जालंधर एनआईटी कैंपस से पढ़कर 1.16 करोड़ का सालाना पैकेज पाने वाले एकमजोत का सफर काफी संघर्ष वाला रहा। कभी बीमार हुए तो कभी पसंदीदा कोर्स नहीं मिला। बावजूद इसके एकमजोत ने हिम्मत नहीं हारी। यू ट्यूब से पढ़कर कंप्यूटर साइंस सीखी और केमिकल इंजीनियर
हॉन्गकॉग में जॉब, केमिकल इंजीनियरिंग की स्टडी, यूट्यूब से CS सीखी, पहले स्टूडेंट बनेपंजाब के जालंधर में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र एकमजोत को हॉन्गकॉन्ग की एक कंपनी में 1.16 करोड़ रुपए सालाना के पैकेज पर सॉफ्टवेयर डेवलपर की जॉब मिली है। एकमजोत उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं।खास बात यह है कि एकमजोत केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन नौकरी उन्हें कंप्यूटर साइंस की स्किल्स की वजह से मिली है। एकमजोत का कहना है कि वे शुरू से ही कंप्यूटर साइंस में ही पढ़ाई करना चाहते थे, लेकिन JEE में कम परसेंटाइल आने की वजह से उन्हें इसमें एडमिशन नहीं मिला। हालांकि, NIT जालंधर ने उन्हें 100% स्कॉलरशिप पर केमिकल इंजीनियरिंग में दाखिला दिया। इसके बाद एकमजोत ने कंप्यूटर साइंस में भी पढ़ाई जारी रखी और माइनर डिग्री के तौर पर 3 साल तक इस विषय को पढ़ा। इससे पहले उन्होंने गुरुग्राम और नोएडा की कंपनियों में कंप्यूटर साइंस से जुड़ी इंटर्नशिप भी की, जिससे उन्हें नौकरी पाने में काफी मदद मिली। इतने बड़े पैकेज पर नौकरी पाने वाले एकमजोत, NIT जालंधर के पहले छात्र हैं। उनकी इस सफलता के पीछे कैसी तैयारी थी, उन्होंने क्या-क्या सीखा, इन सब बातों को लेकर दैनिक भास्कर एप ने उनसे विस्तार से बातचीत की।के साथ बातचीत में बताया- मेरा जन्म गाजियाबाद के मोदी नगर में हुआ। माता-पिता का इंस्टीट्यूट है। दोनों कंप्यूटर सिखाते हैं। मेरी प्राइमरी एजुकेशन गाजियाबाद के मोदीनगर में हुई। मैंने नॉन मेडिकल से छाया पब्लिक स्कूल से 12वीं पास की। इसके बाद मेरा मन सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में जाने का हुआ तो उसके लिए तैयारी शुरू कर दी।एकमजोत ने बताया- 12वीं पास करने के बाद घर पर रहकर ही JEE की तैयारी शुरू की। इसके लिए न तो मैं किसी महंगे कोचिंग सेंटर गया और न ही किसी बड़े नाम वाले ट्यूटर के पास। मैंने घर पर रहकर ही 6 घंटे यूट्यूब पर रोजाना तैयारी शुरू की। जेईई का पेपर क्लियर करने के लिए यूट्यूब पर वीडियो देखे।एकमजोत बताते हैं- मैंने सोचा था कि मुझे 99 परसेंटाइल मिल जाएं तो सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में आसानी से किसी बड़े कॉलेज में दाखिला मिल जाएगा। 6 महीने तैयारी की, मगर ऐसा नहीं हो पाया। जेईई का रिजल्ट आया तो मुझे 96.
2 परसेंटाइल मिले और मैं कंप्यूटर साइंस में नहीं जा पाया। इसके बाद केमिकल इंजीनियरिंग में दाखिला मिला।एकमजोत ने बताया कि यूट्यूब से पढ़ाई करने के बाद जब जेईई का पेपर देने का वक्त आया तो वह नर्वस हो गया। घबराहट के कारण उसे बुखार आ गया। बावजूद इसके उसने टेस्ट दिया, लेकिन परसेंटाइल घट गया। इसके बाद 100% स्कॉलरशिप पर NIT जालंधर ने 2022 में दाखिला दिया। इस समय वह जालंधर में रहकर ही 4 साल की केमिकल इंजीनियरिंग के लास्ट ईयर में है।1.16 करोड़ पैकेज की जॉब कैसे मिली...एकमजोत ने बताया कि उसने केमिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई के साथ कंप्यूटर साइंस का सपना नहीं छोड़ा। क्लास के बाद वह हॉस्टल में आकर यूट्यूब से ही कंप्यूटर साइंस की तैयारी करने लगा। बड़ी बहन भी सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं, इसलिए उसने भी गाइड किया। केमिकल इंजीनियरिंग को एक साल पूरा होने पर ऑप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर कंप्यूटर साइंस की माइनर डिग्री शुरू कर दी।कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई शुरू करने के बाद उसने यूरोप में जॉब के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया। इसके बाद उसे इंटरव्यू के लिए हॉन्गकॉन्ग की फ्लो ट्रेडर्स नाम की एक कंपनी का कॉल आ गया। उसने इंटरव्यू के लिए हां कह दी और इसके बाद उसके ऑनलाइन इंटरव्यू हुए जिसमें वह सिलेक्ट हो गया।एकमजोत ने बताया कि हॉन्गकॉन्ग की ये कंपनी ट्रेडिंग में काम करती है। उसने कंपनी की करियर बेवसाइट से ही अप्लाई किया था। इसके लिए उसको कोडिंग का एक टेस्ट आया। उसे क्लियर किया, फिर 7 इंटरव्यू हुए। इसके बाद उसे नौकरी के लिए हॉन्गकॉन्ग लोकेशन मिली।एकमजोत ने बताया कि उसने नौकरी के लिए अप्लाई करने से पहले गुरुग्राम और नोएडा में 4 जगह कंप्यूटर साइंस की इंटर्नशिप की थी जिससे उसका रेज्यूमे में एक्सपीरियंस काउंट हो गया और नौकरी पाने में आसानी हो गई।एकमजोत ने बताया कि उसका इंटरव्यू तो क्लियर हो चुका है, जॉब का ऑफर भी मिल चुका है। हॉन्गकॉन्ग की कंपनी ने उसके वीजा के अप्लाई कर दिया है, लेकिन इमिग्रेशन वाले कह रहे हैं कि पहले डिग्री चाहिए। इसके लिए उसने एनआईटी की परमिशन लेकर भेज दी है। अब वीजा आता है, तभी जॉब जॉइन हो पाएगी। एकमजोत की केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री 4 साल और कंप्यूटर साइंस की माइनर डिग्री 3 साल यानी एक साथ पूरी होगी।देर रात से सुबह तक रुक-रुक कर बेमौसम बारिशगाजियाबाद में सुबह-सुबह बरसातउत्तराखंड में 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्टहरियाणा के 11 जिलों में बारिश का रेड अलर्टअब कमजोर होगा बारिश का सिस्टम, मानसून लौटेगा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नौसेना में होगा NIT राउरकेला के स्टार्टअप का कमाल, 66 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षरराउरकेला के एनआईटी से जुड़े स्टार्टअप कोराशिया टेक्नोलॉजी ने भारतीय नौसेना के साथ 66 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है। यह समझौता पानी के भीतर इस्तेमाल होने वाले रोबोटिक सिस्टम के लिए है जो समुद्री सुरक्षा को बढ़ाएगा। कोराशिया ने जलसिंह जलदूत और नव्य जैसे रोबोट विकसित किए हैं। यह तकनीक रक्षा के साथ नागरिक क्षेत्रों में भी पुलों और बांधों की निगरानी...
Read more »
Suzuki Hayabusa हुई महंगी, GST 2.0 के चलते 1.16 लाख ज्यादा चुकाएंगे ग्राहकSuzuki Hayabusa Price Hike: सुजुकी की अन्य बड़ी बाइकों, जिनमें वी-स्ट्रॉम 800डीई और जीएसएक्स-8आर शामिल हैं, की कीमतें भी बढ़ गई हैं जिसके बाद ग्राहकों को अब जेब ढीली करनी पड़ेगी.
Read more »
NIT Vacancy 2025: एनआईटी में नॉन-टीचिंग के कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे भर सकते हैं फॉर्मNIT Jobs 2025 Apply: एनआईटी में नॉन टीचिंग पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो अभ्यर्थी यह नौकरी पाना चाहते हैं, वो फॉर्म भर सकते हैं।
Read more »
बिहार में NIT बिहटा का नया कैंपस पूरी तरह तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे उद्घाटनबिहटा के सिकंदरपुर में एनआईटी पटना के पहले चरण का निर्माण पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से इसका उद्घाटन करेंगे। राज्य सरकार ने 125 एकड़ भूमि प्रदान की थी जिसमें से 60 एकड़ पर 2500 छात्रों के लिए व्यवस्था की गई है। कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स के छात्र नए परिसर में स्थानांतरित...
Read more »
Patna NIT Campus: यह कॉलेज है या टूरिस्ट डेस्टिनेशन, कैंपस की खूबसूरती देख दीवाने हो जाएंगे आप, पीएम मोदी न...NIT Patna New Campus: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी यानी एनआईटी को आज अपना नया कैंपस मिल गया है. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस कैंपस की खूबसूरती देख आप भी दीवाने हो जाएंगे.
Read more »
Punjab News: आई एम सॉरी मम्मी-पापा! मौत के लिए मैं खुद जिम्मेदार... NIT के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगाया फंदाजालंधर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एनआईटी में प्रयागराज के एक छात्र विशेष कुमार ने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी मौत का खुद को जिम्मेदार बताया है। छात्र पिछले दो साल से हॉस्टल में रह रहा था। माता-पिता ने किसी भी प्रकार की कार्यवाही करने से मना कर दिया...
Read more »
