; Ireland vs Zimbabwe ICC Men's T20 World Cup 2026 Live Updates; Follow ZIM Vs IRE Playing 11, Kandy Stadium Pitch Report, Latest News Headlines On Dainik Bhaskar.
ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद आयरलैंड से मुकाबला; पल्लेकेले में बारिश बिगाड़ सकती है खेलटी-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को पल्लेकेले में ग्रुप-बी का 32वां मुकाबला जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करने पर जिम्बाब्वे के पास पहली बार सुपर-8 में पहुंचने का सुनहरा मौका होगा। जिम्बाब्वे ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और टीम अजेय रही है। अगर वह आयरलैंड को हरा देता है, तो उसके तीन मैचों में छह अंक हो जाएंगे। हालांकि, इतने अंकों के बाद भी सुपर-8 में उसकी जगह पूरी तरह सुरक्षित नहीं होगी। ग्रुप-बी की स्थिति अभी काफी रोमांचक बनी हुई है। श्रीलंका के दो मैचों में चार अंक हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के दो मैचों में दो अंक हैं। जिम्बाब्वे को अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला 19 फरवरी को मेजबान श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। यदि श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया भी अपने बाकी मैच जीतकर छह अंक तक पहुंच जाते हैं, तो सुपर-8 की तस्वीर नेट रन रेट के आधार पर तय होगी। जिम्बाब्वे अब तक सात प्रयासों में कभी भी सुपर-8 चरण तक नहीं पहुंच पाया है, ऐसे में इस बार टीम के पास इतिहास रचने का अच्छा मौका है। हेड-टु-हेड की बात करें तो जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच अब तक 18 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 8-8 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है।जिम्बाब्वे की इस कामयाबी में उनके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ब्रायन बेनेट और तेज गेंदबाजों की बड़ी भूमिका रही है। बेनेट ने ओमान के खिलाफ नाबाद 48 और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 64 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला है। वह टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 2 मैचों में 121.
73 की स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी, और ब्रैडली इवांस अब तक घातक साबित हुए हैं। मुजरबानी ने दो मैचों में 7 और इवांस ने 6 विकेट चटकाए हैं। ओमान को उन्होंने महज 103 रनों पर ढेर कर दिया था।दूसरी तरफ, आयरलैंड की टीम अपने शुरुआती दो मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से हारकर टूर्नामेंट से लगभग बाहर होने की कगार पर है, लेकिन उसने ओमान के खिलाफ 96 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर अपनी ताकत दिखाई है। आयरलैंड के लिए बुरी खबर यह है कि उनके नियमित कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह कप्तानी कर रहे लोर्कन टकर ने ओमान के खिलाफ 51 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेली थी। आयरलैंड ने उस मैच में 235 रन बनाए थे,जो इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर है। आयरलैंड की ओर से लोर्कन टकर टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 3 मैचों में 144.79 की स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए हैं।पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है। हालांकि, मैच के दिन बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह से ही हल्की बारिश की 30-40% संभावना है। तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है क्योंकि यहां पिछले 5 में से 3 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं।टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर , कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज और जोशुआ लिटिल।ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी,डायोन मायर्स, रयान बर्ल,सिकंदर रजा , ब्रैडली इवांस,टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा,ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी।क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…UAE को 5 विकेट से हराया; जादरान का अर्धशतक, उमरजई ने 4 विकेट लिए61 रन से हराया; ईशान ने 77 रन बनाए, इंडिया ने सुपर-8 में जगह बनाई6 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया; अरुंधति रेड्डी ने लिए 4 विकेटऋषिकेश में ₹1 में सगाई, बिना दहेज 7 फेरे लिए; जूते छिपाई में सालियों को दिए डेढ़ लाखहिमाचल में धूप खिलने से तापमान में उछालबीकानेर में गर्मी बढ़ी, पारा 32 के पारदौसा में धूप तेज, दिन का तापमान 30 डिग्री पहुंचागर्मी बढ़ी, रायपुर में पारा 33° के करीब
T20 World Cup 2026 Live T20 World Cup 2026 Match Today Aireland Vs Zimbabwe ZIM Vs IRE T20 World Cup 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ईशान किशन की तूफानी पारी, भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, सुपर-8 में प्रवेशटॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान के खिलाफ 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रन पर सिमट गई। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए। भारत ने इस जीत के साथ सुपर-8 में जगह बना ली।
Read more »
जेमी ओवरटन का करिश्माई प्रदर्शन: इटली को हराकर इंग्लैंड सुपर-8 मेंटी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में इंग्लैंड ने इटली को हराया। जेमी ओवरटन ने आखिरी ओवर में मेडन ओवर डालकर दो विकेट लिए, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक दुर्लभ घटना थी। इंग्लैंड सुपर-8 में पहुंचा।
Read more »
पाथुम निसंका के शतक से श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, सुपर-8 में पहुंचानई दिल्ली: पाथुम निसंका की तूफानी शतक की बदौलत श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर करने की कगार पर ला दिया है। श्रीलंका सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। निसंका 52 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद रहे।
Read more »
AUS vs SL: पथुम निसांका की ऐतिहासिक सेंचुरी, ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर सुपर-8 में पहुंची श्रीलंकापथुम निसांका के तूफानी शतक की बदौलत श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह बनाई। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के 30वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे। 182 रनों के टारगेट को श्रीलंका ने 18 ओवर में ही चेज कर...
Read more »
ऑस्ट्रेलिया पर टी20 विश्व कप से बाहर होने का खतरालगातार दो हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप में सुपर-8 की दौड़ से बाहर होने की कगार पर है। जिम्बाब्वे के जीतने पर ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।
Read more »
टी-20 विश्व कप: श्रीलंका सुपर-8 में, ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, अन्य टीमों की स्थितिटी-20 विश्व कप 2024 में सुपर-8 में पहुंचने की होड़ जारी है, जिसमें श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम बाहर होने की कगार पर है। अन्य टीमों की स्थिति और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर एक नज़र।
Read more »
