जापान में रिहायशी इलाके में लगी आग से मचा हाहाकार, एक की मौत, 170 से ज्यादा इमारतें जलकर खाक
"टोक्यो, 19 नवंबर । दक्षिणी जापान के एक तटीय जिले में भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने का वीडियो सामने आया, जिसमें देखा जा सकता है कि आग की लपटें ऊंची उठ रही हैं। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई।Advertisment न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बुधवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिमी जापान के ओइता शहर के एक मोहल्ले में बेकाबू आग लग गई। इसमें 170 से ज्यादा इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और 70 से ज्यादा लोग लापता हो गए। सिन्हुआ ने क्योडो न्यूज की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि अग्निशमन अधिकारियों को मंगलवार शाम लगभग 5:45 बजे स्थानीय समयानुसार एक आपातकालीन कॉल मिली कि दक्षिण-पश्चिमी जापानी शहर के सागानोसेकी जिले में आग लग गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तेज हवाओं के दौरान आग व्यापक रूप से फैल गई और सागानोसेकी मछली पकड़ने वाले बंदरगाह के उत्तर-पूर्व में स्थित घने रिहायशी इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आसपास के जंगलों तक इसकी आंच पहुंच गई। अग्निशमन कर्मियों ने बुधवार सुबह भी आग बुझाने का काम जारी रखा, जिसके कारण 115 घरों के 175 लोगों को पास के एक सामुदायिक भवन में शरण लेनी पड़ी। विदेशी मीडिया के अनुसार ओइता शहर के सागानोसेकी जिले में यह घटना घटी। आग की तेज लपटें देखते ही देखते पूरे इलाके में फैल गई और लगभग सात फुटबॉल मैदानों के बराबर का एक बड़ा क्षेत्र जलकर खाक हो गया। करीब 48, 900 वर्ग मीटर में ये आग फैल गई। यह भयावह दृश्य बीते 50 सालों में पहली बार देखने को मिला। 50 सालों में आग लगने की ऐसी घटना सामने नहीं आई थी। अधिकारियों ने फिलहाल इस घटना में एक मौत की पुष्टि की है। वहीं, एक महिला के आंशिक रूप से जलने की जानकारी भी सामने आ रही है। फिलहाल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। --आईएएनएस केके/एएस डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
जापान में रिहायशी इलाके में लगी आग से मचा हाहाकार एक की मौत 170 से ज्यादा इमारतें जलकर खाक न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
27वें चीन हाई-टेक मेले में 170 अरब युआन से अधिक के लेनदेन, निवेश और वित्तपोषण का लक्ष्य रखा गया27वें चीन हाई-टेक मेले में 170 अरब युआन से अधिक के लेनदेन, निवेश और वित्तपोषण का लक्ष्य रखा गया
Read more »
Netflix पर ट्रेंडिंग में नंबर-1 निकली बॉलीवुड की ये फिल्म, 170 करोड़ की कमाई से किया था सरप्राइजNetflix New Release: हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक बॉलीवुड फिल्म को रिलीज किया गया है, जिसने 170 करोड़ की कमाई कर धमाल मचाया था। अब ये मूवी ओटीटी पर भी कमाल करते हुए ट्रेंडिंग में नंबर-1 बन गई है।
Read more »
बैक टू बैक शतक... रोहित शर्मा के कोच के बेटे का धमाका, खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा!Siddhesh Lad Hundred Ranji Trophy Mumbai vs Puducherry: रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड के बेटे सिद्धेश लाड ने रणजी ट्रॉफी में धमाका कर दिया है. मुंबई के लिए खेल रहे सिद्धेश ने लगातार दूसरे मुकाबले में शतक जड़कर तहलका मचाया. सिद्धेश लाड ने 285 गेंदों का सामना करते हुए 170 रन बनाए. यह उनका इस रणजी ट्रॉफी सीजन में लगातार दूसरा सैकड़ा है.
Read more »
जापान के शहर में भीषण आग से हाहाकार, 170 से ज्यादा इमारतें जलकर खाकJapan Fire: जापान के ओइता शहर में भीषण आग लगने से 170 से अधिक इमारतें जलकर खाक हो गई हैं। आग इतनी भयंकर है कि रात भर की मशक्कत के बाद भी इस पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। आग मंगलवार शाम को लगी थी और एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने आग बुझाने के प्रयासों में मदद के लिए सैन्य हेलीकॉप्टर भेजा...
Read more »
गोरखपुर के इस गांव में दहशत! 200 लोगों ने पिया रेबीज संक्रमित गाय के दूध से बना पंचामृत, अब लगवा रहे वैक्सीनगोरखपुर के रामडीह गांव में रेबीज संक्रमित गाय की मौत के बाद लगभग 200 ग्रामीण दहशत में हैं. गांव में एक धार्मिक अनुष्ठान में इसी गाय के कच्चे दूध का पंचामृत लोगों ने ग्रहण किया था. गाय को तीन महीने पहले कुत्ते ने काटा था. चिकित्सकों की सलाह पर अब तक 170 से ज्यादा लोग एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवा चुके हैं.
Read more »
