जानिए राजनीति में क्यों नहीं आए मनोहर पर्रिकर के दोनों बेटे-Manohar Parrikar death: Where his son utpal and abhijit parrikar– News18 Hindi

United States News News

जानिए राजनीति में क्यों नहीं आए मनोहर पर्रिकर के दोनों बेटे-Manohar Parrikar death: Where his son utpal and abhijit parrikar– News18 Hindi
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 143 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 51%

जानिए राजनीति में क्यों नहीं आए पर्रिकर के दोनों बेटे ManoharParikkar

जब मनोहर पर्रिकर की पत्नी का निधन हुआ था, तब उनके बेटे बहुत छोटे थे. पर्रिकर के सानिध्य में ही उनके बेटे बड़े हुए हैं. क्या वे राजनीति में आएंगे?गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन से प्रदेश में उभरे राजनैतिक संकट में एक सवाल सहसा उभरता है कि पर्रिकर के बेटे कहां हैं.

क्या वे राजनीति में रुझान रखते हैं? यह सवाल और भी प्रासंगिक इसलिए हो जाता है क्योंकि मनोहर पर्रिकर का पालन पोषण खुद पर्रिकर ने ही किया था.मनोहर पर्रिकर की शादी मेधा पर्रिकर से साल 1981 में हुई थी. लेकिन केवल 20 साल बाद 2001 में कैंसर से उनका निधन हो गया था. उससे पहले इस दंपत्ति को दो बेटे हुए थे. जब बच्चों की मां उन्हें छोड़ गईं तब वे 20 साल के भी नहीं होंगे. ऐसे में दोनों को बड़ा करने की ‌जिम्मेदारी मनोहर पर्रिकर पर ही आ गई थी.ऐसे में जब उनके दोनों बेटे उनके सानिध्य में ही बड़े हुए हैं, दुनिया देखने की नजर उन्हीं से पाई है तो क्या वे आगे बढ़कर अपने पिता के नक्‍शेकदम पर चलेंगे? क्या वे उनकी सादगी पसंद नेता की छवि को अगली पीढ़ी तक लेकर जाएंगे? तो आइए जानते हैं मनोहर पर्रिकर के बेटों के बारे में.मनोहर पर्रिकर के दो बेटे हैं, बड़ा बेटा उत्पल पर्रिकर और छोटा बेटा अभिजीत पर्रिकर. दो अब शादीशुदा हैं. छोटे बेटे उत्पल की शादी छह साल पहले 2013 में ही हुई थी. तब के बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी इस शादी में शिरकत की थी. लेकिन बड़ा बेटा हो या फिर छोटा बेटा शुरुआत से ही मनोहर पर्रिकर ने उन्हें अपने मर्जी से कॅरियर चुनने की छूट दी.नतीजतन बड़े बेटे उत्पल पर्रिकर ने अपने पिता के नक्‍शेकदम चलते हुए इंजीनियरिंग में रुझान दिखाया. अंतर ये रहा कि वे पिता की तरह मुंबई आईआईटी के बजाए अमेरिका की Michigan स्टेट यूनिवर्सिटी को चुना. वे वहां पढ़ने के लिए चले गए. पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में पढ़ने वाली उमा से हुआ. कुछ दिनों बाद दोनों ने शादी कर ली.पढ़ाई के बाद उत्पल अमेरिका से वापस गोवा लौट आए. लेकिन उन्होंने राजनीति के बजाए अपना बिजनेस खड़ा करना बेहतर समझा. उनका और विदेश से पढ़ीं उनकी पत्नी के तेज दिमाग और गोवा में बिजनेस के ‌लिए अपार अवसर ने उन्होंने जल्द ही गोवा करीब सभी प्रमुख व्यवसायों में अपनी दखल शुरू कर दी. कुछ दिनों बाद दोनों को एक बेटा हुआ. उसका नाम ध्रुव है.अपने पिता के आखिरी क्षणों में उत्पल अपने पिता के ज्यादा करीब रहे. बीते कुछ महीनों से उत्पल को अपने पिता के स्वास्‍थ्य के ‌लिए पूजा-अर्चना करते या फिर कुछ-एक राजनैतिक कार्यक्रमों में भी अपने पिता के साथ देखा गया. लेकिन उन्होंने कभी कोई राजनैतिक महत्वकांक्षा नहीं दिखाई.साल 2014 में जब उनके पिता राज्य की राजनीति छोड़कर केंद्र की राजनीति में चले आए थे. तब इसके पूरा अवसर था कि उत्पल प्रदेश में अपने पिता के काम को आगे बढ़ाएं, लेकिन तब उन्होंने अपने बिजनेस पर ही ध्यान केंद्र‌ित रखा. ज्यादातर समय वह देश से बाहर भी रहते हैं.इसी तरह छोटे बेटे अभिजीत पर्रिकर ने अपने पिता के पेशे को चुनने के बजाए अपने भाई के पेशे को चुनना ज्यादा बेहतर समझा. अभिजीत ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद गोवा में कई तरह के बिजनेस में उतर गए. साल 2013 में उन्होंने एक फॉर्मासिस्ट लड़की से शादी की. उनकी पत्नी का नाम सई पर्रिकर है. दोनों मिलकर गोवा में बिजनेस संभालते हैं.ऐसा बताया जाता है कि बीते कुछ समय से अभिजीत ही बिजनेस में ज्यादा काम देख रहे हैं. उनके बड़े भाई ने पूरी तरह से पिता के स्वास्‍थ्य पर ध्यान केंद्र‌ित कर रखा था. इसके में दो राय नहीं कि भारतीय जनता पार्टी वंशवाद को नकारती है. BJP के दिए गए मुख्यमंत्रियों के बेटों को कभी बड़ी भूमिका मिलते नहीं देखी गई.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मनोहर पर्रिकरः ऐसा CM जो स्कूटर से जाता था CMO, इनकी सादगी की विपक्षी भी देते थे मिसाल-Manohar Parrikar life story: A real common man leader– News18 Hindiमनोहर पर्रिकरः ऐसा CM जो स्कूटर से जाता था CMO, इनकी सादगी की विपक्षी भी देते थे मिसाल-Manohar Parrikar life story: A real common man leader– News18 Hindiमनोहर पर्रिकरः ऐसा CM जो स्कूटर से जाता था CMO, इनकी सादगी की विपक्षी भी देते थे मिसाल-Manohar Parrikar life story: A real common man leader-जब मनोहर पर्रिकर की बीमारी सवाल उठा था तो उन्होंने नाक में नली पहनकर ऑफ‌िस आना शुरू कर दिया था.-manohar parrikar illness, manohar parrikar health, manohar parrikar wife, manohar parrikar family, manohar parrikar death, manohar parrikar caste, manohar parrikar health news, manohar parrikar in uri, मनोहर पर्रिकर ब्राह्मण, मनोहर पर्रिकर कैंसर, मनोहर पर्रिकर हेल्थ, मनोहर पर्रिकर का परिचय, मनोहर पर्रिकर की बीमारी, मनोहर पर्रिकर लेटेस्ट न्यूज़, मनोहर पर्रिकर health, मनोहर पर्रिकर बीमारी
Read more »

Manohar Parrikar। गोआ के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत बेहद नाजुक, फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख मेंManohar Parrikar। गोआ के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत बेहद नाजुक, फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख मेंपणजी। गोवा के मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार को दु:खद निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे। देर शाम को ही मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्‍वीट करके यह जानकारी दी थी कि उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। 4 बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे पर्रिकर ने डोना पौला में स्थित अपने निजी आवास में आखिरी सांस ली। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गहरा शोक व्यक्त किया।
Read more »

मनोहर पर्रिकर इस बीमारी से जूझ रहे थे, जानिए पूरी डिटेल– News18 हिंदीमनोहर पर्रिकर इस बीमारी से जूझ रहे थे, जानिए पूरी डिटेल– News18 हिंदीपेनक्रियाज़ कैंसर में, पेनक्रियाज़ के अंदर कैंसर सेल्स तेजी से बनने और फैलने लगती हैं, Manohar Parrikar death know about pancreatic cancer its Stages Signs Symptoms and Treatments, मनोहर पर्रिकर अग्नाशय कैंसर की एडवांस स्टेज के जूझ रहे हैं, Manohar Parrikar suffering from advanced stage of pancreatic cancer know Pancreatic Cancer Stages Signs Symptoms and Treatments, news18hindi, news in hindi,hindi news, manohar parrikar illness, manohar parrikar, pancreatic ailment, Manohar Parrikar advanced stage of pancreatic cancer, mild pancreatitis, Signs and Symptoms of Pancreatic Cancer, Mumbai's Lilavati Hospital, Goa Medical College and Hospital, Stages of Pancreatic Cancer, Pancreatic Cancer Treatments by Stage, मनोहर पर्रिकर , मनोहर पर्रिकर कैंसर, मनोहर पर्रिकर बीमारी, मनोहर पर्रिकर को क्या बीमारी है, news in hindi,hindi news
Read more »

मनोहर पर्रिकर: गोवा में बीजेपी के संकटमोचक का ऐसा रहा था राजनीतिक सफरमनोहर पर्रिकर: गोवा में बीजेपी के संकटमोचक का ऐसा रहा था राजनीतिक सफरएक मध्यमवर्गीय परिवार में 13 दिसंबर 1955 को जन्मे पर्रिकर ने संघ के प्रचारक के रूप में अपना राजनीतिक करियर आरंभ किया था.
Read more »

गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का निधन, अमित शाह, राहुल गांधी, नितिन गडकरी ने जताया दुखगोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का निधन, अमित शाह, राहुल गांधी, नितिन गडकरी ने जताया दुखराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर पर्रिकर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि गोवा और देश के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता.
Read more »

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधनगोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधनगोवा के मुख्यमंत्री बनने वाले भाजपा के पहले नेता थे मनोहर पर्रिकर. चार बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे पर्रिकर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे.
Read more »

मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, बैठकों का दौर शुरूमनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, बैठकों का दौर शुरूगोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर का रविवार को 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वह लंबे वक्त से पैन्क्रियाटिक कैंसर से ग्रसित थे. पर्रिकर के निधन के बाद कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दल बैठकें कर मौजूदा हालात पर मंथन में जुट गए हैं.
Read more »

मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्‍कार आज पणजी में, बीजेपी के सभी प्रोग्राम रद्द, राष्‍ट्रीय शोक घोष‍ितमनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्‍कार आज पणजी में, बीजेपी के सभी प्रोग्राम रद्द, राष्‍ट्रीय शोक घोष‍ितराज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन रविवार शाम छह बजकर चालीस मिनट पर हुआ.
Read more »

मनोहर पर्रिकर का निधन, राष्ट्रीय शोक का ऐलान, आज शाम होगा अंतिम संस्कार– News18 हिंदीमनोहर पर्रिकर का निधन, राष्ट्रीय शोक का ऐलान, आज शाम होगा अंतिम संस्कार– News18 हिंदीगोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 की उम्र में शनिवार को निधन हो गया. पर्रिकर लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. वह पैनक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे. शनिवार दिन में खबर आई थी कि वह बेहद गंभीर हैं, हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर जानकारी दी थी कि पर्रिकर पूरी तरह स्वस्थ हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:00:52