जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को हरारे में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में पारी और 73 रन से हरा दिया। जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 359 रन बनाए जबकि अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 127 और दूसरी पारी में 159 रन पर आउट हो गई। बेन करन को शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पारी और 73 रन से जीता मुकाबला, बेन करन का शतक; नगारवा-एवंस को 5-5 विकेट जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को पारी और 73 रन से इकलौता टेस्ट हरा दिया। हरारे में जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 359 रन बनाए। वहीं अफगानिस्तान को पहली पारी में 127 और दूसरी पारी में 159 रन पर समेट दिया। शतक लगाने वाले बेन करन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 32.
3 ओवर ही बैटिंग कर सकी और 127 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से रहमानुल्लाह गुरबाज ने 37, अब्दुल मलिक ने 30, इब्राहिम जादरान ने 19, बाहिर शाह ने 12 और यामिन अहमदजई ने 10 रन बनाए। बाकी कोई भी बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका। जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड एवंस ने 22 रन देकर 5 विकेट लिए। ब्लेसिंग मुजरबानी को 3 विकेट मिले। तनाका चिवांगा ने 29 रन देकर 1 विकेट लिया। रिचर्ड नगारवा पहली पारी में कोई विकेट नहीं ले सके।जिम्बाब्वे ने चौथे ओवर में ही ब्रायन बेनेट का विकेट गंवा दिया। वे 6 रन ही बना सके। उनके बाद बेन करन ने निक वेल्श के साथ मिलकर टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। वेल्श 49 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद ब्रेंडन टेलर 32 और कप्तान क्रैग इरविन 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बेन करन ने शतक लगाया और सिकंदर रजा के साथ मिलकर टीम को 250 के पार पहुंचाया। रजा 65 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद करन भी 121 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। विकेटकीपर तफादज्वा सिगा ने 17 रन बनाए।जिम्बाब्वे को ब्रैड एवंस ने 35 रन बनाकर 350 के पार पहुंचाया। उनके सामने ब्लेसिंग मुजरबानी 5, तनाका चिवांका 5 और रिचर्ड नगारवा खाता खोले बगैर आउट हो गए। टीम ने 359 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए जिया-उर रहमान ने 97 रन देकर 7 विकेट लिए। इस्मत आलम को 2 और शराफुद्दीन अशरफ को 1 विकेट मिला।अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में लगातार विकेट गंवाए। अब्दुल मलिक 2, रहमानुल्लाह गुरबाज 9 और कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी 7 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इब्राहिम जादरान ने 42 रन बनाकर टीम को संभाला। उनके विकेट के बाद बाहिर शाह 32, अफसर जजई 18, इस्मात आलम 16 और यामिन अहमदजई 13 रन बनाकर आउट हो गए।अफगानिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन बनाकर सिमट गई। इसी के साथ जिम्बाब्वे ने पारी और 73 रन से मुकाबला जीत लिया। रिचर्ड नगारवा ने 37 रन देकर 5 विकेट लिए। ब्लेसिंग मुजरबानी को 3 और तनाका चिवांगा को 2 विकेट मिले।स्कोर- 94/4, बाबर आजम 49 पर नाबाद लौटे; साउथ अफ्रीका ने 404 रन बनाएकांग्रेस प्रवक्ता का गंभीर पर आरोप; सरफराज को ‘खान’ सरनेम के कारण नहीं चुनायहां भारत ने 60% मुकाबले जीते, क्या कल दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया से जीत पाएगा भारतICC टेस्ट बॉलर्स की रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आए, गिल की पोजिशन भी खतरे मेंइंदौर में बदला मौसम, बादल छाएरात में होगा हल्की सर्दी का एहसासगुरुग्राम में आर्टिफिशियल बारिश की प्लानिंगदौसा में छाया हल्का कोहरा, ठंड का बढ़ा असरराजस्थान में बारिश, सर्दी कम हुई
जिम्बाब्वे अफगानिस्तान टेस्ट मैच बेन करन क्रिकेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत बनाता है लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 359 रनशुभमन गिल के नाबाद 127 और यशस्वी जायसवाल के शतक के साथ भारत ने लीड्स टेस्ट में दूसरे दिन तक 359/3 का स्कोर बना लिया!
Read more »
1 साल में 223 बढ़ गई आय, गैर मान्यता प्राप्त पार्टियों को मिले करोड़ों के चंदे पर ADR के चौंकाने वाले आंकड़ेएसोसिएशन फॉर डेमोक्रोटिक रिफॉर्म्स ADR की रिपोर्ट के अनुसार देश में 2764 पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त पार्टियां हैं जिनमें से 73.
Read more »
गुजरात के मेहसाणा से अयोध्या तक पैदल चलकर पहुंचे 73 वर्षीय बुजुर्ग, राम मंदिर के लिए 1990 में लिया था संकल्प1990 में लिए संकल्प को पूरा करने को 73 वर्षीय जयंतीलाल हरजीवनदास पटेल गुजरात से अयोध्या पैदल पहुंचे। उन्होंने भगवान राम लला के दर्शन किए और चंपत राय से मुलाकात की।
Read more »
પાટીદારનું ગજબનું સાહસ! 35 વર્ષ જૂની પ્રતિજ્ઞા પૂરી કરવા મહેસાણાથી ચાલતા અયોધ્યા ગયાGujarat To Ayodhya : વર્ષ 1990 માં રામ મંદિર માટે કરેલી પ્રતિજ્ઞા પૂર્ણ કરવા માટે 73 વર્ષીય પાટીદાર વૃદ્ધ ગુજરાતના મહેસાણાથી અયોધ્યા સુધી પગપાળા ચાલીને પહોંચ્યા
Read more »
भाई दूज पर रोडबेज की तैयारी पूरी, 73 बसें रूट परमैनपुरी डिपो ने भाई दूज के अवसर पर 73 बसों का संचालन करने की तैयारी पूरी कर ली है। बुधवार और गुरुवार को निर्धारित रूट पर बसों का संचालन होगा। दिल्ली, कानपुर, लखनऊ जैसे प्रमुख रूटों पर बसें भेजी जाएंगी, जबकि भीड़ के अनुसार रिजर्व बसें भी लगाई जाएंगी।
Read more »
UPI Payment: UPI से पेमेंट बना रहा है रेकार्ड, धनतेरस से दिवाली के बीच औसत प्रतिदिन ट्रांजेक्शन 73 करोड़ के पारUPI Transection: इस साल धनतेरस से दिवाली के बीच तीन दिनों तक लोगों ने यूपीआई से खूब लेनदेन किया। तभी तो इस दौरान हर रोज 73 करोड़ से भी ज्यादा ट्रांजेक्शंस हुए। यह एक साल पहले के मुकाबले करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी है।
Read more »
