और उसे न्यायाधीश की ओर फेंक दिया तथा उन्हें गाली भी दी. हालांकि, चप्पल न्यायाधीश को नहीं लगी क्योंकि वह झुक गए थे.’
Read more »
उत्तर कोरिया की सरजमीं पर डोनाल्ड ट्रंप के कदम, ऐसा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपतिअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन से मुलाकात की. इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन के साथ उत्तर कोरिया पहुंचे. इसके साथ ही उत्तर कोरिया की सरजमीं पर कदम रखने वाले डोनाल्ड ट्रंप पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं.
Read more »
ट्रंप-किम की मुलाकात के दौरान व्हाइट हाउस के अधिकारी से कोरियाई सुरक्षागार्डों ने की बदसलूकीट्रंप-किम की मुलाकात के दौरान व्हाइट हाउस के अधिकारी से कोरियाई सुरक्षागार्डों ने की बदसलूकी DonaldTrump KimJongUn
Read more »
प्रजा वेदिका ढहाने के बाद अब TDP के ऑफिस को निगम का नोटिसग्रेटर विशाखापट्नम म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर ने टीडीपी सिटी विंग अध्यक्ष के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए एक हफ्ते में पार्टी ऑफिस से संबंधित दस्तावेज जमा करवाने के लिए कहा है. इस नोटिस में कहा गया है कि अगर वह पार्टी ऑफिस से संबंधित दस्तावेज पेश करने में सफल नहीं होते हैं तो इसे निगम द्वारा गिरा दिया जाएगा.
Read more »
जिस बिल्डिंग के लिए आकाश ने अफसर को पीटा, उसे 2 जुलाई को गिराएगा निगमअप्रैल 2018 में इमारत मालिक को निगम अधिकारियों ने जर्जर हो चुकी फ्लोर हटाने या खाली करने के लिए कहा था. यह फ्लोर बेहद खराब हालत में थी. अगर मालिक द्वारा फ्लोर खाली नहीं की गई तो निगम द्वारा बिल्डिंग सील कर दी जाएगी.
Read more »
अमरनाथ यात्रा के संचालन में मुस्लिमों की भूमिका की राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने की प्रशंसाजम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गत वर्षों के दौरान अमरनाथ यात्रा का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने में स्थानीय मुस्लिमों की भूमिका की रविवार को प्रशंसा की और उम्मीद जतायी कि तीर्थयात्रा इस वर्ष भी सफल रहेगी.
Read more »
