जालना में समृद्धि हाईवे पर हादसा: सीएम फडणवीस ने किया मुआवजे का एलान; ट्रक के टेम्पो को रौंदने से आठ की मौत

Maharashtra News

जालना में समृद्धि हाईवे पर हादसा: सीएम फडणवीस ने किया मुआवजे का एलान; ट्रक के टेम्पो को रौंदने से आठ की मौत
Nagpur-Mumbai ExpresswayRoad AccidentJalna
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 29 sec. here
  • 23 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

महाराष्ट्र के जालना जिले में नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें आठ महिला मजदूरों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय

महाराष्ट्र के जालना जिले में नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें आठ महिला मजदूरों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम खत्म करके अपने घर लौट रही थीं। यह भी पढ़ें - एक देश, एक चुनाव: हर राज्य का दौरा करेगी संसद की संयुक्त समिति, आम सहमति बनाने की कोशिश हादसे के वक्त टेम्पो में 11 लोग थे सवार पुलिस के मुताबिक, कुल 11 लोग एक टेम्पो में बैठे थे, जिसमें ड्राइवर भी शामिल था। जैसे ही टेम्पो चलने वाला था, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा कडवांची गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई शव सड़क पर बिखर गए। सात महिलाओं ने मौके पर तोड़ा दम इस हादसे में सात महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने जालना के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अलकाबाई अदमाने , लक्ष्मीबाई मदन , मीना अदमाने , कंचन अदमाने , ताराबाई चौधरी , कडूबाई मदन और सुमन अदमाने के रूप में हुई है, जो सभी जालना तहसील की रहने वाली थीं। एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अस्पताल में तीन घायलों का इलाज जारी घटना में घायल तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों का तुरंत इलाज कराया जा रहा है और प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है। यह भी पढ़ें - Bengal Election: कांग्रेस ने दूसरी सूची में 10 उम्मीदवारों का एलान किया, शुभंकर सरकार श्रीरामपुर से मैदान में मंत्री और भाजपा विधायक ने घटना पर जताया शोक वहीं, पर्यावरण मंत्री और जालना जिले की पालक मंत्री पंकजा मुंडे ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। इस हादसे पर जालना के भाजपा विधायक नारायण कुचे ने कहा, 'जो घटना घटी है वह बेहद दुखद है.

.. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई... मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के आश्रितों और परिवार के सदस्यों के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है... हमारे मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर बहुत संवेदनशील हैं।' #WATCH | Jalna's Samruddhi Highway accident | Jalna BJP MLA Narayan Kuche says, "The incident that happened is very tragic... What is condemnable is that 8 people died... CM Devendra Fadnavis has announced the compensation of Rs 5 lakh for the dependents and family members of… pic.twitter.com/MmMMQel3yZ — ANI April 1, 2026 अन्य वीडियो

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Nagpur-Mumbai Expressway Road Accident Jalna Women Labourers Killed Truck Hits Tempo Accident Kadvanchi Village Cm Devendra Fadnavis Financial Assistance India News In Hindi Latest India News Updates महाराष्ट्र नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे सड़क दुर्घटना जालना महिला श्रमिकों की मौत ट्रक ने टेम्पो को टक्कर मारी दुर्घटना कड़वांची गांव मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वित्तीय सहायता

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 06:00:54