जानें कौन थीं एयरफोर्स पायलट अभिनंदन के साथ वाघा बॉर्डर पर दिखीं वह महिला– News18 हिंदी

United States News News

जानें कौन थीं एयरफोर्स पायलट अभिनंदन के साथ वाघा बॉर्डर पर दिखीं वह महिला– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 50 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 23%
  • Publisher: 51%

जानें वाघा बॉर्डर से लौट रहे विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के साथ वह महिला कौन थीं

दरअसल यह पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में भारतीय मामलों के विभाग की डायरेक्टर डॉक्टर फारिहा बुग़ती हैं. डॉ. फारिहा एफएसपी अधिकारी हैं, जो भारत के आईएफएस अधिकारी के बराबर होता है. वह विदेश मंत्रालय में भारत से जुड़े मामलों की प्रभारी हैं.

पाकिस्तानी सेना की जेल में बंद कुलभूषण जाधव का केस संभालने वाली वह पाकिस्तान की प्रमुख अधिकारी हैं. पिछले साल इस्लामाबाद में जाधव की उनकी मां और पत्नी के साथ मुलाकात के दौरान भी वह वहीं मौजूद थी. वहीं शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे एयरफोर्स के पायलट अभिनंदन जब वाघा बॉर्डर पार कर रहे थे, तब भी बुगती उनके साथ मौजूद थीं. बता दें भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के F-16 विमान को निशाना बनाने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन का मिग-21 बुधवार को क्रैश हो गया था. उन्हें पैराशूट के जरिए इजेक्ट होना पड़ा. वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चले गए थे. जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को अपनी संसद में विंग कमांडर अभिनंदन को भारत वापस करने का ऐलान किया था. इमरान खान ने कहा था कि वे शांति की पहल के तहत ये कदम उठा रहे हैं. हालांकि, पाकिस्तान पर विंग कमांडर अभिनंदन को वापस करने का अंतरराष्ट्रीय दबाव था. जेनेवा संधि के तहत पाकिस्तान के पास अभिनंदन को वापस करने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अनोखी है ये App, सिर्फ 3 सेकेंड की धुन सुनते ही बता देगी पूरा गाना– News18 हिंदीअनोखी है ये App, सिर्फ 3 सेकेंड की धुन सुनते ही बता देगी पूरा गाना– News18 हिंदीHacks Queen Afreen Android hacks how to use this Shazam app to know songs by music, अनोखी है ये App, सिर्फ धुन सुनते ही बता देगी पूरा गाना
Read more »

Abhinandan। भारत करेगा पाकिस्तान को मजबूर, नचिकेता की तरह अभिनंदन की होगी स्वदेश वापसी...Abhinandan। भारत करेगा पाकिस्तान को मजबूर, नचिकेता की तरह अभिनंदन की होगी स्वदेश वापसी...विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की स्‍वदेश वापसी के लिए भारत ने अपने प्रयासों को तेज कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान से कहा कि वह जांबाज पायलट को सकुशल लौटा दे। भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाकर अभिनंदन को छुड़ाने की कोशिशें कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से स्पष्ट कहा है कि वह भारतीय पायलट को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचाए। भारत जिनेवा संधि के तहत पाक पर दबाव बनाएगा कि वह अभिनंदन को वापस भारत भेजे।
Read more »

भारतीय पायलट अभिनंदन की रिहाई की घोषणा, जानिए पिछले 24 घंटे में कैसे बदला सारा खेलभारतीय पायलट अभिनंदन की रिहाई की घोषणा, जानिए पिछले 24 घंटे में कैसे बदला सारा खेलपाकिस्तान ने ऐलान किया कि वह विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को शुक्रवार को रिहा करेगा.
Read more »

India-Pakistan Live News Updates: वाघा-अटारी से लौटेंगे विंग कमांडर अभिनंदन, BSF ने रद्द की बीटिंग रीट्रीट सेरेमनीIndia-Pakistan Live News Updates: वाघा-अटारी से लौटेंगे विंग कमांडर अभिनंदन, BSF ने रद्द की बीटिंग रीट्रीट सेरेमनीIndia-Pakistan Live News Updates, IAF Wing Commander Abhinandan Varthaman Live News: अभिनंदन ने पाकिस्तान का एक एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया था। उसके बाद से वह पाकिस्तान में हैं।
Read more »

हवाई मार्ग से अभिनंदन की वापसी चाहता था भारत, वाघा बॉर्डर पर अड़ा पाकिस्तान- Amarujalaहवाई मार्ग से अभिनंदन की वापसी चाहता था भारत, वाघा बॉर्डर पर अड़ा पाकिस्तान- Amarujalaहवाई मार्ग से अभिनंदन की वापसी चाहता था भारत, वाघा बॉर्डर पर अड़ा पाकिस्तान Abhinandancomingback AbhinandanVarthaman PMOIndia MEAIndia
Read more »

अभी दिल्ली में हैं विंग कमांडर अभिनंदन, जानें अब उनके साथ आगे क्या होगा- Amarujalaअभी दिल्ली में हैं विंग कमांडर अभिनंदन, जानें अब उनके साथ आगे क्या होगा- Amarujalaविंग कमांडर अभिनंदन को कई पड़ावों से गुजरना होगा, जिसके बाद ही वह विमान उड़ा सकेंगे AbhinandanVarthaman WelcomeHomeAbhinandan AbhinandanReturns
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:46:21