15 लाख की फिरौती के लिए हुई मयंक की हत्या, किडनैप कर नींद की गोलियां खिलाई, बोरे में बांधकर रखा, शरीर में हलचल नहीं हुई तो बंबे में फेंक दिया आगरा के बरहन में घर के बाहर खेल रहे 5 साल के बच्चे की अपहरण
Mayank Was Murdered For A Ransom Of 15 Lakhs , He Was Kidnapped And Given Sleeping Pills , Tied In A Sack , There Was No Movement In His Body आगरा में 5 साल के मासूम की हत्या 15 लाख रुपए के लिए की गई थी। घर के बाहर खेल रहे बच्चे को पहले नशीले पकौड़े खिलाए गए। जब वो बेहोश हो गया, तब उसे बोरे में बंद कर दिया गया। इससे बच्चे का दम घुटा और वह बेहोश हो गया। बच्चे को मरा समझकर आरोपियों ने बोरे सपुलिस के साथ घरवाले भी दो दिन तक मासूम को ढूंढते रहे। सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद गांव से थोड़ी दूर पर नहर में मासूम की लाश मिली। पुलिस ने मामले का खुलासा कर एक महिला और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। महिला ने बताया- मैंने अपने भाई के साथ मिलकर मासूम के अपहरण की साजिश रची। मासूम मुझे दादी कहता था। उसको घर के बाहर से उठाया था। हमने 15 लाख रुपए फिरौती की रकम तय की थी, लेकिन इससे पहले ही बच्चा बोरे में मर गया। मामला बरहन थाना क्षेत्र के अमनाबाद, कनराऊ का है।मयंक की फिरौती के लिए हत्या की गई।अमनाबाद निवासी संजय कुमार का 5 साल का बेटा मयंक उर्फ मुन्नू 14 सितंबर की शाम को लापता हो गया। वो बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। सभी बच्चे वापस आ गए थे, लेकिन मुन्नू वापस नहीं आया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर किडनैपिंग की आशंका जताई थी। रात में ही पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। अगले दिन 15 सितंबर को बच्चे का शव बोरे में नहर में मिला था। बच्चे का कान कटा हुआ था। चेहरे पर भी चोट के निशान थे। क्राइम स्पॉट पर पहुंचे ACP पीयूष कांत ने हत्या के बाद खुलासे के लिए लोकल पुलिस, SOG की टीम को एक्टिव किया।फोन कॉल ट्रेस किए गए, एक्टिव मुखबिर ने दिया इनपुट हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने मुखबिरों की टीम को एक्टिव किया। ग्रामीणों से सादे कपड़ों में आम आदमी की तरह पूछताछ की गई। क्राइम स्पॉट पर 4 घंटे तक एक्टिव रहे करीब 50 मोबाइल नंबर ट्रेस किए। इस दौरान पुलिस को दो इनपुट मिले। पहला मुखबिरों से कि हाथरस के सहपउ गांव का युवक ललित अपनी बहन के घर अमनाबाद आया था। घटना के बाद से वो नहीं दिख रहा है। दूसरा- ललित के नाम रजिस्टर मोबाइल फोन की लोकेशन क्राइम स्पॉट पर होना और CCTV में उसे बाइक पर बोरा ले जाते हुए कैद होना था। पुलिस ने दोनों पॉइंट के आधार पर ललित की बहन कल्पना को पूछताछ के लिए उठाया।पुलिस ने कल्पना को जब हिरासत में लिया, तब वो खुद को निर्दोष बताते हुए कहने लगी- मयंक मुझे दादी कहता था। मैं उसके साथ ऐसा क्यों करूंगी। मैंने कुछ नहीं किया है। वो मेरा लाडला था। घर आता था। मैंने उसे नहीं मारा। पुलिस कस्टडी में कल्पना बार-बार अपना बयान बदलने लगी। कभी उसने कहा कि मैं पूरा दिन घर पर नहीं थी, तो कभी बोलती कि भाई ललित आया था, तो उसके साथ मंदिर गई थी। इसके बाद पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गई। कल्पना ने पुलिस को बताया- मैंने मयंक को सिर्फ नशीले पकौड़े खिलाए थे। मैंने कुछ भी नहीं किया, जो कुछ किया ललित ने किया है। वही नशे की गोलियां लाया था। उसी ने मयंक को बोरे में भरा था।इस बयान के बाद पुलिस टीम ने ललित की लोकेशन ट्रेस की। एक टीम ललित के घर पहुंची। यहां उसे डिटेन कर लिया गया। पूछताछ में ललित ने पूरा घटनाक्रम बताया।दोनों बहन-भाई पहले पुलिस को गुमराह करते रहे। दोनों ने अलग-अलग कहानी सुनाई। फिर बाद में ललित ने पूरा खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, ललित ने बताया- संजय कुमार के बराबर में उसकी बहन कल्पना रहती है। वो रिश्ते में मयंक की दादी लगती है। मयंक के बाबा सूबेदार सिंह दूरसंचार विभाग से रिटायर हुए हैं। मयंक उनका बहुत लाडला था। हमें पता था कि ये लोग संपन्न हैं। पैसों की कोई कमी नहीं है। इसलिए मैंने कल्पना को कहा कि कम से कम 20 लाख रुपए मिल जाएंगे। कल्पना ने कहा कि यह रकम ज्यादा होगी, पहले 15 लाख रुपए मांगते हैं। हमने पूरी प्लानिंग की, जब मयंक खेल रहा था, तब भी कल्पना ने उसे घर पर इशारे से बुला लिया।ललित ने बताया- मैं हाथरस से ही नशे की गोलियां लेकर आया था। कल्पना ने पकौड़ी में इन गोलियों को मिलाया। कुछ पानी में मिलाई। पकौड़ी खाने के बाद जब मयंक ने पानी मांगा तो उसे वही पानी दिया गया। इसके बाद वो बेहोश हो गया। फिर उसे होश नहीं आया। ऐसा हमने सिर्फ इसलिए किया ताकि वो चिल्लाए नहीं। जब मयंक को होश में नहीं आया, तो हमें लगा कि वह मर गया है। हमें लगा हमारा काम खत्म हो गया। पैसे भी नहीं मिलने वाले थे। इसलिए मैं उसे बोरे सहित बाइक से ले गया। गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर नहर में फेंक दिया। हमने तंत्र-मंत्र के लिए कुछ नहीं किया। जो बातें हो रही थी वो अफवाह थी। हमें सिर्फ पैसों से मतलब था।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट- दम घुटने से हुई मयंक की मौत बच्चे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। उसके कान कैसे कटे, इस पर डॉक्टरों का कहना है कि हो न हो बच्चा बोरे में बंद था। उसे ले जाने और रजवाह में फेंकने के दौरान रगड़ से कान में चोट आ गई हो। इसे किसी धारदार हथियार से काटा गया, ऐसी पुष्टि नहीं हुई है। एसीपी पीयूष कांत ने बताया- दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एविडेंस कलेक्ट कर लिए गए हैं। दोनों का मेडिकल करा लिया गया है। आज यानी बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।फर्जी दरोगा के घर मिलीं 7 वर्दियां: IAS ट्रेनिंग, नेवी-आर्मी के कार्ड मिले; पत्नी बोली-पापा से लाखों का दहेज लिया फर्जी दरोगा संजीव कुमार यादव के घर कानपुर पुलिस ने दबिश दी। अरेस्टिंग के वक्त एक बारगी पुलिस भी चौंक गई कि कहीं संजीव असली दरोगा तो नहीं? क्योंकि, उसके घर में पुलिस की 7 वर्दी और 12 जोड़ी जूते मिले। अलमारी की तलाशी में 2 पुलिस के आई-कार्ड, 4 आईफोन समेत डिपार्टमेंट के दस्तावेज मिले।विसर्जन में उड़े गुलाल…दो समुदाय भिड़े10वीं की छात्रा की अपहरण के बाद हत्यायूपी में बाढ़.
..चित्रकूट का रामघाट डूबा, सड़कों पर पूजा-पाठचंबल में बारिश, ग्वालियर में स्कूलों की छुट्टीगाजियाबाद में आंधी-बारिश से पेड़ और खंभे टूटेराजस्थान के 16 जिलों में आज बारिश का अलर्टबिलासपुर में आज गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश
He Was Kidnapped And Given Sleeping Pills Tied In A Sack There Was No Movement In His Body
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
OMG: एक साल के बच्चे ने सांप को पकड़ा और चबाकर मार डाला, हैरत में डॉक्टरChild Chewed Snake in Gaya: बिहार के गया से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिस पर विश्वास करना काफी मुश्किल है. दरअसल, गया में एक साल के बच्चे ने सांप के बच्चे को चबा-चबाकर मार डाला. हालांकि खास बात यह है कि बच्चे को कुछ नहीं हुआ. जानें पूरा मामला...
Read more »
लाश के छह टुकड़े: अतरौली में बरामद हुआ इंटीरियर डिजाइनर तरुण पंवार का धड़, खोपड़ी खोलेगी हत्याकांड के राज!यूपी के गाजियाबाद में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में इंटीरियर डिजाइनर तरुण पंवार का धड़ अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ।
Read more »
UP: छह महीने ही जिंदा रह सकी फुरकान की 'मोहब्बत', दरवाजे पर ही झूल गई सानिया; ससुर ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोपगाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत गांव नाहल में नवविवाहिता ने शुक्रवार तड़के पति से विवाद के चलते दरवाजे की ग्रिल में दुपट्टा बांधकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।
Read more »
फरीदाबाद: जीजा ने किया साली के 2 साल के बच्चे का अपहरण, लापता पत्नी का पता जानने के लिए उठाया ये कदम, गिरफ्तारJija Saali News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक शख्स ने अपनी साली के 2 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। पुलिस ने इस मामले में उसे गिरफ्तार किया है।
Read more »
गुरुग्राम में बदमाशों ने गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए की लूट, बीटेक छात्र की स्पोर्टस बाइक तक बेच डालीगुरुग्राम में बदमाशों ने गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बीटेक छात्र का अपहरण किया और उसकी स्पोर्टस बाइक तक बेच डाली।
Read more »
अफगानिस्तान में जंग लड़े सैनिकों से मेडल छीनेगा ऑस्ट्रेलिया: प्रैक्टिस के लिए 39 लोगों को मार डाला था, अब इ...Australia Afghanistan Defence Military Commanders Service Medal Case - अफगानिस्तान में जग लड़े सैनिकों से मेडल छीनेगा ऑस्ट्रेलिया: प्रैक्टिस के लिए 39 लोगों को मार डाला था, अब इन पर मुकदमा चलेगा
Read more »
