China Research Ship Active Bay of Bengal: चीन को लेकर एक फ्रेंच कंपनी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 'अनसीनलैब्स' नाम की कंपनी ने बताया कि एक चीन रिसर्च जहाज बंगाल की खाड़ी में भारतीय जल सीमा के अंदर छिपा हुआ था। वो कई दिनों तक एक्टिव रहा। जानिए पूरा...
नई दिल्ली: भारत और चीन के रिश्तों में सुधार के बीच फ्रांसीसी सैटेलाइट कंपनी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कंपनी का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक चीनी रिसर्च जहाज 'छुपा' हुआ था। यह जहाज भारतीय जल सीमा के पास कई दिनों तक सक्रिय रहा। कंपनी के अनुसार, जहाज अपनी पहचान छुपाने के लिए ऑटोमेटिक आईडेंटिफिकेशन सिस्टम को बंद कर देता था। ऑटोमेटिक आईडेंटिफिकेशन सिस्टम एक ऐसा सिस्टम है जिससे जहाजों की पहचान और लोकेशन का पता चलता है।फ्रेंच कंपनी का चौंकाने वाला दावाफ्रेंच कंपनी 'अनसीनलैब्स' ने हिंद महासागर में चीन की एक संदिग्ध गतिविधि का खुलासा किया है। कंपनी का कहना है कि चीन का एक रिसर्च जहाज बंगाल की खाड़ी में भारतीय जल सीमा के पास कई दिनों तक एक्टिव था। 'अनसीनलैब्स' नाम की इस कंपनी ने रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिए जहाजों को ट्रैक किया।बंगाल की खाड़ी में एक्टिव रहा चीनी जहाजकंपनी ने बंगाल की खाड़ी में 16 दिनों तक सर्वे किया। इस सर्वे में पता चला कि लगभग 10 फीसदी जहाज बिना ऑटोमेटिक आईडेंटिफिकेशन सिस्टम के चल रहे थे। इससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस क्षेत्र में चीन की गतिविधियां बढ़ रही और बांग्लादेश के साथ उसके संबंध मजबूत हो रहे हैं।चीनी रिसर्च जहाज ने AIS सिग्नल बंद रखाUnseenlabs ने बताया कि उन्होंने कई दिनों तक बंगाल की खाड़ी में जहाजों पर नजर रखी। इस दौरान उन्होंने 1,897 जहाजों को ट्रैक किया। इनमें से ज्यादातर जहाज AIS सिग्नल भेज रहे थे, लेकिन 9.
6 फीसदी जहाजों में कोई ऑटोमेटिक आईडेंटिफिकेशन सिस्टम गतिविधि नहीं दिखाई दिया। इसका मतलब है कि वे अपनी स्थिति छुपाने की कोशिश कर रहे थे। कंपनी की रिपोर्ट में एक खास चीनी रिसर्च जहाज का भी जिक्र है। यह जहाज हाल ही में हुई नौसैनिक गतिविधियों वालों इलाके के पास ही एक्टिव था। यही नहीं ये बार-बार हिंद महासागर में भी देखा गया।खास मकसद से एक्टिव था चीनी रिसर्च जहाजकंपनी का कहना है कि जब यह जहाज ऑटोमेटिक आईडेंटिफिकेशन सिस्टम नहीं दिखा रहा था, तब भी इसके रेडियो सिग्नल मिल रहे थे। इससे हमें इसकी गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिली। हमें शक है कि यह चीनी रिसर्च जहाज किसी खास मकसद से काम कर रहा था। फ्रांसीसी कंपनी का यह भी कहना है कि चीनी जहाज का मिशन समुद्र की गहराई का नक्शा बनाना, आसपास के माहौल का विश्लेषण करना और पनडुब्बियों के रास्तों की पहचान करना हो सकता है। इन रास्तों का इस्तेमाल सर्विलांस ऑपरेशन और एंटी सबमरीन वॉरफेयर की तैयारियों के लिए किया जा सकता है।भारतीय नौसेना के सामने बड़ी चुनौतीभारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड भारतीय जल सीमा के आसपास की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हैं। उन्होंने पिछले कुछ सालों में चीनी रिसर्च जहाजों की लगातार मौजूदगी की जानकारी दी है। इस मामले में, चीनी जहाज पूर्वी तट से 120 नॉटिकल मील की दूरी पर अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में काम कर रहा था। हालांकि चीनी युद्धपोत और पनडुब्बियां हिंद महासागर में काम करती हैं, लेकिन नौसेना के अधिकारियों का मानना है कि बीजिंग जल्द ही इस क्षेत्र में अपने एयरक्राफ्ट कैरियर भी तैनात कर सकता है।ड्रैगन की हर चाल पर नजर रखना जरूरीएयरक्राफ्ट कैरियर एक तरह का तैरता हुआ हवाई अड्डा होता है, जिससे लड़ाकू विमान उड़ान भर सकते हैं और उतर सकते हैं। इससे चीन की नौसेना की ताकत और भी बढ़ जाएगी। वह इस क्षेत्र में खुफिया जानकारी जुटाने और अपनी सैन्य क्षमता को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। भारत को इस खतरे से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। जहाजों के ऑटोमेटिक आईडेंटिफिकेशन सिस्टम बंद करने से उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है, जिससे गलत इरादे वाले जहाजों को छिपने का मौका मिल सकता है।
Bay Of Bengal China Ship In Hind Mahasagar India China Conflict French Company Unseen Labs भारतीय सीमा में चीनी रिसर्च जहाज हिंद महासागर में खुफिया चीनी जहाज भारत चीन में रिश्ते फ्रांस की कंपनी का चीन पर बड़ा दावा भारतीय नौसेना
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बंगाल की खाड़ी में हलचल, UP-बिहार में बारिश, पुणे-मुंबई में IMD का अलर्टAaj Ka Muasam: बंगाल की खाड़ी में हलचल, UP-बिहार से केरल तक बारिश, पुणे-मुंबई में IMD का अलर्ट
Read more »
राजस्थान इवनिंग बुलेटिन: जयपुर में सड़कों पर बहने लगी नदी; डॉक्टर की करंट से मौत; 4 महीने से रेप कर रहा था ...Rajasthan News Headlines Today and Evening Bulletin Updates; जयपुर में सड़कों पर बहने लगी नदी; डॉक्टर की करंट से मौत; 4 महीने से रेप कर रहा था टीचर;VIDEO में 10 खबरें
Read more »
पाकिस्तान के प्रभाव में आकर 'तथ्यात्मक रूप से गलत' बातें कर रहा OIC, भारत ने मुस्लिम देशों के संगठन को सुना दियाभारत ने ओआईसी की आलोचना करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान के प्रभाव में आकर भारत के बारे में 'अनुचित' और 'तथ्यात्मक रूप से गलत' बातें कर रहा है।
Read more »
भारत फिर से 'सोने की चिड़िया' बनने की दिशा में बढ़ रहा है : अरविंद गुप्ताभारत फिर से 'सोने की चिड़िया' बनने की दिशा में बढ़ रहा है : अरविंद गुप्ता
Read more »
भारत अंतरिक्ष में अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए 52 एआई-आधारित सैटेलाइट लॉन्च करने वाला हैभारत पाकिस्तान से लेकर चीन तक सभी सेफ्टी गार्ड की निगरानी के लिए अंतरिक्ष में अपनी सेना का एक नया पहलू तैयार कर रहा है।
Read more »
भारत में मजबूत मांग से तेजी से बढ़ रहा रियल एस्टेट सेक्टर : रिपोर्टभारत में मजबूत मांग से तेजी से बढ़ रहा रियल एस्टेट सेक्टर : रिपोर्ट
Read more »
