जायसवाल-सम्राट और विजय सिन्हा; BJP की 'तिकड़ी' ने तैयार किया 1:100 का फॉर्मूला; लालू-तेजस्वी की उड़ेगी नींद?

Patna-City-Politics News

जायसवाल-सम्राट और विजय सिन्हा; BJP की 'तिकड़ी' ने तैयार किया 1:100 का फॉर्मूला; लालू-तेजस्वी की उड़ेगी नींद?
Bihar NewsBihar PoliticsPatna News
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 130 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 53%

बिहार बीजेपी की तिकड़ी यानी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने 1100 का फॉर्मूला तैयार किया है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन नेताओं ने बिहार में एक करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। दिलीप जायसवाल ने कहा है कि अगर पदाधिकारी या कार्यसमिति का सदस्य बनना है तो एक सक्रिय सदस्य को कम से कम 100 प्राथमिक...

राज्य ब्यूरो, पटना। पटना के रविंद्र भवन में बुधवार को भाजपा की ओर से पहली सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया। उन्होंने कहा कि अगर पदाधिकारी या कार्यसमिति का सदस्य बनना है तो एक सक्रिय सदस्य को कम से कम 100 प्राथमिक सदस्य बनाने होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत बिहार में एक करोड़ लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन हम कर्मठ कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि इस लक्ष्य से आगे निकले। दिलीप जायसवाल ने कहा, लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर पार्टी कमजोर नजर आई उन पर अधिक ध्यान देना है। हमें समाज के हर वर्ग को साथ जोड़ना है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ने को हर कोई तत्पर है, इस बार भी सदस्यता अभियान के जरिए भाजपा विश्व की सबसे पार्टी के रूप में उभर के सामने आएगी। प्रति बूथ बनाएं दो सौ सदस्य: बंसल राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि पार्टी के लिए सदस्यता अभियान हर व्यक्ति तक पहुंचने का माध्यम है। यह अभियान इस मामले में भी काफी महत्वपूर्ण है कि अगले साल यहां विधानसभा चुनाव होना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रति बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने की अपील की। विपक्ष भ्रमजाल फैलाने में जुटा: सम्राट चौधरी उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोगों के घर-घर तक पहुंच रही है। यह सब कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और संघर्ष के कारण संभव हुआ है। आज विपक्ष किसी भी मुद्दे को लेकर भ्रमजाल फैलाने की कोशिश कर रहा है। सदस्यता अभियान के माध्यम से विपक्ष के भ्रमजाल को भी तोड़ना है। कार्यशाला को सांसद अतुल गर्ग, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, केंद्रीय मंत्री नित्यानन्द राय, सतीश चंद्र दूबे के अतिरिक्त कृषि एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी संबोधित किया। सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी: विजय सिन्हा उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इस सदस्यता अभियान के माध्यम हमें प्रदेश के सभी घरों तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी है। समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना है। पार्टी ने सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश स्तरीय समिति गठित की है। समिति का संयोजक जीवेश मिश्रा को बनाया गया है। इस समिति में प्रमोद चंद्रवंशी, लाजवंती झा, रत्नेश कुशवाहा एवं ओम प्रकाश भुवन को भी रखा गया है। कार्यशाला में पार्टी के सांसद, विधायक, मंत्री, जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री सहित प्रदेश के पदाधिकारी, सभी जिला में बनाए गए चार सदस्यीय टीम के सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। ये भी पढ़ें- Bharat Bandh: चिराग पासवान ने किया 'भारत बंद' का समर्थन, प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेकर दिया बड़ा बयान ये भी पढ़ें- Bihar Reservation: जीतन राम मांझी की नीतीश कुमार से नई डिमांड, कहा- 18 जातियों को मिलना चाहिए 10% आरक्षण.

राज्य ब्यूरो, पटना। पटना के रविंद्र भवन में बुधवार को भाजपा की ओर से पहली सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया। उन्होंने कहा कि अगर पदाधिकारी या कार्यसमिति का सदस्य बनना है तो एक सक्रिय सदस्य को कम से कम 100 प्राथमिक सदस्य बनाने होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत बिहार में एक करोड़ लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन हम कर्मठ कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि इस लक्ष्य से आगे निकले। दिलीप जायसवाल ने कहा, लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर पार्टी कमजोर नजर आई उन पर अधिक ध्यान देना है। हमें समाज के हर वर्ग को साथ जोड़ना है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ने को हर कोई तत्पर है, इस बार भी सदस्यता अभियान के जरिए भाजपा विश्व की सबसे पार्टी के रूप में उभर के सामने आएगी। प्रति बूथ बनाएं दो सौ सदस्य: बंसल राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि पार्टी के लिए सदस्यता अभियान हर व्यक्ति तक पहुंचने का माध्यम है। यह अभियान इस मामले में भी काफी महत्वपूर्ण है कि अगले साल यहां विधानसभा चुनाव होना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रति बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने की अपील की। विपक्ष भ्रमजाल फैलाने में जुटा: सम्राट चौधरी उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोगों के घर-घर तक पहुंच रही है। यह सब कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और संघर्ष के कारण संभव हुआ है। आज विपक्ष किसी भी मुद्दे को लेकर भ्रमजाल फैलाने की कोशिश कर रहा है। सदस्यता अभियान के माध्यम से विपक्ष के भ्रमजाल को भी तोड़ना है। कार्यशाला को सांसद अतुल गर्ग, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, केंद्रीय मंत्री नित्यानन्द राय, सतीश चंद्र दूबे के अतिरिक्त कृषि एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी संबोधित किया। सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी: विजय सिन्हा उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इस सदस्यता अभियान के माध्यम हमें प्रदेश के सभी घरों तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी है। समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना है। पार्टी ने सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश स्तरीय समिति गठित की है। समिति का संयोजक जीवेश मिश्रा को बनाया गया है। इस समिति में प्रमोद चंद्रवंशी, लाजवंती झा, रत्नेश कुशवाहा एवं ओम प्रकाश भुवन को भी रखा गया है। कार्यशाला में पार्टी के सांसद, विधायक, मंत्री, जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री सहित प्रदेश के पदाधिकारी, सभी जिला में बनाए गए चार सदस्यीय टीम के सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। ये भी पढ़ें- Bharat Bandh: चिराग पासवान ने किया 'भारत बंद' का समर्थन, प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेकर दिया बड़ा बयान ये भी पढ़ें- Bihar Reservation: जीतन राम मांझी की नीतीश कुमार से नई डिमांड, कहा- 18 जातियों को मिलना चाहिए 10% आरक्षण

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Bihar News Bihar Politics Patna News Patna Politics Dilip Jaiswal Samrat Choudhary Vijay Sinha Tejashwi Yadav Lalu Yadav Bihar News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार BJP में बड़ा फेरबदल, दिलीप जायसवाल को मिली प्रदेश अध्यक्ष की कमान, सम्राट चौधरी का पत्ता कटाबिहार BJP में बड़ा फेरबदल, दिलीप जायसवाल को मिली प्रदेश अध्यक्ष की कमान, सम्राट चौधरी का पत्ता कटाwho is Dilip Jaiswal : बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को हटाकर दिलीप जायसवाल को राज्य की कमान सौंपी है.
Read more »

'यात्रा से पहले अपराधियों, शराब माफियाओं को टिकट न देने का संकल्प लें', विजय सिन्हा का तेजस्वी पर हमला'यात्रा से पहले अपराधियों, शराब माफियाओं को टिकट न देने का संकल्प लें', विजय सिन्हा का तेजस्वी पर हमलाबिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर अपराधियों को टिकट देने का आरोप लगाया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संवैधानिक संस्थाओं का मजाक उड़ाने का दोषी ठहराया। विजय सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण निर्णय को समाज और राष्ट्रहित में स्वीकार किया और तेजस्वी पर जनता का विश्वास न जीत पाने का तंज...
Read more »

एनडीए सरकार में जम्मू-कश्मीर को मिला सामाजिक और आर्थिक विकास: विजय कुमार सिन्हाएनडीए सरकार में जम्मू-कश्मीर को मिला सामाजिक और आर्थिक विकास: विजय कुमार सिन्हाVijay Kumar Sinha: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने वास्तविक रूप से देश का राजनीतिक एकीकरण किया.
Read more »

अवैध खनन पर रोकथाम के लिए बिहार सरकार का बड़ा कदम, वाहनों की सूचना देने वालों को मिलेगा इनामअवैध खनन पर रोकथाम के लिए बिहार सरकार का बड़ा कदम, वाहनों की सूचना देने वालों को मिलेगा इनामपटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अवैध खनन की Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

प्रशांत किशोर के 'MDM' फॉर्मूले ने उड़ाई लालू-तेजस्वी और नीतीश की नींद, बिहार के लिए PK की सियासी स्ट्रेटजी तैयारप्रशांत किशोर के 'MDM' फॉर्मूले ने उड़ाई लालू-तेजस्वी और नीतीश की नींद, बिहार के लिए PK की सियासी स्ट्रेटजी तैयारPrashant Kishor Latest News: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की चुनावी रणनीति से जितना परेशान आरजेडी है, उससे कम चिंता जेडीयू को भी नहीं है। भाजपा ने खामोशी ओढ़ ली है। वैसे प्रशांत किशोर लालू यादव, तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के साथ भाजपा को भी निशाने पर रखते हैं, पर भाजपा की चुप्पी आरजेडी के उस आरोप पर मुहर लगा देती है कि वे बीजेपी की बी टीम...
Read more »

कोलकाता में सीएनएमसीएच के छात्रों और जूनियर डॉक्टरों ने संदीप घोष की नियुक्ति का किया विरोधकोलकाता में सीएनएमसीएच के छात्रों और जूनियर डॉक्टरों ने संदीप घोष की नियुक्ति का किया विरोधकोलकाता में सीएनएमसीएच के छात्रों और जूनियर डॉक्टरों ने संदीप घोष की नियुक्ति का किया विरोध
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:58:19