जानें गेहूं स्टोर करने का सही तरीका, सालों तक खराब नहीं होगा अनाज

Wheat Storage News

जानें गेहूं स्टोर करने का सही तरीका, सालों तक खराब नहीं होगा अनाज
गेहूं भंडारण की तरीकाWheat PreservationGrain Storage Tips
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 83 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 51%

wheat store tricks : गेहूं कटाई के बाद बड़ी चुनौती उसके सही तरीके से भंडारण की होती है. अगर उसका भंडारण सही से न किया जाए तो किसान भाइयों की कई महीने की मेहनत पर पानी फिर सकता है.

सहारनपुर. यूपी का सहारनपुर कई प्रकार की खेती करने के लिए जाना जाता है. यहां का मौसम अधिकांश प्रमुख फसलों के लिए अनुकूल है. यहां गेहूं की खेती भी बड़े स्तर पर की जाती है. इस वक्त गेहूं में बालियां बन चुकी हैं और फसल धीरे-धीरे पकाने की कगार पर है.

इसके तुरंत बाद किसान भाई गेहूं की कटाई करने लगेंगे. गेहूं की कटाई के बाद बड़ी चुनौती उसके भंडारण की होती है. अगर उसका भंडारण सही से न किया जाए तो कई महीने की मेहनत पर पानी फिर सकता है. ऐसे में क्या किया जाए कि भंडारण करने पर गेहूं सालों तक खराब न हो और न ही उसमें घुन लगे. इस बारे में लोकल 18 ने सहारनपुर के कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी और प्रोफेसर डॉ. आईके कुशवाहा से बातचीत की. अनाज के सही भंडारण के बारे में डॉ. कुशवाहा कहते हैं कि गेहूं स्टोर करते समय बुझे हुए चूने को कपड़े की छोटी-छोटी पुड़िया में गेहूं में डाल दें या गेहूं में नीम की पत्तियों को सुखाकर डालने से भी सुरसुरी नहीं लगती है. कुछ लोग माचिस और रासायनिक दवाइयों का भी गेंहू भंडारण में इस्तेमाल करते है. इससे भी गेंहू सालों तक चलता है. भंडारण का तरीका डॉ. आईके कुशवाहा कहते हैं कि गेहूं भंडारण हमारे बड़े बुजुर्ग भी करते आए हैं, लेकिन आज के समय में एक गेहूं के भंडारण का तरीका बदल चुका है. पहले मिट्टी के कुठलों में गेहूं का भंडारण किया जाता था, लेकिन अब मिट्टी के स्थान पर स्टील, प्लास्टिक और लोहे की टंकियों में स्टोर किया जाता है. इसका भी रखें ध्यान डॉ. आईके कुशवाहा के अनुसार, भंडारण करते समय ध्यान रखें कि गेहूं के दानों में मिट्टी न हो. गेंहू में किसी भी तरह के खरपतवार के बीज भी नहीं होने चाहिए. गेहूं की अच्छे से सफाई करने के बाद ही उसे टंकी में डालें. भंडार करते समय कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं. जैसे बुझे हुए चूने को कपड़े की पुड़िया बनाकर गेंहू की टंकी में रख दें. चूना गेहूं की नमी को अवशोषित कर लेगा और गेहूं सुरक्षित हो जाता है. गेहूं का भंडारण सुबह और शाम के समय न करें क्योंकि उस समय मौसम में नमी रहती है. दोपहर के समय ही भंडारण करें. अगर चूना नहीं मिलता है तो माचिस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. कुछ लोग गेहूं भंडारण में रासायनिक दवाइयों का भी इस्तेमाल करते है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

गेहूं भंडारण की तरीका Wheat Preservation Grain Storage Tips अनाज भंडारण टिप्स Neem Leaves For Storage अनाज भंडारण में नीम की पत्तियां Tips And Tricks Wheat Store Tricks

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कहीं गलत तरीके से तो नहीं खाते अश्वगंधा? जान लें सही तरीका, नहीं तो...कहीं गलत तरीके से तो नहीं खाते अश्वगंधा? जान लें सही तरीका, नहीं तो...कहीं गलत तरीके से तो नहीं खाते अश्वगंधा? जान लें सही तरीका, नहीं तो फायदे की जगह होगा नुकसान...
Read more »

घर की कई परेशानियों को दूर कर देगा कपूर, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीकाघर की कई परेशानियों को दूर कर देगा कपूर, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीकाकपूर का इस्तेमाल नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए किया जाता है. घर में कपूर जलाने से घर का माहौल शुद्ध और पॉजिटिव बनता है. 
Read more »

लाल मिर्च का भरवां अचार: मिनटों में बनने वाला स्वादिष्ट और लंबे समय तक चलने वालालाल मिर्च का भरवां अचार: मिनटों में बनने वाला स्वादिष्ट और लंबे समय तक चलने वालायूट्यूबर पूनम देवनानी द्वारा साझा किए गए एक आसान रेसिपी के साथ, आप मिनटों में स्वादिष्ट लाल मिर्च का भरवां अचार बना सकते हैं जो सालों तक खराब नहीं होता है।
Read more »

न अंकुरेंगे न सड़ेंगे, जानें गर्मी में प्याज को स्टोर करने का तरीकान अंकुरेंगे न सड़ेंगे, जानें गर्मी में प्याज को स्टोर करने का तरीकाHow To Store Onions: यदि आप एक साथ ज्यादा प्याज खरीद लाते हैं तो गर्मी में इनके गलने की समस्या का समना आपने जरूर किया होगा. यहां हम आपको प्याज को स्टोर करने के ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिससे लंबे समय इसकी फ्रेशनेस बनी रहेगी.
Read more »

Hair Care Tips: बालों पर नींबू इस्तेमाल करने का जानें सही तरीका, हर नुस्खा है कमालHair Care Tips: बालों पर नींबू इस्तेमाल करने का जानें सही तरीका, हर नुस्खा है कमालHair Care Tips: गर्मी के मौसम में हमें बाल और स्किन की देखभाल पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. गंदगी और पसीने के कारण हेयर और स्किन में चिपचिप की समस्या से हेयर लुक और सेहत दोनों पर असर पड़ सकता है. इस मौसम में लेमन जूस का यूज हेयर और स्किन केयर के लिए किया जा सकता है, लेकिन इसमें कुछ सावधानियां रखना बहुत जरूरी होता है.
Read more »

छिपकलियों को नहीं पसंद किचन के इन मसालों की खुशबू! घर को ऐसे बनाएं Lizard-Freeछिपकलियों को नहीं पसंद किचन के इन मसालों की खुशबू! घर को ऐसे बनाएं Lizard-Freeछिपकलियों को नहीं पसंद किचन के इन मसालों की खुशबू! घर को बनाना है Lizard-Free, तो जानें इनके इस्तेमाल का सही तरीका
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:26:01