जिसे BCCI ने असिस्टेंट कोच से हटाया... अब बन गया हेड कोच; इस टीम ने सौंप दी बड़ी जिम्मेदारी

Abhishek Nayar News

जिसे BCCI ने असिस्टेंट कोच से हटाया... अब बन गया हेड कोच; इस टीम ने सौंप दी बड़ी जिम्मेदारी
Abhishek Nayar Team IndiaWPLWho Is Abhishek Nayar
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 63%

भारतीय क्रिकेट टीम में असिस्टेंट कोच की भूमिका निभा चुके अभिषेक नायर को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है. उन्हें विमेंस प्रीमियर लीग की टीम यूपी वॉरियर्स ने हेड कोच नियुक्त किया है. बता दें कि अभिषेक नायर को BCCI ने आईपीएल 2025 के दौरान अचानक टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच पद से हटा दिया था.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जिसे टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच पद से अचानक हटा दिया था, उसे अब बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है. विमेंस प्रीमियर लीग की टीम यूपी वॉरियर्स ने उन्हें अपना हेड कोच नियुक्त किया है.

दरअसल, हम यहां जिसकी बात करे रहे हैं वो अभिषेक नायर हैं. आईपीएल 2025 के दौरान खबर आई कि अभिषेक नायर को टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच पद से हटा दिया गया है. इसके बाद वह बीच सीजन में ही अपनी पुरानी टीम केकेआर से जुड़ गए. अब वह WPL की यूपी टीम के लिए हेड कोच की भूमिका में नजर आएंगे. इस टीम ने बनाया हेड कोच अभिषेक नायर को महिला प्रीमियर लीग टीम यूपी वारियर्स का हेड कोच नियुक्त किया गया है. वह पूर्व भारतीय ऑलराउंडर जॉन लुईस की जगह लेंगे, जिन्होंने तीन साल तक टीम का नेतृत्व करने के बाद फ्रेंचाइजी छोड़ दी थी. यूपी वारियर्स 2023 में डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन में प्लेऑफ में पहुंची थी. हालांकि, पिछले दो सीजन में वे 5 टीमों की लीग में क्रमशः चौथे और 5वें स्थान पर रहे हैं. भारत को चैंपियंस ट्रॉफी और KKR को दिलाया IPL खिताब नायर ने फरवरी की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद, आईपीएल 2025 सीजन के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच के रूप में कुछ समय के लिए काम किया. जब भारत ने फरवरी में यूएई में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, तब वह गौतम गंभीर के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे. 2024 में नेशनल टीम में शामिल होने से पहले नायर का केकेआर के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे. वह उस साल केकेआर के खिताब जीतने वाले अभियान का एक अभिन्न हिस्सा थे और गंभीर के साथ मिलकर काम किया था. नायर ने जाहिर की खुशी नायर का यूपी वॉरियर्स के साथ पहली बार नहीं जुड़े हैं. उन्होंने पहले सीजन के बाद टीम के ऑफ-सीजन ट्रेनिंग कैंप में भी उनके साथ काम किया था. फ्रेंचाइजी को विश्वास है कि हेड कोच के रूप में उनकी नियुक्ति से उनकी तैयारियों में और अधिक निरंतरता और गहराई आएगी. नायर ने एक आधिकारिक बयान में कहा, मैंने पहले यूपी वॉरियर्स के साथ काम करके बहुत आनंद लिया था और मैं इस नई भूमिका को लेकर बेहद उत्साहित हूं. डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए एक शानदार मंच है और मैं सीजन 4 के लिए एक मजबूत टीम बनाने के लिए मैनेजमेंट के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Abhishek Nayar Team India WPL Who Is Abhishek Nayar Abhishek Nayar Head Coach UP Warriorz UP Warriorz WPL Womens Premier League WPL 2026 Abhishek Nayar Assistant Coach Team India Abhishek Nayar IPL Abhishek Nayar KKR

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

RCB को चैंपियन बनाने वाले कोच को मिला प्रमोशन, इंग्लैंड की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया हेड कोचRCB को चैंपियन बनाने वाले कोच को मिला प्रमोशन, इंग्लैंड की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया हेड कोचरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की महिला टीम को साल 2024 में विमंस प्रीमियर लीग का खिताब दिलाने वाले कोच को अब प्रमोशन मिला है। वह इंग्लैंड की एक टीम के हेड कोच बनाए गए हैं। उनसे उम्मीद की जाएगी कि जो सफलता आरसीबी में रहते हुए उन्हें मिली थी वो यहां भी हासिल...
Read more »

ऑस्ट्रेलिया को सस्ते में समेटने के बाद वेस्टइंडीज हेड कोच सैमी ने की अपने गेंदबाजों की तारीफऑस्ट्रेलिया को सस्ते में समेटने के बाद वेस्टइंडीज हेड कोच सैमी ने की अपने गेंदबाजों की तारीफऑस्ट्रेलिया को सस्ते में समेटने के बाद वेस्टइंडीज हेड कोच सैमी ने की अपने गेंदबाजों की तारीफ
Read more »

अनिमेष कुजूर बने भारत के सबसे तेज़ धावक, जानिए कौन हैं ये युवा एथलीटअनिमेष कुजूर बने भारत के सबसे तेज़ धावक, जानिए कौन हैं ये युवा एथलीटअनिमेष का परिवार चाहता था कि वह भारतीय सेना में अफ़सर बनें, लेकिन ओडिशा के एक कोच ने उनकी ज़िंदगी की दिशा बदल दी.
Read more »

करुण नायर को मिलेगा एक और मौका! असिस्टेंट कोच ने किया बचाव, बोले- पूरी टीम की बैटिंग...करुण नायर को मिलेगा एक और मौका! असिस्टेंट कोच ने किया बचाव, बोले- पूरी टीम की बैटिंग...करुण को मिलेगा एक और मौका! असिस्टेट कोच ने किया बचाव, बोले- पूरी टीम की बैटिंग...
Read more »

Bihar Free Bijli: 125 यूनिट के बाद कैसे बनेगा बिजली बिल, सब्सिडी का क्या होगा? जानिए डिटेलBihar Free Bijli: 125 यूनिट के बाद कैसे बनेगा बिजली बिल, सब्सिडी का क्या होगा? जानिए डिटेलबिहार सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब हर महीने 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। इस योजना से राज्य के 1.
Read more »

IND vs ENG: 'क्या घटिया गेंदबाजी है', मैनचेस्‍टर में पड़े विकेट के लाले तो पूर्व हेड कोच ने भारतीय तिकड़ी को जमकर कोसाIND vs ENG: 'क्या घटिया गेंदबाजी है', मैनचेस्‍टर में पड़े विकेट के लाले तो पूर्व हेड कोच ने भारतीय तिकड़ी को जमकर कोसापूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान भारत की खराब गेंदबाजी की आलोचना की। इंग्लैंड ने 358 रन के जवाब में 4.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:01:10