IndiaElectsModi | जानिए, क्यों अमेठी से जीत रहीं स्मृति ईरानी के बहाने याद आए राजनारायण ModiOnceAgain ElectionsWithJagran ModiReturns
चुनाव आयोग ने अभी तक अमेठी लोकसभा चुनाव के नतीजों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अब-तक के रुझानों को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है और भाजपा नेता और अपनी प्रतिद्वंद्वी स्मृति ईरानी को बधाई दे दी है। भारतीय राजनीति में इसे ऐतिहासिक घटना के रूप में दर्ज किया जाएगा, जब गांधी परिवार को उसके गढ़ में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इससे पहले सोशलिस्ट पार्टी के नेता राजनारायण ने स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 1977 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली से पराजित किया था। उत्तर प्रदेश की रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर को गांधी परिवार और कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। इस लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर से गांधी परिवार की छोटी बहू मेनका गांधी भाजपा की ओर से मैदान में हैं। अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस का कितना गहरा असर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2014 में मोदी की लहर में भी पार्टी ये दोनों सीटें बचाने में कामयाब रही थी। अमेठी से राहुल गांधी जबकि रायबरेली से सोनिया गांधी ने चुनाव जीता था। इस लोकसभा चुनाव में हालांकि कांग्रेस का सिर्फ एक गढ़ यानी रायबरेली ही बच पाने की उम्मीद है जहां से सोनिया गांधी फिर उम्मीदवार हैं।15 मार्च,1917 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जन्मे राजनारायण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और राजनेता थे। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से एमए और एलएलबी की शिक्षा ग्रहण करने वाले राजनारायण 58 बार जेल गए। इस तरह से उनके जीवन के पंद्रह साल सलाखों के पीछे बीते। जब देश आजाद हुआ तो उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव, जय प्रकाश नारायण और डॉ.
राम मनोहर लोहिया की सोशलिस्ट पार्टी से नाता जोड़ लिया। डॉ. लोहिया उन्हें शेर दिल वाला गांधीवादी कहते थे। लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ चुनावी संघर्ष और जीत के लिए उन्हें सबसे ज्यादा याद किया जाता है। बात 1971 की है जब लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट से इंदिरा गांधी उम्मीदवार थीं और उन्हें चुनौती दे रहे थे राजनारायण। हालांकि, राजनारायण चुनाव हार गए लेकिन उन्होंने चुनाव में भ्रष्ट तरीकों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए इंदिरा गांधी की जीत को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दे दी। 12 जून, 1975 को अदालत ने इंदिरा गांधी के खिलाफ फैसला सुनाते हुए उनका चुनाव रद कर दिया। इस फैसले से विपक्ष का मनोबल बढ़ा और जय प्रकाश नारायण ने केंद्र सरकार के खिलाफ संपूर्ण क्रांति का आह्वान कर दिया। इससे डरी हुई इंदिरा गांधी ने 25 जून, 1975 को देश में आपातकाल यानी इमरजेंसी लगा दी। देश में दो साल तक इमरजेंसी रही। विपक्ष के सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया। इस दौरान इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी के विवादास्पद नसबंदी प्रोग्राम की वजह से कांग्रेस के खिलाफ जबरदस्त माहौल बन गया। अंततः इंदिरा गांधी को इमरजेंसी हटानी पड़ी। इसके बाद 1977 में हुए चुनाव में राजनारायण ने इंदिरा गांधी को रायबरेली से शिकस्त दी और देश की राजनीति में अमर हो गए।हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस को अपने गढ़ अमेठी में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले गांधी परिवार के विश्वस्त सतीश शर्मा और खुद संजय गांधी अमेठी से चुनाव हार चुके हैं। संजय गांधी को 1977 में इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव में अमेठी से हार का सामना करना पड़ा था।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
स्मृति का प्रियंका पर हमला, कहा- वोट के लिए अमेठी में पढ़ती हैं नमाज, MP में जाती हैं मंदिर– News18 हिंदीबता दें कि इससे पहले 2 मई को अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला था. इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से अपील की थी कि सभ्य परिवार अपने बच्चों को प्रियंका गांधी से दूर रखें. स्मृति ईरानी का यह बयान उस वायरल वीडियो के बाद आया है, जिसमें बच्चे प्रियंका गांधी के सामने प्रधानमंत्री के बारे में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे.
Read more »
गोडसे को हुई थी फांसी, जानें गांधी के बाकी हत्या आरोपियों के साथ क्या हुआ थानाथूराम गोडसे सहित आठ लोगों को हत्या की साजिश में आरोपी बनाया गया था. इनमें से दिगम्बर बड़गे को सरकारी गवाह बनने के कारण बरी कर दिया गया. शंकर किस्तैया को उच्च न्यायालय में अपील करने पर माफी मिल गई. हत्या में वीर सावरकर का भी नाम था. लेकिन सबूत नहीं मिलने के कारण अदालत ने उन्हें बरी कर दिया गया.
Read more »
प्रज्ञा को नहीं किया जा सकता है बर्दाश्त, पार्टी से निकाले भाजपा : नीतीशमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी गठबंधन सहयोगी भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ रहीं प्रज्ञा ठाकुर के महात्मा गांधी पर दिए बयानों को लेकर कड़ा रुख कर लिया है। NitishKumar PragyaThakur BJP4India ElectionResults2019 ResultsWithAmarUjala
Read more »
बीजेपी सरकार के मंत्री बोले- राहुल गांधी के डीएनए में खराबीLok Sabha 2019: एक्जिट बोल से उत्साहित हरियाणा कैबिनेट मिनिस्टर ने कहा कि 'नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी और देश में कुल 353 सीटें भाजपा के खाते में आएंगी।
Read more »
Election Result: UPA पहुंचा 100 के पार, अमेठी में आगे निकले राहुलअमेठी में फिर आगे निकले राहुल गांधी... ResultsOnAajTak ElectionResults2019
Read more »
राहुल गांधी ने मानी अमेठी में हार, चुनावी इतिहास में बनाए दो रिकॉर्डLok Sabha Chunav/Election Results 2019: देश के चुनावी इतिहास में सर्वाधिक मतों के अंतर से जीत का रिकॉर्ड अब तक प्रीतम मुंडे के नाम दर्ज है। 2014 में केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की मौत के बाद महाराष्ट्र के बीड सीट पर हुए उप चुनाव में उन्होंने 6 लाख 96 हजार 321 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।
Read more »
अमेठी में जीत के बाद कालिकन धाम पहुंचीं स्मृति ईरानी, किया ट्वीट, सोशल मीडिया ने बांधे तारीफ के पुलअमेठी में जीत के बाद कालिकन धाम पहुंचीं स्मृति ईरानी, किया ट्वीट, सोशल मीडिया ने बांधे तारीफ के पुल smritiirani BJP4India BJP4UP SmritiIrani ResultsWithAmarUjala Results2019 ElectionResults VijayiBharat
Read more »
लोकसभा चुनाव में हार के बाद क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार स्वीकार करते हुए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी और कहा कि चुनावी की पराजय की ‘ 100 फीसदी जिम्मेदारी’ उनकी है।
Read more »
अमेठी में राहुल गांधी की हार, क्या नवजोत सिंह सिद्धू छोड़ देंगे राजनीति?पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति छोड़ देंगे? अमेठी का चुनाव परिणाम आने के बाद इस तरह के सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. दरअसल इस सवाल का जन्म नवजोत सिंह सिद्धू के 28 अप्रैल 2019 को एक बयान से हुआ है.
Read more »
