जापान की संस्कृति और नजरिया वहां के लोगों को दुनिया से बहुत ही ज्यादा अलग कर देता है. खाद्य और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की बिना ही खुद को विकसित देश की श्रेणी में ले जाने की उपलब्धि ही जापान के लोगों के लिए सम्मान का खास भाव पैदा कर देती है.
ने जिस तरह से तरक्की कर खुद को अपने ही बलबूते पर खड़ा किया, वह दुनिया भर में एक मिसाल है. सूर्योदय का देश कहा जाना वाला जापान दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.में स्थित जापान अपनी खास संस्कृति के लिए जाना जाता है.
यह जापान के लोगों की कार्य संस्कृति का नतीजा है कि अर्थव्यवस्था में समस्याएं होने के बाद भी दुनिया मानती है कि जापान के लोग खुद अपनी मेहनत से उससे उबर जाएंगे.जापान की भौगौलिक स्थिति उसे दुनिया का सबसे अलग देश बनाती है. जापान में कुल 6000 द्वीप हैं, लेकिन चार सबसे बड़े द्वीपों को ही दुनिया में ज्यादा जाना जाता है. 377,864 वर्ग किलोमीटर में फैला जापान के उत्तर में होक्काइदो, इसके दक्षिण में होंशु जापान का सबसे बड़ा द्वीप है. उसके बाद शिकोकु चारों में से सबसे छोटा और दक्षिण में क्युशू स्थित है. पूर्व में प्रशांत महासागर और पश्चिम में जापान सागार इसी से रूस उत्तर और दक्षिण कोरिया के तट हैं. इसके अलावा जापान चीन, फिलीपींस, अमेरिका, ताइवान से भी अपनी समुद्री सीमाएं साझा करता है.जापान के हर बड़े द्वीप के मध्य में पर्वतों की श्रृंखला उसे पूर्व और पश्चिम हिस्से के दो भागों में बांटती है यहां का माउंट फीजी दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वतों में से एक है. होंशु द्वीप की शिनानो नदी सबसे बड़ी नदी है जो कि 367 किलोमीटर लंबी है. इसी द्वीप की टोन नदी का अपवाह सबसे ज्यादा है जो कि राजधानी टोक्यो का प्रमुख जलस्रोत है. यहां 108 सक्रिय ज्वालामुखी हैं. इसकी वजह इसके द्वीपों का पैसिफिक रिंग ऑफ फायर पर होना है. इसी कारण यहां भूकंप आना सामान्य बात है. जापान के लोगों को भूकंप आने पर कैसे प्रतिक्रिया करनी चाहिए, इस बात की ट्रेनिंग तक दी जाती है.2016 तक जापान की आबादी 12 करोड़ 69 लाख थी जो कि बताया जाता है कि अब घट रही है. जापान में बुजुर्गों की संख्या बहुत ज्यादा है. इसके बावजूद जापान दुनिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाला देश है इसका मतलब है कि यह सबसे ज्यादा घनी आबादी वाले देशों में एक है. यहां के 90% से ज्यादा लोग शहरों में रहते हैं. अकेले राजधानी टोक्यो में ही एक करोड़ तीस लाख लोग रहते हैं. यहां की भाषा जापानी है. शिंतो और बौद्ध धर्म यहां सबसे ज्यादा माने जाते हैं.ज्यादातर वनों और पहाड़ों से घिरे जापान में खेती के लिए हालात अनुकूल नहीं हैं. ज्यादातर आबादी तटीय इलाकों में रहती है. मछली यहां के भोजन का प्रमुख अंग है. यहां तक कि मछलियों का आयात तक करना पड़ता है. इसके अलावा यहां प्राकृतिक स्रोत भी कोई बहुत ज्यादा नहीं हैं. ऐसे में एक सवाल यही कौंधता है कि आखिर फिर जापान ने इतनी तरक्की कर कैसे ली. इसका राज जापान की मेहनतकश आबादी में छिपा है. द्वितीय विश्व युद्ध में परमाणु हमले के बाद टूटकर बिखर से गए जापान ने तकनीकी को अपना हथियार बनाया और इलेक्ट्रोनिक्स के क्षेत्र में अमेरिका रूस जैसे देशों तक को पीछे छोड़ दिया. जापान के कैमरों का आज भी कोई सानी नहीं है. कम्प्यूटर युग से पहले जापानी रेडियो दुनिया भर में पसंद किए जाते थे. परिवहन के मामले में जापान की बुलेट ट्रेन दुनिया की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन मानी जाती हैं. यहां की मुद्रा येन है.जापानियों की खूबी यहां के लोगों का मेहनतकश होना है. यहां तक कि जब यहां लोग हड़ताल करते हैं तो वे ओवरटाइम कर लेते हैं जिससे उनकी फैक्ट्रियों में उत्पादन बढ़ जाए और मालिक को नुकसान हो जाए. इसके अलावा जापानी लोग समय की बहुत ज्यादा कद्र करते हैं. यहां की रेलगाड़ियां तक वक्त की पाबंदी के लिए मशहूर हैं.जापान में प्रागैतिहासिक काल से मानव बसाहट के प्रमाण मिलते हैं. जापान के इतिहास के बारे में सबसे पहले पहली सदी के चीनी साहित्य में जिक्र मिलता है. शुरू से ही यहां की जातियां एक सम्राट के अधीन रहा करती थीं. यहां चीन और कोरिया से ही बौद्ध धर्म आया लेकिन शिंतो धर्म भी कायम रहा. इसके अलावा सांस्कृतिक आदान प्रदान में सबसे प्रमुख लिखने की कला भी चीन से ही जापान आई. 8वीं सदी में नारा शासनकाल में जापान का एकीकरण हुआ. इस दौरान साहित्य का विकास हुआ और स्थापत्य कला भी पनपी. सदी के अंत में हेइयान सभ्यता का प्रभुत्व 12वीं सदी तक रहा. इस दौर में जापान की अपनी संस्कृति का विकास हुआ जिसमें कला और साहित्य दोनों ने आकार लिया.समुराई और झेन का जन्म 12वीं सदी के अंत तक जापान में योद्धाओं के वर्ग समुराई का जन्म हुआ जिससे जापान में सामंती युग की शुरुआत हुई जो शोगुन के अंतर्गत रहा जिसे सम्राट नियुक्त करते थे. इनके शासन को शोगुनेट कहा जाता था जो अगली सात सदियों तक चला. इस दौरान कामाकुरा शोगुनेट उल्लेखनीय रहा जो कि 12वीं सदी के 8वें दशक तक चला. इसी समय में चीन से बौद्ध धर्म का झेन मत जापान में आया. इसके बाद मोरोमाची शोगुनेट में झेन सम्प्रदाय फला फूला. कहा जाता है कि झेन संप्रदाय शिंतो और बौद्ध धर्म का मिला जुला स्वरूप था. 15वीं सदी के अंत से 17वीं सदी की शुरुआत तक जापान में सैन्य संघर्ष का समय, जिसे सेंगोकु काल कहा जाता है, आया. इसी दौरान पुर्तगालियों और स्पेनिशों ने यहां सास्कृतिक आदान प्रदान किया.17वीं सदी की शुरुआत में तोकुगावा शोगुनेट के काल से ही जापान अगली ढाई सदी तक सकोकु नीति के तहत दुनिया से कटा रहा. 19वीं सदी में अमेरिका ने जापान से संधि की जिसके बाद जापान दुनिया के लिए खुल सका. अब जापान की दूसरे देशों के साथ भी संधियां होने लगी जिससे दूसरे देशों का भी जापान से संपर्क शुरू हुआ.19वीं सदी के अंत में जापान की शक्ति बढ़ने लगी. पहले चीन और फिर रूस को हराने के बाद जापान ने ताइवान, कोरिया, और रूस के सखालिन प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग पर कब्जा कर लिया. 20वीं सदी का आरंभ में जापान का पश्चिमीकरण हुआ और तेजी से आर्थिक विकास भी. प्रथम विश्व युद्ध में जापान ने मित्र राष्ट्रों की तरफ से भाग लिया. युद्ध के बाद अस्थिरता के दौर भी आया लेकिन जापान की ताकत कम नहीं हुई बल्कि उसकी विस्तारवादी नीति बढ़ी और जब उसने चीन के मंचूरिया पर कब्जा कर लिया. इसके बाद जापान ने लीग ऑफ नेशन्स भी छोड़ दी.द्वितीय विश्व युद्ध में जापान जर्मनी और इटली के साथ रहा. इस युद्ध से पहले ही जापान का चीन से युद्ध शुरू हो गया था. पर्ल हार्बर पर जापान के हमले ने अमेरिका को द्वितीय विश्व युद्ध में खींच लिया. अंततः जापान के दो शहरों हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिरने से जापान ने बिना शर्त समर्पण कर दिया. द्वितीय विश्व युद्ध के खत्म होने के बाद जापान में नया संविधान और नए लोकतंत्र की शुरुआत हुई.शीतयुद्ध के दौरान जापान ने जल्दी ही तरक्की की राह पकड़ ली. इस दौरान उसने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का रुतबा हासिल कर लिया. 1990 के दशक में आई आर्थिक मंदी ने जापान को बड़ा झटका दे दिया. 21वीं सदी में जापान की अर्थव्यवस्था कुछ संभलती दिखी. 2011 में यहां आए भूकंप की वजह से जापान को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ जिसमें फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसा ने दुनिया को हिला दिया था.जापान की शासन व्यवस्था जापान में संवैधानिक राजशाही है, लेकिन यहां की सम्राट कि शक्तियां सीमित हैं. जापान के सम्राट यहां की एकता और गौरव का प्रतीक हैं. 1947 के बाद से यहां संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई. देश का प्रमुख होने के नाते सम्राट यहां के प्रधानमंत्री को नियुक्त करते हैं जो सरकार का नेता होता है. यहां की संसद को नेशनल डाइट कहा जाता है इसके दो भाग हैं 465 सीटों वाली लोकसभा को शुगइन कहा जाता है जिसे हर चार साल में चुना जाता है. वहीं 242 सदस्यों वाले उच्च सदन को सांगइन कहा जाता है जिसके सदस्य छह साल के लिए चुने जाते हैं.21वीं सदी में तरक्की की राह पर लौटी जापान की अर्थव्यवस्था पिछले कुछ सालों से संघर्ष कर रही है. देश की बागडोर फिलहाल प्रधानमंत्री शिजो आबे के हाथ में हैं जो साल 2012 से सत्ता में हैं. जापान और उसके लोग पिछले कई सालों से अपने देशी की नीतियां बदलने चाह रहे हैं जिसमें युद्ध को लेकर जापान का नजरिया प्रमुख है. हाल ही में चीन की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं ने जापान को चिंतित किया है. जापान अपना रक्षा खर्च भी बढ़ा रहा है. अमेरिका के लिए चीन की बढ़ती विस्तारवादी नीति उसे जापान के करीब लाती है जिससे अमेरिका और जापान के बीच संबंध मजबूत होते दिखे हैं.एक दूसरे के लिए अहम बाजार हैं जापान-अमेरिका जापान के लिए अमेरिका एक बड़ा बाजार है. शिंजो आबे की सरकार एकतरफ पड़ोसियों से संबंध मधुर बनाने के लिए प्रयासरत है जो एक समय जापान के अधीन थे. इनमें दक्षिण कोरिया सबसे प्रमुख है. जापान में टोएटा, होंडा, कैनन, निसान, सोनी, मित्सुबिशी, पैनासोनिक, यूनीक्लो, लेक्सस, माजदा, और सुजूकी कंपनी के उत्पाद बहुत मशहूर हैं. इसके अलावा व्यापारिक प्रबंधन जापान का दुनिया भरे के प्रबंधकों का आकर्षित करता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने सेना के जवान की गोली मारकर की हत्याजम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के वारपोरा सोपोर इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी. आतंकियों ने मोहम्मद रफी याटू को वारपोरा में उसके घर पर गोली मारी.
Read more »
तेजस्वी यादव का आरोप- पिता लालू से मिलने नहीं दिया जा रहा, हो रही है साजिश, उनके कमरे में रोज पड़ रहे छापेहालही रांची के बिरसा मुंडा जेल के अधिकारियों ने बताया था कि उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के वार्ड की एक बार फिर जांच की. चारा घोटाले के मामले में सजायाफ्ता लालू न्यायिक हिरासत के तहत स्वास्थ्य आधार पर रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं. बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी एवं उनके अन्य सहयोगियों ने बताया कि बुधवार को स्थानीय राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) स्थित लालू के वार्ड और कक्ष की जांच की गई, ताकि पता चल सके कि कहीं चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों की अवहेलना तो नहीं हो रही.
Read more »
आतंकियों के खिलाफ एके-203 असॉल्ट राइफल के इस्तेमाल की सेना की योजनासेना की योजना जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान में तैनात जवानों के लिए करबाइन रोल में एके-203 असॉल्ट राइफल के उन्नत संस्करण के इस्तेमाल की है। IndianArmy JammuKashmir terrorist AK203 ARMY
Read more »
Lok Sabha Chunav 2019 News LIVE UPDATES: BJP Sankalp Patra 2019 Today - किसान सम्मान निधि का लाभ सभी किसानों को मिलेगा। छोटे और सीमांत किसानों को 60 साल के बाद पेंशन की सुविधा भी देंगे। राष्ट्रीय व्यापार आयोग का गठन किया जाएगा। देश के छोटे दुकानदारों को भी 60 साल के बादआज पीएम नरेंद्र मोदी तमिलनाडु और कर्नाटक में रैलियां करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पश्चिमी यूपी में रैलियों को संबोधित करेंगे। बीजेपी आज लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र कर रही है। चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ
Read more »
कमलनाथ के सहयोगियों पर छापा : दुबई में प्रॉपर्टी, कई राजनेता शक के घेरे में, पर्दे के पीछे की 10 बड़ी बातेंमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पूर्व ओएसडी प्रवीण कक्कड़, सलाहकार राजेंद्र मिगलानी समेत कुछ और क़रीबियों पर आयकर विभाग का शिकंजा कस गया है. दिल्ली में राजेन्द्र मिगलानी के घर के अब भी चल रही है. कई जगहों पर आयकर विभाग की छापेमारी 30 घंटे से ज्यादा समय से चल रही है. छापे के दौरान आयकर विभाग को इलेक्शन बांड खरीदे जाने के दस्तावेज मिले हैं. दस्तावेज में लिखा है इलेक्शन बांड-200 छापे में अनेक डायरियां और कंम्प्यूटर पर पिछले कुछ महीनों का हिसाब भी मिला है. इन दस्तावेजों में दुबई में भी एक प्राप्रर्टी खरीदे जाने का जिक्र है. फर्जी शेल कंपनियो के जरिए 250 करोड़ रुपये से ज्यादा काला धन सफेद किए जाने का शक जताया जा रहा है. माना जा रहा है कि जांच में कई बड़े नेता फंस सकते हैं. भोपाल में छापेमारी के दौरान दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ गए सीआरपीएफ जवानों की पुलिस से नोक-झोंक हो गई. छापेमारी वाली जगह के बाहर सीआरपीएफ जवानों के साथ पुलिस की गरमा-गरमी हो गई. काफ़ी देर तक ये हंगामा चलता रहा. वहीं इंदौर में एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र को आयकर विभाग के छापे के दौरान नहीं जाने दिया गया. वहीं चुनाव आयोग ने राजस्व सचिव को एक चिट्ठी लिख कर कहा है कि जितनी भी इंर्फ़ोसमेंट एजेंसी वित्त मंत्रालय के तहत, राजस्व विभाग के आदेश पर काम करतीं हैं वो चुनाव से पहले लागू मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के दौरान किसी भी प्रकार के कदम उठाते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि वो कदम पूरी तरह से निष्पक्ष हो. ये भी कहा गया है कि अगर इन एजेंसियों की कार्रवाई चुनाव के लिए अवैध पैसे के इस्तेमाल से जुड़ी हों तो इसकी पूरी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त को भी दी जाए.
Read more »
जापान के स्कूल में रोबोट रोकेगा बच्चों की बदमाशियांरोबोट बहस-मारपीट के संकेत को पहचानकर उसे वहीं रोकेगा पिछले साल बच्चों के झगड़े के 4 लाख से ज्यादा केस दर्ज किए गए थे | Japan\'s robots will stop children\'s mischief in school
Read more »
मकराना के मार्बल की चमक के बीच तबाह होती मज़दूरों की ज़िंदगीग्राउंड रिपोर्ट: राजस्थान में नागौर ज़िले के मकराना की मार्बल खदानों में काम करने वाले मज़दूरों की स्थिति बहुत दयनीय है. हर दिन हज़ारों मज़दूर अपनी जान जोखिम में डालकर 250-400 फीट नीचे मार्बल की खदानों में उतरने को मजबूर हैं.
Read more »
राजतिलक: बीच मतदान, क्यों हिंदू मुसलमान? Rajtilak: Why religious politics in between the voting? - Rajtilak AajTak2019 के चुनावी महासमर में किसका होगा राजतिलक, आजतक का चुनाव स्टूडियो ये जानने के लिए पहुंच गया है सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में. आज लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई है. लोकतंत्र के इस पर्व को मनाने के लिए देश भर की जनता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. हालांकि मतदान के दौरान कई जगह EVM की खराबी को लेकर वाद विवाद भी हुए. वहीं, मुजफ्फरनगर में बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान ने बुर्के में महिलाओं के चेहरे की जांच नहीं किए जाने का मुद्दा उठाते हुए यहां फर्जी मतदान का आरोप लगाया है. बालियान ने दो टूक कहा कि अगर इसे नहीं रोका गया तो वह इस सीट पर चुनाव आयोग से दोबारा मतदान की मांग करेंगे. आज के राजतिलक में रायबरेली की जनता के बीच, बुर्का पॉलिटिक्स और कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
पोप ने दक्षिण सूडान के नेताओं के पैरों को चूमा, पेश की शांति की अनोखी मिसालअफ्रीकी नेताओं के लिए वेटिकन में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में गुरुवार को पोप ने दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति और विपक्षी नेता को बढ़ते संकट के बावजूद शांति समझौते के साथ आगे बढ़ने के लिए कहा.
Read more »
