जापानी दूतावास की महिला कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में JNU प्रोफेसर बर्खास्त

Japan Embassy Delhi News

जापानी दूतावास की महिला कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में JNU प्रोफेसर बर्खास्त
JNUJapanese Embassy​​JNU Professor Sacked
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 63%

जापानी दूतावास की एक महिला कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में जेएनयू प्रशासन ने जांच के बाद सीनियर फैकल्टी मेंबर को बर्खास्त कर दिया है. इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए जेएनयू की कुलपति शांतिश्री धुलीपुडी ने कहा, 'ये प्रशासन यौन उत्पीड़कों, रेंट सीकिंग और भ्रष्ट कर्मचारियों के प्रति जीरो-टॉलरेंस की नीति के लिए प्रतिबद्ध है.

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक सीनियर फैकल्टी मेंबर को जापानी दूतावास की एक महिला कर्मी से जुड़े यौन उत्पीड़न के आरोप में बर्खास्त कर दिया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ये फैसला लंबी जांच के बाद लिया है.

AdvertisementJNU सूत्रों के अनुसार, कथित घटना कुछ महीने पहले यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने पुष्टि की कि ये कोई अकेला मामला नहीं है और प्रोफेसर के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं.जेएनयू की कुलपति शांतिश्री धुलीपुडी पंडित ने समाचार एजेंसी को बताया, 'ये प्रशासन यौन उत्पीड़कों, रेंट सीकिंग और भ्रष्ट कर्मचारियों के प्रति जीरो-टॉलरेंस की नीति के लिए प्रतिबद्ध है.''लंबी जांच के बाद लिया फैसला'उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई कैंपस की सुरक्षा और जवाबदेही पर यूनिवर्सिटी के दृढ़ रुख को दिखाती है. यूनिवर्सिटी की एजुकेटिव काउंसलिंग ने ये फैसला एक लंबी जांच के बाद लिया है. जो कि यूनिवर्सिटी की हाईएस्ट स्टेट्यूटरी बॉडी है.जांच में पाया गया कि यहां जापानी दूतावास में काम करने वाली पीड़िता के साथ विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम के दौरान फैकल्टी मेंबर द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई थी. इसके बाद वह जापान लौट गईं और उन्होंने इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी.Advertisementउन्होंने बताया कि इस मामले को राजनयिक के जरिए से भारतीय दूतावास के ध्यान में लाया गया. इसके बाद विदेश मंत्रालय और यूनिवर्सिटी को भेजा गया.'जांच में सच पाए गए आरोप'मामले की जांच में आंतरिक शिकायत समिति ने आरोपों को सच पाया. इसके बाद कार्यकारी परिषद ने बिना किसी लाभ के बर्खास्तगी की सिफारिश की. सूत्रों ने बताया कि आरोपी को यूनिवर्सिटी की अपीलीय समिति के समक्ष अपील करने या अदालत का दरवाजा खटखटाने का अधिकार है.एक अन्य फैकल्टी मेंबर को भी किया बर्खास्तइस बीच पर्यावरण विज्ञान विभाग के एक अन्य फैकल्टी मेंबर को एक रिसर्च प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते बर्खास्त कर दिया गया. अब ये मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दिया गया है.नॉन-टीचिंग मेंबर को भी किया बर्खास्तरिसर्च प्रोजेक्ट पर फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट के बाद दो नॉन-टीचिंग स्टाफ मेंबर को भी बर्खास्त कर दिया गया है. अन्य मामलों में फैकल्टी मेंबर्स को वेतन वृद्धि रोकने, निंदा करने तथा अनिवार्य संवेदीकरण प्रशिक्षण समेत दंड का सामना करना पड़ा है.एजुकेक्टिव काउंसिल ने ICC में छात्र प्रतिनिधित्व के लिए चुनाव कराने को भी मंजूरी दे दी है जो यूनिवर्सिटी के लिए पहली बार होगा, जिससे ये सुनिश्चित होगा कि छात्र जेंडर संवेदनशीलता और सुरक्षा से संबंधित मामलों में प्रत्यक्ष भूमिका निभाएंगे. Advertisementजेएनयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'ये फैसला एक कड़ा संदेश है कि यूनिवर्सिटी में ईमानदारी और नैतिकता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.' ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

JNU Japanese Embassy ​​JNU Professor Sacked Female Employee Of Japanese Embassy Molested JNU News जापानी दूतावास जेएनयू प्रोफेसर बर्खास्त जापानी दूतावास की महिला कर्मी से छेड़छाड़ जेएनयू न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Jamia Millia Islamia: जामिया के असिस्टेंट प्रोफेसर पर क्यों गिरी गाज? जानिए क्या है पूरा मामलाJamia Millia Islamia: जामिया के असिस्टेंट प्रोफेसर पर क्यों गिरी गाज? जानिए क्या है पूरा मामलायौन उत्पीड़न के आरोप में राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने बर्खास्त कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कदम एक महिला की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद उठाया है। उधर पुलिस ने शादी का झांसा देकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया...
Read more »

सरकारी सिस्टम में घुसे देश के दुश्मन? आतंकियों के मददगार निकले दो कर्मचारी, अब छिनी नौकरीसरकारी सिस्टम में घुसे देश के दुश्मन? आतंकियों के मददगार निकले दो कर्मचारी, अब छिनी नौकरीजम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दो सरकारी कर्मचारियों इश्तियाक अहमद मलिक और बशरत अहमद मीर को बर्खास्त किया है.
Read more »

गुरुग्राम के नामी हॉस्पिटल में एयर होस्टेस का यौन उत्पीड़न: घटना के वक्त पीड़ित वेंटिलेटर पर थी; मेल स्टाफ ...गुरुग्राम के नामी हॉस्पिटल में एयर होस्टेस का यौन उत्पीड़न: घटना के वक्त पीड़ित वेंटिलेटर पर थी; मेल स्टाफ ...Haryana Gurugram Hospital Air Hostess Molestation Case Update हरियाणा में गुरुग्राम के एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ की गई। जिस वक्त छेड़छाड़ हुई, एयर होस्टेस वेंटिलेटर पर थी
Read more »

जापानी छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में JNU के प्रोफेसर बर्खास्त, ICC ने की कार्रवाईजापानी छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में JNU के प्रोफेसर बर्खास्त, ICC ने की कार्रवाईJNU Sexual Harassment Case: जेएनयू में एक विदेशी महिला रिसर्चर से जुड़े यौन उत्पीड़न के आरोप में एक प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, ये घटना कुछ महीने पहले यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुष्टि की कि यह कोई अकेला मामला नहीं है.
Read more »

जापानी दूतावास से आई शिकायत और बर्खास्‍त कर दिए गए JNU के सीनियर प्रोफेसर, आरोप ही कुछ ऐसा थाजापानी दूतावास से आई शिकायत और बर्खास्‍त कर दिए गए JNU के सीनियर प्रोफेसर, आरोप ही कुछ ऐसा थाDelhi News: जेएनयू के प्रोफेसर को जापानी छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में बर्खास्त किया गया है. जेएनयू प्रशासन ने इस मामले में जीरो-टॉलरेंस नीति अपनाई है. छात्रा ने पहले जापानी दूतावास को इस मामले में लिखित शिकायत दी. जिसके बाद भारत सरकार के सामने इस मामले को उठाया गया.
Read more »

कर्नाटक में महिला से सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन गिरफ्तारकर्नाटक में महिला से सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन गिरफ्तारकर्नाटक में महिला से सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन गिरफ्तार
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:28:10