जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊंची बस्सी के पास एक निजी बस और लकड़ी से लदे ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चार यात्री घायल हो गए, जबकि बस चालक तीन घंटे तक वाहन में फंसा रहा, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। पुल पर मरम्मत कार्य के कारण एकतरफा यातायात को हादसे का प्रारंभिक कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही...
जागरण संवाददाता, होशियारपुर। जालंधर–जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऊंची बस्सी के पास लकड़ी से लदे एक ट्रक और निजी बस की आमने-सामने की टक्कर में चार यात्री घायल हो गए, जबकि बस चालक करीब तीन घंटे तक वाहन में फंसा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और राहत टीम ने कटर की मदद से उसे बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह के समय हुआ, जब दिल्ली से जम्मू जा रही एक निजी बस ऊंची बस्सी के पास पहुंची। बस में लगभग 46 यात्री सवार थे। उसी दौरान सामने से आ रहे लकड़ी से लदे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पुल की रेलिंग से टकराकर उस पर चढ़ गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- ठेका कर्मचारी होंगे नियमित, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हरियाणा सरकार को दिए अहम निर्देश सो रहे थे यात्री, टक्कर से अफरा-तफरी मची दसूया थाना के सहायक उप निरीक्षक मोहित सिंह ने बताया कि हादसे के समय बस में सवार कई यात्री सो रहे थे, जिस कारण अचानक हुई टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में चार यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत दासूया के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद सबसे गंभीर स्थिति बस चालक की रही, जो वाहन के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गया था। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया था, जिससे चालक को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। पुलिस, आरपीएफ और स्थानीय लोगों की संयुक्त कोशिशों के बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत से कटर की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- ड्रग्स के बढ़ते खतरे को 15 साल पहले भांपा, मोगा के डगरू गांव ने चुना कबड्डी का रास्ता, खेल ने नशे पर कसी लगाम पुल पर चल रहा मरम्मत कार्य पुलिस ने बताया कि ऊंची बस्सी के पास स्थित पुल थोड़ा धंस गया है, जिस कारण वहां मरम्मत कार्य चल रहा है। इसी वजह से यातायात को एकतरफा किया गया था। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि इसी वजह से ट्रक और बस की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला। मामले की जांच की जा रही है और दोनों वाहनों के चालकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि मरम्मत कार्य वाले क्षेत्रों में गति सीमित रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- Viral Video: बठिंडा के बीड़ तालाब इलाके में सरेआम बिक रहा चिट्टा; लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर उठे सवाल.
जागरण संवाददाता, होशियारपुर। जालंधर–जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऊंची बस्सी के पास लकड़ी से लदे एक ट्रक और निजी बस की आमने-सामने की टक्कर में चार यात्री घायल हो गए, जबकि बस चालक करीब तीन घंटे तक वाहन में फंसा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और राहत टीम ने कटर की मदद से उसे बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह के समय हुआ, जब दिल्ली से जम्मू जा रही एक निजी बस ऊंची बस्सी के पास पहुंची। बस में लगभग 46 यात्री सवार थे। उसी दौरान सामने से आ रहे लकड़ी से लदे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पुल की रेलिंग से टकराकर उस पर चढ़ गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- ठेका कर्मचारी होंगे नियमित, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हरियाणा सरकार को दिए अहम निर्देश सो रहे थे यात्री, टक्कर से अफरा-तफरी मची दसूया थाना के सहायक उप निरीक्षक मोहित सिंह ने बताया कि हादसे के समय बस में सवार कई यात्री सो रहे थे, जिस कारण अचानक हुई टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में चार यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत दासूया के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद सबसे गंभीर स्थिति बस चालक की रही, जो वाहन के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गया था। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया था, जिससे चालक को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। पुलिस, आरपीएफ और स्थानीय लोगों की संयुक्त कोशिशों के बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत से कटर की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- ड्रग्स के बढ़ते खतरे को 15 साल पहले भांपा, मोगा के डगरू गांव ने चुना कबड्डी का रास्ता, खेल ने नशे पर कसी लगाम पुल पर चल रहा मरम्मत कार्य पुलिस ने बताया कि ऊंची बस्सी के पास स्थित पुल थोड़ा धंस गया है, जिस कारण वहां मरम्मत कार्य चल रहा है। इसी वजह से यातायात को एकतरफा किया गया था। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि इसी वजह से ट्रक और बस की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला। मामले की जांच की जा रही है और दोनों वाहनों के चालकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि मरम्मत कार्य वाले क्षेत्रों में गति सीमित रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- Viral Video: बठिंडा के बीड़ तालाब इलाके में सरेआम बिक रहा चिट्टा; लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर उठे सवाल
Hoshiarpur Accident Bus Truck Collision Oonchi Bassi Crash Road Accident Punjab Bus Driver Trapped National Highway Accident Traffic Disruption Punjab Road Safety Hoshiarpur Hoshiarpur News Hoshiarpur Latest News Hoshiarpur News In Hindi Hoshiarpur Samachar
