जानें क्यों करनी पड़ रही है प्रदेश में बिजली की आपात कटौती, ये है वजह

बिजली संकट News

जानें क्यों करनी पड़ रही है प्रदेश में बिजली की आपात कटौती, ये है वजह
सोनभद्र में बिजली संकटPower Supply Problem In Up
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 48%
  • Publisher: 51%

UP Power Cut News: भीगे कोयले की फीडिंग के कारण ओबरा भी तापी परियोजना की 200-200 मेगावाट क्षमता की पांच इकाइयां एक के बाद एक बंद हो गई.

रिपोर्ट- अरविंद दुबे सोनभद्र: देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण बिजली उत्पादन घट गया है. इससे बिजली सप्लाई की समस्या बढ़ गई है. प्रदेश के अन्य जिलों समेत सोनभद्र में भी लगातार हो रही बारिश से बिजली उत्पादन पर असर पड़ा है.

गीले कोयले के कारण ओबरा की सभी पॉवर यूनिट बंद हैं. हरदुआगंज की इकाइयों को लो डिमांड के कारण बंद करना पड़ा. निगम की कुल 11 में निजी क्षेत्र की पांच और एनटीपीसी की दो इकाइयों से बिजली का उत्पादन बंद है. बारिश के कारण कोल खदानों और परियोजनाओं के भंडारण गृह में पानी घुस गया है. इस कारण परियोजनाओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ओबरा के कोल यार्ड में पानी भरने से बॉयलर में गीला कोयला जाने लगा. इस कारण बारी-बारी से सभी इकाइयों को बंद करना ही आखिरी विकल्प बचा. ओबरा सी की 660 मेगावाट की पहली इकाई भी सीईपी ट्रिप के कारण बंद हुई लेकिन, बाद में लाइटअप कर लिया गया. बिजली की मांग में कमी आने के कारण हरदुआगंज की चार इकाइयों से 1,265 मेगावाट का उत्पादन बंद करना पड़ा. टांडा की 440 मेगावाट की चार इकाईयों को बंद किया गया है. 660 मेगावाट की एनटीपीसी मेजा की पहली इकाई को सीडब्लू पंप ट्रिप होने और 210 मेगावाट की सिंगौरली की पहली इकाई को बीटीएल के कारण बंद किया गया. भीगे कोयले की फीडिंग से ओबरा परियोजना की पांच इकाइयां बंद भीगे कोयले की फीडिंग के कारण ओबरा भी तापी परियोजना की 200-200 मेगावाट क्षमता की पांच इकाइयां एक के बाद एक बंद हो गई. इससे बी- परियोजना से बिजली उत्पादन शून्य हो गया. इस वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में आपात बिजली कटौती हो रही है. विभागीय अधिकारी लगातार समस्या का समाधान करने में युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं. कई दिनों से हो रही भारी बारिश का पानी बीटीपीएस के कोयलार्ड में भर गया जिस कारण से कोयला पूरी तरह से भीग गया. बारिश के कारण इकाइयों को सप्लाई होने वाले कोयले के साथ कीचड़ और मिट्टी जाने लगी. इससे एक के बाद एक इकाइयां ट्रिप होने लगी. इसका नतीजा रहा कि ओबरा बी-परियोजना का बिजली उत्पादन शून्य हो गया. प्रदेश में बढ़ी हुई बिजली समस्या को ठीक करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. माना जा रहा है कि अगले 24 घंटे में स्थिति को नियंत्रित कर लिया जाएगा जिसे लेकर संबंधित उच्च अधिकारियों की टीम लगातार निगरानी कर रही है. इंजीनियर कार्यों को ठीक करने में जुटे हुए भी हैं. ऐसे में प्रदेश में अभी कुछ समय और ऐसी स्थिति में बिजली का संकट रहने की संभावना जताई जा रही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

सोनभद्र में बिजली संकट Power Supply Problem In Up

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एमपी में बारिश का रौद्र रूप; ओवरफ्लो हुए डैम, भोपाल, इंदौर सहित कई जिले हुए पानी- पानीएमपी में बारिश का रौद्र रूप; ओवरफ्लो हुए डैम, भोपाल, इंदौर सहित कई जिले हुए पानी- पानीWeather Video: मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो रही है, बारिश की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

J&K election: कांग्रेस ने जम्‍मू-कश्‍मीर में यूपी से बेहतर डील जुटा ली हैJ&K election: कांग्रेस ने जम्‍मू-कश्‍मीर में यूपी से बेहतर डील जुटा ली हैदिल्ली में राहुल गांधी का दबदबा तो उत्तर प्रदेश की वजह से बढ़ा है, लेकिन कांग्रेस ज्यादा प्रभावी जम्मू-कश्मीर में लग रही है.
Read more »

हरदा में जोखिम भरा सफर; बैरिकेडिंग के बावजूद भी नहीं रुक रहे लोगहरदा में जोखिम भरा सफर; बैरिकेडिंग के बावजूद भी नहीं रुक रहे लोगHarda Video: मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से लोगों को तमाम परेशानियां उठानी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

ऋषि सुनक बढ़ा गए ब्रिटिश यूनिवर्सिटीज की सिरदर्दी, सरकार से करनी पड़ रही है ये गुजारिशऋषि सुनक बढ़ा गए ब्रिटिश यूनिवर्सिटीज की सिरदर्दी, सरकार से करनी पड़ रही है ये गुजारिशUK Visa Curb: विदेशी छात्रों के वीजा पर प्रतिबंधों की वजह से ब्रिटेन की यूनिवर्सिटीज को वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. यूनिवर्सिटीज ने ब्रिटिश छात्रों के लिए ट्यूशन फीस बढ़ाने की मांग की है. यूनिवर्सिटीज यूके की अध्यक्ष सैली मैपस्टोन ने सरकार से गुजारिश की है कि संस्थानों को वित्तीय सहायता दी जाए.
Read more »

Haryana Election: हरियाणा में कांग्रेस ने शुरू किया गुरु-चेला कैंपेन, जानें प्रदेश भर में क्यों है इसकी चर्चाएंHaryana Election: हरियाणा में कांग्रेस ने शुरू किया गुरु-चेला कैंपेन, जानें प्रदेश भर में क्यों है इसकी चर्चाएंGuru-Chela: हरियाणा में कांग्रेस ने शुरू किया गुरु-चेला कैंपेन, जानें प्रदेश भर में क्यों है इसकी चर्चाएं Congress started Guru-Chela campaign in Haryana ahead Haryana Assembly Elections
Read more »

यूपी: उपभोक्ताओं को झटका देने की तैयारी में कारपोरेशन, घरेलू बिजली कनेक्शन लेना होगा महंगा, ये होंगी दरेंयूपी: उपभोक्ताओं को झटका देने की तैयारी में कारपोरेशन, घरेलू बिजली कनेक्शन लेना होगा महंगा, ये होंगी दरेंElectricity connection in UP: यूपी में बिजली कनेक्शन लेना पहले की तुलना में और महंगा होने जा रहा है। पावर कारपोरेशन ने बिजली कनेक्शन की दर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:23:48