जानिए, क्यों बिहार में बीजेपी-कांग्रेस की इनकम स्कीम पर भारी है जातिगत गणित via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes NarendraModi VotingRound3
झांझरपुर/मधुबनी बिहार के मिथिलांचल और कोसी क्षेत्र में बीजेपी की किसानों के लिए 'निश्चित आय सहायता' और कांग्रेस की गरीब परिवारों को सालभर में 72 हजार रुपये देने की 'न्याय योजना' ने कुछ चेहरों पर खुशी जरूर ला दी है लेकिन उन्हें वोटों के लिहाज से कुछ खास फायदा होता नहीं दिख रहा है। इस इलाके में अभी भी जाति सबसे बड़ा फैक्टर है। इन योजनाओं से मिथिलांचल और कोसी क्षेत्र के मतदाता सुखद अनुभूति कर सकते हैं, इससे ज्यादा नहीं। इस क्षेत्र की 5 लोकसभा सीटों पर मंगलवार को मतदान हो रहा है। इस इलाके के लोगों का कहना है कि पीएम किसान योजना के तहत मिले दो हजार रुपये से उनका वोट प्रभावित नहीं होगा और वे जाति के आधार पर ही प्रत्याशी को वोट देंगे। किसानों का कहना है कि वे अगर अपनी जाति के 'प्रभावी' व्यक्ति को संसद भेजेंगे तो उन्हें इसका निश्चित लाभ मिलेगा। तीसरे चरण के लिए 117 सीटों पर वोट, अपडेट्स मधुबनी जिले के झांझरपुर में एक रिटायर स्कूल टीचर जे.
पासवान कहते हैं, 'बिहार में जाति एक वास्तविकता है। अगर कोई दल यहां की किसी जाति के प्रभावी नेता को टिकट देता है तो उसे उसका बिरादरी का वोट मिल जाता है। पीएम किसान और न्याय योजना निश्चित रूप से मदद करेंगी और कुछ राहत मिलेगी लेकिन मैं आपको अपना अनुभव बताता हूं कि इससे वोटरों के रुख में कोई बदलाव नहीं आएगा जो भावात्मक रूप से अपनी जाति के उम्मीदवार से जुड़े होते हैं।' 'जीतने की संभावना रखने वाले व्यक्ति को वोट' उन्होंने कहा कि अगर सभी पार्टियां एक ही जाति के लोगों को टिकट देती हैं तो जनता उसमें से जीतने की संभावना रखने वाले व्यक्ति को वोट देती है। बता दें कि झांझरपुर, सुपौल, अररिया, खगड़िया और मधेपुरा में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुपौल के हर्दी पश्चिम गांव के रहने वाले धीरेंद्र कुमार पासवान के विचार से सहमत हैं। लालू यादव के समर्थक धीरेंद्र कहते हैं, 'मुझे 2000 रुपये की पहली किश्त मिली है लेकिन मैं पैसे के लिए एनडीए के प्रत्याशी को वोट नहीं दूंगा। मैं महागठबंधन से कांग्रेस की प्रत्याशी रंजीता रंजन को वोट दूंगा। इस योजना से आपके पास पैसा किसी न किसी तरह से आएगा ही।' 'पप्पू यादव मधेपुरा सीट से लड़ रहे' रंजीता रंजन बाहुबली पप्पू यादव की पत्नी हैं जो खुद मधेपुरा सीट से लड़ रहे हैं। इस इलाके में गरीब किसान और मजदूर जातिगत गणित और जीत की संभावना के आधार पर वोट देने जा रहे हैं। बिहार में 1.57 करोड़ लोग पीएम किसान योजना के हकदार हैं लेकिन 31 मार्च तक केवल सवा दो लाख लोगों को ही दो हजार रुपये मिला है। इससे यह संकेत मिलता है कि इस योजना को लेकर राज्य सरकार भी बहुत ज्यादा जल्दीबाजी में नहीं है क्योंकि उसे पता है कि इस योजना से एनडीए को वोट नहीं मिलने जा रहा है। यहां तक कि पोस्टर में भी इस योजना का जिक्र नहीं है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बीजेपी MLA बोले- राष्ट्रपति से करूंगा मांग, बापू की जगह नोट पर लगे अंबेडकर की फोटोउत्तराखंड के खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं. हैं. मंगलवार को उन्होंने एक बार फिर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू पर विवादित बयान दिया है.
Read more »
दूसरे चरण के चुनाव में इन 10 सीटों पर दिग्गजों की किस्मत दांव परLoksabha election 2019: दूसरे चरण के उम्मीदवारों में पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा, चार केंद्रीय मंत्रियों और पहली बार चुनाव लड़ रहे कई हाई-प्रोफाइल नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
Read more »
मथुरा में मतदान के दिन चुनावी रंजिश में BJP नेता पर जानलेवा हमला, सपा पर आरोपबीजेपी के वरिष्ठ नेता के साथ हुई इस घटना की सूचना पाकर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. घायल बीजेपी नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
Read more »
बेटे की राजनीति में एंट्री पर बोले केशव मौर्य- अपनी मेहनत के बल पर बनाए जगहउत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और ओबीसी चेहरा केशव प्रसाद मौर्य एक कामयाब राजनीतिक रहे हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में फूलपुर सीट पर केशव मौर्य ने जीत दर्ज की थी, 2017 के विधानसभा चुनाव में यूपी में डिप्टी सीएम बने. अब केशव प्रसाद मौर्य चाहते तो हैं बेटा योगेश मौर्य राजनीति में आए लेकिन पिता की बदौलत नहीं बल्कि अपनी मेहनत से राजनीति में जगह बनाएं.
Read more »
दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर लोहे की रॉड युवक की छाती में घुसी, मौके पर मौतउत्तरी दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर गुरुवार को रात में लोहे की छड़ एक 25 साल के बाइक सवार की छाती में घुस गई, जिससे उसकी मौत हो गई. एक राहगीर ने गुरुवार को रात 12.15 बजे पुलिस को सूचना दी कि डिवाइडर के नजदीक एक युवक गिरा हुआ है. उसकी पहचान प्रणव मिश्रा के रूप में हुई. प्रणव वजीराबाद से अपने घर लौट रहा था.
Read more »
निशाने पर धार्मिक स्थल, न्यूजीलैंड में मस्जिद के बाद अब श्रीलंका में चर्चों पर अटैकहैरान करने वाली बात ये है कि ये धमाके ईस्टर पर्व के दौरान किए गए हैं, जो ईसाई धर्म का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है. ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में दुनियाभर के इसाई ईस्टर पर्व मनाते हैं. इसी मौके पर रविवार को गिरजाघरों के अंदर बड़ी संख्या में लोग प्रार्थना के लिए पहुंचे थे और सुबह करीब 8.45 बजे तीन अलग-अलग चर्चों में धमाके हुए.
Read more »
बीजेडी विधायक की कार पर फेंका गया बम, बीजेपी नेता पर भी हुआ हमलाLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): ओडिशा में बीजेडी नेता और पूर्व मेयर अनंत जेना व बीजेपी नेता जगन्नाथ प्रधान की गाड़ी पर बम से हमला किया गया।
Read more »
महबूबा मुफ्ती ने अलगाववादी यासीन मलिक से की साध्वी प्रज्ञा की तुलना, बीजेपी पर किया हमलापीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भाजपा की भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा से यासीन की तुलना करते हुए रिहाई की मांग की है।
Read more »
शाह का पहला, मुलायम का आखिरी लोकसभा चुनाव, राहुल के लिए भी आज वोटिंगलोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के लिए देशभर की 117 सीटों पर आज वोटिंग है. इस चरण में गुजरात की सभी 26 और केरल की सभी 20 सीटों के साथ असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में 14-14, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की पांच, गोवा की दो और दादर नगर हवेली, दमन दीव तथा त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल हैं.
Read more »
