बॉलीवुड के फेमस दिग्गज राइटर जावेद अख्तर ने एक घटना का जिक्र किया, जब एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा उनके पास कमरा शेयर करने का अनुरोध लेकर आए थे। जावेद अख्तर को लगा कि शत्रुघ्न सिन्हा के लिए 60 रुपये किराया देना 'असंभव' है। इसलिए उनके साथ रहने से इनकार कर...
जावेद अख्तर 1960 के दशक में मुंबई आए थे। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने से पहले कई मुश्किल दौर से गुजरे। छोटी-मोटी नौकरी की। असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद 1970 में सिप्पी फिल्म्स 175 रुपये के मामूली वेतन पर राइटर का पद हासिल किया। उसी समय शत्रुघ्न सिन्हा और सुभाष घई जैसे धुरंधर भी स्ट्रगल कर रहे थे। जावेद ने हाल ही में एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि जब वो एक छोटे से कमरे में रहते थे और शत्रुघ्न सिन्हा ने उनसे रहने के लिए जगह मांगी थी तो क्या हुआ था। जावेद अख्तर ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं एक कमरा लेने में कामयाब हो गया था.
.. जब चीजें ठीक होने लगीं। किराया 120 रुपये प्रति माह था। 60 रुपये मैंने चुकाए और बाकी आधे का भुगतान किसी और ने किया। तो मेरे पास शत्रु आया, कहने लगा कि तुम मुझे रख लो अपने कमरे में। मैंने कहा, 'पागल हो तुम? तुम मुझे भी निकलवा दोगे। 60 रुपये महीना तुम कहां से लाओगे? हर महीने तुम 60 रुपये दे सकोगे? असंभव।' जावेद ने कहा, 'मैंने उसे नहीं रखा... मैंने उससे कहा कि तुमको नहीं रख सकता।'शत्रुघ्न सिन्हा को ऑफर हुई थी 'शोले' बता दें कि शत्रुघ्न ने पहले दावा किया था कि सलीम-जावेद की लिखी गई 'शोले' और 'दीवार' जैसी फिल्में पहले उन्हें ऑफर की गई थीं। साल 2000 में रेडिफ के साथ बातचीत में शत्रुघ्न ने दावा किया, 'शोले' अमिताभ से पहले मुझे ऑफर की गई थी, लेकिन मैंने इसे नहीं किया। उन दिनों, मैं हीरो के रूप में आ रहा था और मैं सेकेंड लीड नहीं लेना चाहता था। किरदार अमिताभ को दे दिया गया और बाकी आप जानते हैं। या 'दीवार' को ही लें। सलीम-जावेद ने शुरू में मेरे लिए भूमिका लिखी थी और यह लंबे समय तक मेरे निर्माता के पास रही। लेकिन फिर सलीम खान और निर्माता के बीच कुछ मतभेद हो गए और फिल्म यश चोपड़ा के पास चली गई। और अमिताभ को भूमिका मिल गई।'अमिताभ और शत्रुघ्न में तगड़ा मुकाबला कहते हैं कि अमिताभ और शत्रुघ्न का उस जमाने में एक-दूसरे से तगड़ा मुकाबला था। सलीम-जावेद ने अमिताभ की ज्यादातर हिट फिल्में लिखी थीं। इसीलिए माना जाता था कि राइटर की जोड़ी ने शत्रुघ्न का नहीं, बल्कि बिग बी का सपोर्ट किया था। सलीम-जावेद और शत्रुघ्न ने 'काला पत्थर', 'शान' और 'दोस्ताना' जैसी फिल्मों में साथ काम किया, लेकिन इन सभी में कई हीरो थे।
जावेद अख्तर शत्रुघ्न सिन्हा जावेद अख्तर शत्रुघ्न सिन्हा कमरा शत्रुघ्न सिन्हा नेट वर्थ Javed Akhtar Age Shatrughan Sinha Age Javed Akhtar Shatrughan Sinha Room Javed Akhtar Shatrughan Sinha News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिखावे में हकीकत दबी रह जाती है... जब धर्मेंद्र ने जावेद अख्तर को दिया था करारा जवाब, 'जंजीर' से जुड़ा है मामलाजावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'जंजीर' धर्मेंद्र के लिए लिखी गई थी, पर वजह बताए बिना इनकार कर दिया। धर्मेंद्र को जब यह बात पता चली तो उन्हें बहुत दुख हुआ था। तब एक्टर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट में जावेद अख्तर को जवाब दिया था।
Read more »
इतना समय नहीं कि वह धर्म पूछकर मारेंगे...कांग्रेस नेता के बयान पर भड़की बीजेपी, नकवी ने जमकर सुनायाकांग्रेस नेता ने कहा कि आतंकियों के पास इतना समय कहां होता है कि वह मारने वाले के कान में जाकर पूछे कि तुम हिन्दू हो या फिर मुसलमान.
Read more »
Vaibhav Suryavanshi शतक लगाने के बाद भी बाहर होंगे प्लेइंग 11 से बाहर! कप्तान की वापसी ने बढ़ाई मुश्किलेंआईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले साऊदी अरब मेगा ऑक्शन हुआ था। नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने सभी को चौंका दिया था। राजस्थान ने तब 13 साल के वैभव सूयवंशी पर 1.
Read more »
दाढ़ी न कटवाने पर पति को छोड़ देवर के साथ भागी महिला, लिया तलाक, सफाई में दी ये दलीलमहिला ने दाढ़ी के दावे को खारिज कर दिया है और कहा है कि उसने अपने पति को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वह यौन रूप से अयोग्य था.
Read more »
'मरने में सिर्फ दो घंटे रह गए', पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने Javed Akhtar को सुनाई खरी-खोटी, कहा- उनको तो बहाना ही...कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जावेद अख्तर Javed Akhtar ने हाल ही में एक बयान दिया था जिसके बाद अब एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने उन्हें लताड़ लगाई है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा ने जावेद अख्तर को खरी-खोटी सुनाई है और कहा कि बॉम्बे में कभी उन्हें मकान किराये पर नहीं मिलता...
Read more »
बॉलीवुड का वो धांसू 'विलेन', कभी सिर छुपाने के लिए मांगी थी जावेद अख्तर से मदद, आज बेटी भी है करोड़ों की मा...Khoon Bhari Maang Actor: एक्टर आज बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं, लेकिन कभी उनकी जेब में किराये पर कमरा लेने के पैसे भी नहीं थे. वे उस दौर में जावेद अख्तर से मदद मांगने पहुंचे, लेकिन दिग्गज गीतकार ने उन्हें एक डर की वजह से साफ इनकार कर दिया था. जावेद अख्तर ने सालों बाद वह यादगार किस्सा सुनाया.
Read more »
