Coronavirus enters Delhi-NCR, two patients found in Gurugram, what will happen now, दिल्ली-NCR में Coronavirus की एंट्री, गुरुग्राम में दो मरीज मिले, अब क्या होगा
Coronavirus : भारत समेत पूरी दुनिया में भारी तबाही मचा चुका कोरोना वायरस एक बार फिर से पैर पसारता हुआ नजर आ रहा है. एशिया के कुछ देशों में कोरोना वायरस के केस तेजी के साथ बढ़ते नजर आ रहे हैं. हांग-कांग, थाईलैंड और सिंगापुर के साथ अब भारत में भी कोरोना वायरस के केसों की वृद्धि हुई है.
आर्थिक नगरी मुंबई में कोरोना के कुछ पॉजिटिव केस मिले. लेकिन चिंता की बात यह है कि अब दिल्ली-एनसीआर में भी कोरोना की एंट्री हो चुकी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कोरोना के दो मामले दर्ज किए हैं. Advertismentयह खबर भी पढ़ें- गाय तड़पती रही और शख्स चलाता रहा गोली, फिर पुलिस ने किया ऐसा इलाज गुरुग्राम में कोरोना की एंट्री साइबर सिटी के नाम से मशहूर गुरुग्राम में कोरोना की एंट्री से दिल्ली-एनसीआर में रह रहे लोगों में खौफ का माहौल है. गुरुग्राम में कोरोना के दोनों मरीजों को फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है. दोनों मरीजों में से एक मुंबई से गुरुग्राम पहुंचा है. वहीं, कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने अपनी कमर कस ली है. गुरुग्राम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. दोनों ही मामलों में कोरोना के बहुत हल्के लक्षण देखने को मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग हर चुनौती से निपटने को तैयार है. सीएमओ ने कहा कि कोई जुखाम, खांसी होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें. एक रिपोर्ट के अनुसार देशभर में कोरोना वायरस के अब तक 257 केस दर्ज किए गए हैं. यह खबर भी पढ़ें- PM Kisan 20th installment Date: निपटा लें ये काम वरना अटक जाएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त! अहमदाबाद में भी केस मिले रिपोर्ट के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार तक कोरोना के 4 नए केस दर्ज हुए हैं. इन केसों में 84 वर्षीय एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि अन्य मरीजों को घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है. इसके अलावा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी कोरोना वायरस के कुछ मामले पाए गए हैं. ओडिशा के भुवनेश्वर में भी कोरोना का एक केस मिला है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना के मामलों हो रही तेजी से वृद्धि के पीछे ओमिक्रॉन का जेएन.1 वैरिएंट हैं. यह वैरिएंट काफी तेजी के साथ फैलता है और अब इसका प्रभाव पूरी दुनिया में देखा जा रहा है.
Coronavirus New Case Covid 19 Coronavirus In India Coronavirus In India Coronavirus New Variant Treatment Coronavirus New Variant Symptoms Coronavirus New Variant Omicron Coronavirus New Variant Coronavirus New Strain Symptoms Coronavirus New Strain
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पहलगाम से लौटकर हमले के चश्मदीदों ने क्या-क्या बताया?जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में चरमपंथी हमले के निशाने पर आए कई चश्मदीदों ने अब घर लौटकर बीबीसी से बात की है और बताया है कि उस वक्त वहां क्या हुआ था.
Read more »
आईपीएल के बीच में एंट्री, फिर बिना खेले हो गया बाहर... काव्या मारन की टीम में फिर बदलावIPL 2025: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। हैदराबाद की टीम में स्मरन रविचंद्रन की जगह एक नए खिलाड़ी को एंट्री दी गई है।
Read more »
बगलिहार डैम: भारत के इस बांध से क्यों है पाकिस्तान को डर?बगलिहार एक हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट है जिसका निर्माण साल 1999 में शुरू हुआ था और कई चरणों के बाद इसका काम साल 2008 में पूरा हुआ था.
Read more »
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले, क्या है IMD का अलर्टWeather changed in Delhi-NCR, hail fell along with rain, what is the IMD alert, दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले, क्या है IMD का अलर्ट
Read more »
वही हुआ जिस बात का डर था, महेंद्र सिंह धोनी से कहा अब संन्यास ले लीजिएअब वक्त आ गया है आप आराम करें...जिस बात का डर था वही हुआ, महेंद्र सिंह धोनी से कहा संन्यास ले लीजिए अब
Read more »
दिल्ली-NCR में कोरोना की दस्तक, गुरुग्राम में मिले दो मरीज, रखा गया आइसोलेशन मेंगुरुग्राम के साइबर सिटी में करोना की दस्तक हो गई है. यहां कोविड के दो मरीज पाए गए हैं. दोनों रोगियों को फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है जिनमें से एक मुंबई से गुरुग्राम आई है.
Read more »
