CM Mamata Banerjee से मिलने पहुंचे आंदोलनकारी Junior Doctors, बोले- 'मांगों को लेकर कोई समझौता नहीं'
कोलकाता के RG कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ पहले रेप और बाद में मर्डर के मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर्स और राज्य की ममता सरकार के बीच हर बीतते दिन के साथ तलखी और बढ़ती ही जा रही है.
ममता सरकार प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से बातचीत की कई बार पहल कर चुकी है, लेकिन प्रदर्शन पर बैठे डॉक्टर अपनी शर्तों पर ही बात करने को तैयार दिखे. नतीजतन इन डॉक्टरों और राज्य सरकार के बीच कई प्रयासों के बाद भी कोई बातचीत नहीं हो पा रही है. उधर, दूसरी तरफ प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर और राज्य सरकार के बीच बातचीत को लेकर सहमति न बनने का खिमायाजा अब मरीजों को भुगतना पड़ रहा है. डॉक्टरों के प्रदर्शन के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है. आखिर कहां फंसी है बात शनिवार को शाम को खबर आई कि ममता सरकार और प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर बातचीत करने को तैयार हैं. लेकिन इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच बातचीत नहीं हो पाई. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर ये बातचीत फंस कहा रही है. दरअसल, राज्य सरकार इस बात से अच्छे से वाकिफ है कि डॉक्टरों के प्रदर्शन का स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है. ऐसे में अगर समय रहते प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर काम पर वापस नहीं लौटे तो इससे समस्या और बढ़ सकती है. वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर अपनी सुरक्षा की मांग और आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की जिद पर भी अड़े हुए हैं. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार शाम भी प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को बातचीत का न्योता दिया था.डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम आवास भी पहुंचा था. लेकिन उनकी मांग थी कि वह सीएम आवास में बातचीत के लिए तभी जाएंगे जब इस पूरी बातचीत की लाइव स्ट्रीमिंग कराई जाएगी. अपनी इस मांग को लेकर प्रदर्शनकारी डॉक्टर 40 मिनट तक सीएम आवास के बाहर ही खड़े रहे. मामले को बिगड़ता देख सीएम ममता बनर्जी बाहर आईं थी और उन्होंने वहां मौजूद डॉक्टरों से कहा था कि वह इस पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग कराएंगी लेकिन वो रिकॉर्डिंग उन्हें अभी नहीं दी जाएगी क्योंकि अभी मामला सुप्रीम कोर्ट में है. लेकिन उनकी इस आश्वासन के बाद भी डॉक्टर नहीं मानें. तो क्या इस वजह से लाइव स्ट्रीमिंग के लिए नहीं मानीं ममता सीएम आवास पर पहुंचे डॉक्टरों की मांग थी कि सीएम से उनकी बातचीत का लाइव स्ट्रीमिंग कराया जाए लेकिन ममता बनर्जी इस बात के लिए तैयार नहीं थी. उन्होंने इन डॉक्टरों से कहा कि मैं इसकी रिकॉर्डिंग कराऊंगी और ये रिकॉर्डिंग आपको सुप्रीम कोर्ट से इजाजत लेने के बाद दे दी जाएगी. चुकि ये मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है लिहाजा हमारी सरकार इस बातचीत की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं करा सकती."आप मेरा अपमान कर रहे हैं"राज्य सरकार ने जब डॉक्टरों और सीएम के बीच होने वाली बातचीत की लाइव स्ट्रीमिंग कराने से इनकार कर दिया तो इससे सीएम आवास पर मौजूद डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल नाराज हो गया. वो सीएम से बातचीत के लिए अंदर जाने को तैयार नहीं थे. इस बात की जानकारी जब सीएम ममता को हुई तो उन्होंने इन डॉक्टरों से कहा कि देखिए ऐसा करके आप मेरा भी अपमान कर रहे हैं. सीएम ममता ने कहा कि अगर आपको मिलना ही नहीं था तो आपने ये मेल भेजा ही क्यों था ? आप लोग मेरा अपमान क्यों कर रहे हैं ? मैं आप लोगों से बातचीत करने के लिए तीन दिन से इंतजार कर रही हूं. हमे तो सीएम ममता पर भरोसा था...सीएम ममता से एक बार फिर बातचीत ना हो पाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने भी एक बयान जारी किया है. डॉक्टरों की तरफ से कहा गया है कि हमें सीएम मैडम पर भरोसा था. हमें उम्मीद थी कि वह लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मान जाएगी. लेकिन उन्होंने एक बार फिर हम सबको निराश किया है. आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल की गिरफ्तार पर बोले डॉक्टरसीएम आवास से प्रदर्शन स्थल पर वापस आने के साथ ही डॉक्टरों को पता चला कि सीबीआई ने इस मामले में अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी को लेकर डॉक्टरों ने कहा कि घोष की गिरफ्तारी से ये साबित होता है कि हमारी डिमांड जायज थी. डॉक्टरों का तो यहां तक कहना है कि सीएम ममता ने शाम में बातचीत के लिए इसलिए भी मना किया होगा क्योंकि उन्हें सीबीआई द्वारा घोष की गिरफ्तारी की सूचना मिल गई होगी.
CM Mamta Banerjee Kolkata Rape Case 2024 कोलकाता रेप और मर्डर केस सीएम ममता बनर्जी कोलकाता रेप केस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bengal: सिलीगुड़ी में छात्रों-डॉक्टरों का प्रदर्शन, मार्कशीट से छेड़छाड़ समेत आरोपों को लेकर प्रिंसिपल को घेरापश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के लेकर विपक्ष समेत डॉक्टरों और तमाम सामाजिक संगठनों की तरफ से प्रदर्शन जारी है।
Read more »
US: 'यूक्रेन-रूस में शांति के लिए किसी भी देश की भूमिका का स्वागत'; पीएम मोदी से जुड़े सवाल पर बोले जॉन किर्बीइसके साथ ही जॉन किर्बी ने यह भी बताया कि पीएम मोदी और जो बाइडन के बीच बीते सप्ताह हुई बातचीत में बांग्लादेश में लोगों की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई।
Read more »
भूकंप से ईरान में तबाही, हिला भारतईरान में भूकंप से तबाही मच गई है। भारत, पाक और खाड़ी देशों में भी झटके महसूस किए गए। अभी तक 40 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
Read more »
Pakistan: न्यायपालिका पर कब्जे की तैयारी में शहबाज सरकार, जानें क्या है प्रस्ताव, जिससे बर्बाद होगा पाकिस्तानप्रस्ताव में जो सबसे अहम बात है वो मुख्य न्यायाधीश की नई नियुक्ति प्रक्रिया है। बदलावों के तहत संसदीय समिति और न्यायिक आयोग का विलय भी किया जा सकता है।
Read more »
आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-हत्या मामला : ममता के अनुरोध के बाद भी डॉक्टर्स का प्रदर्शन जारीपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनसे मिलने पहुंची थीं और उन्होंने डॉक्टरों से बात भी की थी लेकिन इसके बाद भी डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है.
Read more »
जिद इधर भी, जिधर उधर भी, जानिए बंगाल में ममता और हड़ताली डॉक्टरों के बीच कहां अटकी हुई है बातCM Mamata Banerjee से मिलने पहुंचे आंदोलनकारी Junior Doctors, बोले- 'मांगों को लेकर कोई समझौता नहीं'
Read more »
