जानें भारत और पाकिस्तान में किसका हवाई बेड़ा है कितना मजबूत?– News18 हिंदी

United States News News

जानें भारत और पाकिस्तान में किसका हवाई बेड़ा है कितना मजबूत?– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 187 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 51%

किस देश के पास हैं ज्यादा अच्छे लड़ाकू विमान?

और 21 एयर स्टेशन हैं. भारत के पास पाकिस्तान के मुकाबले ज्यादा अच्छे लड़ाकू विमान हैं. भारत की ओर से पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारत में घुस आने की जवाबी कार्रवाई के ऑपरेशन में शामिल सबसे तेज फाइटर जेट सुखोई Su-30MKI था.

जो कि खासतौर पर हवा से हवा और हवा से जमीन पर मार करने वाला लड़ाकू विमान है. इसे फ्लैंकर के नाम से भी जाना जाता है. इसका निर्माण रूस के सुखोई के लाइसेंस एग्रीमेंट के जरिए किया जाता है और इस जेट का यूज केवल भारत करता है. यह विमान 2002 में सेना में शामिल हुआ था. भारत के पास अभी चालू हालत में इस तरह के 250 जेट हैं. इस जेट की सबसे तेज गति मैच 2 यानि 2,120 किलोमीटर प्रति घंटा और इसका टेकऑफ के वक्त सबसे ज्यादा भार 38,800 किग्रा तक हो सकता है. यह जेट रडार से मिसाइल तक काफी सुरक्षा उपकरण ले जाने में सक्षम है. इसके जरिए बम और यहां तक कि रॉकेट भी ले जाए जा सकते हैं. 1985 में कमीशन हुए मिराज- 2000 और वज्र को भारतीय वायुसेना का सबसे खतरनाक एयरक्राफ्ट माना जाता है. कारगिल युद्ध के वक्त इसके सफल प्रयोग को देखते हुए भारत ने 2004 में इसकी संख्या 40 से बढ़ाकर 50 कर दी थी. जिस वक्त मिराज- 2000 अपने निशाने पर आने वाले इलाकों को लेजर-गाइडेड बन के जरिए निशाना बना रहा होता है, उस समय इसकी मिग- 29 के जरिए सुरक्षा की जाती है. हालांकि एक और फाइटर जेट SEPECAT जगुआर या शमशेर को ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स और फ्रेंच एयर फोर्स ने मिलकर बनाया था. हालांकि IAF केवल अपग्रेडेड जगुआर का अभी प्रयोग कर रही है. जिनके 91 एयरक्राफ्ट्स अभी एक्टिव ड्यूटी पर हैं. यह एयरफोर्स के जरिए जमीन पर हमला किए जाने के काम आते हैं. भारत में ही HAL के लाइसेस के जरिए बने ये एयरक्राफ्ट RAF के जगुआर से बहुत अलग हैं. एवियॉनिक्स के सपोर्ट के जरिए IAF ने अपनी पूरी फ्लीट को अपग्रेड किया था. हालांकि ज्यादा ऊंचाई और भार के साथ इस विमान का उड़ पाना नामुमकिन होता है. 1970 में अमेरिका के F सीरीज के विमानों जैसे F-15 और F-16 को टक्कर देने के लिए भारत ने मिग-29 जैसे विमानों को सहारा लिया था. माना जाता है कि बाज कहे जाने वाले ये विमान सुखोई Su-30MKI के बाद दूसरे स्तर की सुरक्षा दीवार खड़ी करते हैं. यह विमान रूस ने 30 देशों को बेचा था लेकिन भारत इसका पहला और सबसे बड़ा आयात करने वाला देश है. IAF फिलहाल अपग्रेडेड और एडवांस MiG-29 UPG जेट का प्रयोग करता है. भारत में बने हल्के लड़ाकू विमान तेजस सोवियत के MiG-21 की जगह ले रहे हैं. भारत की ओर से निर्मित 40 तेजस विमानों में से 32 सिंगल सीटर और 8 डबल सीटर विमान हैं. भारत ने 73 सिंगल सीटर Mk 1A तरह की तकनीकी के विमानों को बनाने का काम भी शुरू कर दिया है. द हरक्यूलिस C-130J, यह हर मौसम में ट्रांसपोर्ट कर सकने वाला एयरक्राफ्ट है, जिसने पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन पर हुए हमले के बाद श्रीनगर में पैरामिलिट्री फोर्स को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. एयरफोर्स ने ऐसे 6 एयरक्राफ्ट्स को नाइट विजन गॉगल्स की सुविधा के साथ शामिल किया था.भारत के दल में इनके अलावा 85 MiG 27 या बहादुर नाम के विमान भी शामिल हैं. जिन्हें धीरे-धीरे हटाया जा रहा है. हालांकि इनमें से 40 को अपग्रेड किया गया है.जबकि दूसरी ओर पाकिस्तान के पास दसॉ के बनाए हुए मिराज 5, मिराज III, चेंगडू J7, JF- 17 और F16 लड़ाकू विमान हैं. इनमें दोनों मिराज सिंगल सीटर और सिंगल इंजन लड़ाकू विमान हैं. वहीं चेंगडू F-7PG दूसरा फाइटर जेट है जिसका अपग्रेडेड रडार सिस्टम निशाना लगाने में काफी सक्षम है. वहीं पाकिस्तान अपने 120 F-7P और 60 F- 7PG को पाकिस्तान मल्टीरोल लड़ाकू विमानों JF-17 से बदलने वाला है. ये कम पाकिस्तान और चीन के संयुक्त प्रयास से निर्मित लड़ाकू विमान हैं जो मध्यम लड़ाइयों में काम लिये जा सकते हैं. इनसे किसी भी मौसम में हवा और जमीन दोनों पर ही निशान लगाया जा सकता है. इनकी तुलना भारत के तेजस विमानों से की जा सकती है. इसके अलावा पाकिस्तान के पास F-16, फाइटिंग फाल्कन लड़ाकू विमान हैं. जिनकी फ्लीट को पाकिस्तान की सबसे ताकतवर हवाई टुकड़ी माना जा सकता है. पाकिस्तानी एयरफोर्स ने इन विमानों का प्रयोग सोवियत-अफगान युद्ध के दौरान किया था. इसके अलावा भारत राफेल जेट विमानों के आने का इंतजार कर रहा है. इनके आने के साथ ही भारत अपनी 50 साल पुराने MiG सीरीज के विमानों को हटाएगा. इन्हें 2022 तक हटाया जाएगा. भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हवाई तनाव के दौरान भारत की ओर से विशेषज्ञों ने पाकिस्तान के F16 के खिलाफ भारत के MiG विमानों के प्रयोग पर सवाल उठाए थे. उनका कहना था यह जानते हुए भी ऐसा क्यों किया गया कि F16 ज्यादा सुविधाओं वाले लड़ाकू विमान हैं?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Boxing: भारत के 6 बॉक्सर मकरान कप में फाइनल में, रोहित और मंजीत सेमीफाइनल में हारेदो भारतीय बॉक्सरों रोहित टोकस और मंजीत सिंह पंघल को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. इन दोनों को ब्रॉन्ज मेडल मिलेगा.
Read more »

LIVE: भारत-PAK बॉर्डर पर और बढ़ा तनाव, PM मोदी ले रहे हैं हाई लेवल बैठकLIVE: भारत-PAK बॉर्डर पर और बढ़ा तनाव, PM मोदी ले रहे हैं हाई लेवल बैठकभारतीय वायुसेना, एयरस्ट्राइक, नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर, एनकाउंटर
Read more »

बालाकोट: फैक्टरी में तैयार मानव बम भारत, अफगानिस्तान, ईरान और बलूचिस्तान में भेजे जाते थे- Amarujalaबालाकोट: फैक्टरी में तैयार मानव बम भारत, अफगानिस्तान, ईरान और बलूचिस्तान में भेजे जाते थे- Amarujalaबालाकोट: फैक्टरी में तैयार मानव बम भारत, अफगानिस्तान, ईरान और बलूचिस्तान में भेजे जाते थे BalakotAirStrike HumanBombs Balochistan Afghanistan Iran
Read more »

भारत-पाक तनाव: किसी Whatsapp मेसेज पर भरोसा करने से पहले चेक करें ये 7 बातें-Navbharat Timesभारत-पाक तनाव: किसी Whatsapp मेसेज पर भरोसा करने से पहले चेक करें ये 7 बातें-Navbharat Timesकिसी बड़ी घटना या तनाव की स्थिति में असामाजिक तत्व सोशल मीडिया और मेसेजिंग ऐप्स का सहारा लेकर झूठ और फेक न्यूज फैलाने लगते हैं। फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर दोनों ही ओर यूजर्स को कई फेक तस्वीरें, विडियो या मेसेजेस भेजे जा रहे हैं। फेसबुक की ओनरशिप वाले वॉट्सऐप ने इन फर्जी मेसेजेस को लेकर जागरूकता फैलाने की कोशिश लगातार की है और जरूरी कदम भी उठाए हैं। जरूरी है कि हम ऐसी स्थिति में झूठ से बचे रहें। ये हैं कुछ टिप्स जिन्हें किसी वॉट्सऐप मेसेज पर भरोसा करने से पहले फॉलो करना चाहिए:
Read more »

भारत ने पाकिस्तान को भेजा डिमार्श और डोजियर, जानिए इनके बारे में सबकुछभारत ने पाकिस्तान को भेजा डिमार्श और डोजियर, जानिए इनके बारे में सबकुछभारतीय वायुसेना (IAF) द्वारा आतंकी कैंपों पर कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने हवाई सीमा का उल्लंघन किया और भारतीय वायुसेना के मिग-21 ने पाक के लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया. पाकिस्तानी वायुसेना की नापाक कोशिशों को असफल करने में लगे भारतीय वायुसेना के एक पायलट को हिरासत में ले लिया. भारत ने पाकिस्तान को पायलट को सुरक्षित लौटाने के लिए कहा है. भारतीय उच्चायुक्त ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को आपत्तिपत्र डिमार्श दिया है, जिसमें भारतीय वायुसेना के पायलट को सुरक्षित भारत भेजने की मांग की गई है.
Read more »

Redmi Note 7 हुआ भारत में लॉन्च, 4,000 एमएएच बैटरी और दो रियर कैमरे हैं इसमेंRedmi Note 7 हुआ भारत में लॉन्च, 4,000 एमएएच बैटरी और दो रियर कैमरे हैं इसमेंRedmi Note 7 India Launch: रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जानें दाम और स्पेसिफिकेशन।
Read more »

कैसे एटॉमिक बटन पर हाथ दबा सकते हैं भारत और पाकिस्तान के पीएम– News18 हिंदीकैसे एटॉमिक बटन पर हाथ दबा सकते हैं भारत और पाकिस्तान के पीएम– News18 हिंदीwho can push atomic button in india and pakistan, news18hindi,hindi news, news in hindi, कैसे एटामिक बटन पर हाथ दबा सकते हैं भारत और पाकिस्तान के पीएम, क्या वास्तव में इन दोनों देशों के प्रधानमंत्री खुद परमाणु बटन पर हाथ दबाकर न्यूक्लियर लड़ाई शुरू कर सकते हैं
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:23:36