जानिए क्या है प्रोजेक्ट परी, जिसकी पीएम मोदी ने 'मन की बात' में दी जानकारी

Pm Modi Mann Ki Baat News

जानिए क्या है प्रोजेक्ट परी, जिसकी पीएम मोदी ने 'मन की बात' में दी जानकारी
Project PariWhat Is Project PariMann Ki Baat
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 223 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 124%
  • Publisher: 51%

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने 'मन की बात' के 112वें एपिसोड में कहा कि सोमवार को दुनिया भर में टाइगर डे मनाया जाएगा। भारत में तो बाघ हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। हम सब बाघों से जुड़े किस्से-कहानियां सुनते हुए ही बड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्ट परी का भी जिक्र किया। जानिए क्या है...

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 112वीं बार ' मन की बात ' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। एक बार फिर जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर राय रखी और मैथ्स ओलंपियाड में भारत की धाक जमाने वाले छात्रों से बात की। पीएम ने अहोम सम्राज्य के चराईदेव मैदाम और प्रोजेक्ट परी से जुड़ी जानकारी भी साझा की। पीएम मोदी ने कहा कि एक प्रयास है- प्रोजेक्ट परी । अब आप परी सुनकर कन्फ्यूज मत होईएगा। ये परी स्वर्गीय कल्पना से नहीं जुड़ी बल्कि धरती को स्वर्ग बना रही है।पीएम मोदी ने किया प्रोजेक्ट परी का जिक्रपीएम मोदी ने परी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि परी यानि पब्लिक आर्ट ऑफ इंडिया। प्रोजेक्ट परी , पब्लिक आर्ट को लोकप्रिय बनाने के लिए उभरते कलाकारों को एक मंच पर लाने का बड़ा माध्यम बन रहा है। आप देखते होंगे सड़कों के किनारे, दीवारों पर अंडरपास में बहुत ही सुंदर पेटिंग्स बनी हुई दिखती हैं। ये पेटिंग्स और ये कलाकृतियां यही कलाकार बनाते हैं जो परी से जुड़े हैं। इससे जहां हमारे सार्वजनिक स्थानों की सुंदरता बढ़ती है, वहीं हमारे कल्चर को और ज्यादा पॉपुलर बनाने में भी मदद मिलती है। ड्रग्स के खिलाफ हथियार 'मानस', ओलंपियाड विजेताओं को बधाई, जानिए मन की बात प्रोग्राम की बड़ी बातेंदिल्ली के भारत मंडपम का दिया उदाहरणपीएम मोदी ने कहा कि उदाहरण के लिए दिल्ली के भारत मंडपम को ही लीजिए। यहां देश भर के अद्भुत ऑर्ट वर्क आपको देखने को मिल जाएंगे। दिल्ली में कुछ अंडरपास और फ्लाईओवर पर भी आप ऐसे खूबसूरत पब्लिक ऑर्ट देख सकते हैं। मैं कला और संस्कृति प्रेमियों से आग्रह करूंगा कि वे भी पब्लिक आर्ट पर और काम करें। ये हमें अपनी जड़ों पर गर्व करने की सुखद अनुभूति देगा।' मन की बात ' में पेरिस ओलंपिक का जिक्र' मन की बात ' में पीएम ने पेरिस ओलंपिक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक छाया हुआ है। ओलंपिक हमारे खिलाड़ियों को विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका देता है, देश के लिए कुछ कर गुजरने का मौका देता है। आप भी अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं, चीयर फॉर भारत। उन छात्रों से भी बात की जिन्होंने मैथ ओलंपियाड में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा, स्पोर्ट्स की दुनिया के इस ओलंपिक से अलग, कुछ दिन पहले मैथ्स की दुनिया में भी एक ओलंपिक हुआ है। इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड, इस ओलंपियाड में भारत के स्टूडेंट्स ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें हमारी टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल जीता है। इसमें 100 से ज्यादा देशों के युवा हिस्सा लेते हैं और हमारी टीम टॉप पांच में आने में सफल रही। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलिंपियाड विजेताओं से फोन पर बात की। 600 साल पुरानी असम की धरोहर को मिली यूनेस्को की हेरीटेज लिस्ट में जगह, पीएम मोदी ने जताई खुशीचराईदेउ मैदाम के बारे में बतायापीएम मोदी ने आगे कहा कि ' मन की बात ' में, अब मैं उस विषय को साझा करना चाहता हूं, जिसे सुनकर हर भारतवासी का सिर गर्व से ऊंचा हो जाएगा। लेकिन, इसके बारे में बताने से पहले मैं आपसे एक सवाल करना चाहूंगा। क्या आपने चराईदेउ मैदाम का नाम सुना है? अगर नहीं सुना, तो अब आप ये नाम बार-बार सुनेंगे और बड़े उत्साह से दूसरों को बताएंगे। असम के चराईदेउ मैदाम को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया जा रहा है। इस लिस्ट में यह भारत की 43वीं, लेकिन नार्थ ईस्ट की पहली साइट होगी। आपके मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि चराईदेव मैदाम आखिर है क्या, और ये इतना खास क्यों है।प्रधानमंत्री ने बताया कि चराईदेउ का मतलब है शाइनिंग सिटी ऑन द हिल यानी पहाड़ी पर एक चमकता शहर। ये अहोम राजवंश की पहली राजधानी थी। अहोम राजवंश के लोग अपने पूर्वजों के शव और उनकी कीमती चीजों को पारंपरिक रूप से मैदाम में रखते थे। चराईदेव मैदाम, टीले नुमा एक ढांचा होता है, जो ऊपर मिट्टी से ढका होता है और नीचे एक या उससे ज्यादा कमरे होते हैं। ये मैदाम, अहोम साम्राज्य के दिवंगत राजाओं और गणमान्य लोगों के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करने का ये तरीका बहुत यूनिक है। इस जगह पर सामुदायिक पूजा भी होती थी।अहोम साम्राज्य के बारे में दी जानकारीपीएम मोदी ने बताया कि अहोम साम्राज्य के बारे में दूसरी जानकारियां आपको और हैरान करेंगी। 13वीं शताब्दी के शुरू होकर ये साम्राज्य 19वीं शताब्दी की शुरुआत तक चला। इतने लंबे कालखंड तक एक साम्राज्य का बने रहना बहुत बड़ी बात है। शायद अहोम साम्राज्य के सिद्धांत और विश्वास इतने मजबूत थे, कि उसने इस राजवंश को इतने समय तक कायम रखा। मुझे याद है कि इसी वर्ष 9 मार्च को मुझे अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक, महान अहोम योद्धा लसित बोरफुकन की सबसे ऊंची प्रतिमा के अनावरण का सौभाग्य मिला था। इस कार्यक्रम के दौरान, अहोम समुदाय आध्यात्मिक परंपरा का पालन करते हुए मुझे अलग ही अनुभव हुआ था। लसित मैदाम में अहोम समुदाय के पूर्वजों को सम्मान देने का सौभाग्य मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। अब चराईदेउ मैदाम के वर्ल्ड हेरिटेज साइट बनने का मतलब होगा कि यहां पर और अधिक पर्यटक आएंगे। आप भी भविष्य के अपने ट्रेवल प्लॉन में इस साइट को जरूर शामिल करिएगा।.

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 112वीं बार 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। एक बार फिर जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर राय रखी और मैथ्स ओलंपियाड में भारत की धाक जमाने वाले छात्रों से बात की। पीएम ने अहोम सम्राज्य के चराईदेव मैदाम और प्रोजेक्ट परी से जुड़ी जानकारी भी साझा की। पीएम मोदी ने कहा कि एक प्रयास है- प्रोजेक्ट परी। अब आप परी सुनकर कन्फ्यूज मत होईएगा। ये परी स्वर्गीय कल्पना से नहीं जुड़ी बल्कि धरती को स्वर्ग बना रही है।पीएम मोदी ने किया प्रोजेक्ट परी का जिक्रपीएम मोदी ने परी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि परी यानि पब्लिक आर्ट ऑफ इंडिया। प्रोजेक्ट परी, पब्लिक आर्ट को लोकप्रिय बनाने के लिए उभरते कलाकारों को एक मंच पर लाने का बड़ा माध्यम बन रहा है। आप देखते होंगे सड़कों के किनारे, दीवारों पर अंडरपास में बहुत ही सुंदर पेटिंग्स बनी हुई दिखती हैं। ये पेटिंग्स और ये कलाकृतियां यही कलाकार बनाते हैं जो परी से जुड़े हैं। इससे जहां हमारे सार्वजनिक स्थानों की सुंदरता बढ़ती है, वहीं हमारे कल्चर को और ज्यादा पॉपुलर बनाने में भी मदद मिलती है। ड्रग्स के खिलाफ हथियार 'मानस', ओलंपियाड विजेताओं को बधाई, जानिए मन की बात प्रोग्राम की बड़ी बातेंदिल्ली के भारत मंडपम का दिया उदाहरणपीएम मोदी ने कहा कि उदाहरण के लिए दिल्ली के भारत मंडपम को ही लीजिए। यहां देश भर के अद्भुत ऑर्ट वर्क आपको देखने को मिल जाएंगे। दिल्ली में कुछ अंडरपास और फ्लाईओवर पर भी आप ऐसे खूबसूरत पब्लिक ऑर्ट देख सकते हैं। मैं कला और संस्कृति प्रेमियों से आग्रह करूंगा कि वे भी पब्लिक आर्ट पर और काम करें। ये हमें अपनी जड़ों पर गर्व करने की सुखद अनुभूति देगा।'मन की बात' में पेरिस ओलंपिक का जिक्र'मन की बात' में पीएम ने पेरिस ओलंपिक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक छाया हुआ है। ओलंपिक हमारे खिलाड़ियों को विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका देता है, देश के लिए कुछ कर गुजरने का मौका देता है। आप भी अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं, चीयर फॉर भारत। उन छात्रों से भी बात की जिन्होंने मैथ ओलंपियाड में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा, स्पोर्ट्स की दुनिया के इस ओलंपिक से अलग, कुछ दिन पहले मैथ्स की दुनिया में भी एक ओलंपिक हुआ है। इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड, इस ओलंपियाड में भारत के स्टूडेंट्स ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें हमारी टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल जीता है। इसमें 100 से ज्यादा देशों के युवा हिस्सा लेते हैं और हमारी टीम टॉप पांच में आने में सफल रही। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलिंपियाड विजेताओं से फोन पर बात की। 600 साल पुरानी असम की धरोहर को मिली यूनेस्को की हेरीटेज लिस्ट में जगह, पीएम मोदी ने जताई खुशीचराईदेउ मैदाम के बारे में बतायापीएम मोदी ने आगे कहा कि 'मन की बात' में, अब मैं उस विषय को साझा करना चाहता हूं, जिसे सुनकर हर भारतवासी का सिर गर्व से ऊंचा हो जाएगा। लेकिन, इसके बारे में बताने से पहले मैं आपसे एक सवाल करना चाहूंगा। क्या आपने चराईदेउ मैदाम का नाम सुना है? अगर नहीं सुना, तो अब आप ये नाम बार-बार सुनेंगे और बड़े उत्साह से दूसरों को बताएंगे। असम के चराईदेउ मैदाम को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया जा रहा है। इस लिस्ट में यह भारत की 43वीं, लेकिन नार्थ ईस्ट की पहली साइट होगी। आपके मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि चराईदेव मैदाम आखिर है क्या, और ये इतना खास क्यों है।प्रधानमंत्री ने बताया कि चराईदेउ का मतलब है शाइनिंग सिटी ऑन द हिल यानी पहाड़ी पर एक चमकता शहर। ये अहोम राजवंश की पहली राजधानी थी। अहोम राजवंश के लोग अपने पूर्वजों के शव और उनकी कीमती चीजों को पारंपरिक रूप से मैदाम में रखते थे। चराईदेव मैदाम, टीले नुमा एक ढांचा होता है, जो ऊपर मिट्टी से ढका होता है और नीचे एक या उससे ज्यादा कमरे होते हैं। ये मैदाम, अहोम साम्राज्य के दिवंगत राजाओं और गणमान्य लोगों के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करने का ये तरीका बहुत यूनिक है। इस जगह पर सामुदायिक पूजा भी होती थी।अहोम साम्राज्य के बारे में दी जानकारीपीएम मोदी ने बताया कि अहोम साम्राज्य के बारे में दूसरी जानकारियां आपको और हैरान करेंगी। 13वीं शताब्दी के शुरू होकर ये साम्राज्य 19वीं शताब्दी की शुरुआत तक चला। इतने लंबे कालखंड तक एक साम्राज्य का बने रहना बहुत बड़ी बात है। शायद अहोम साम्राज्य के सिद्धांत और विश्वास इतने मजबूत थे, कि उसने इस राजवंश को इतने समय तक कायम रखा। मुझे याद है कि इसी वर्ष 9 मार्च को मुझे अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक, महान अहोम योद्धा लसित बोरफुकन की सबसे ऊंची प्रतिमा के अनावरण का सौभाग्य मिला था। इस कार्यक्रम के दौरान, अहोम समुदाय आध्यात्मिक परंपरा का पालन करते हुए मुझे अलग ही अनुभव हुआ था। लसित मैदाम में अहोम समुदाय के पूर्वजों को सम्मान देने का सौभाग्य मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। अब चराईदेउ मैदाम के वर्ल्ड हेरिटेज साइट बनने का मतलब होगा कि यहां पर और अधिक पर्यटक आएंगे। आप भी भविष्य के अपने ट्रेवल प्लॉन में इस साइट को जरूर शामिल करिएगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Project Pari What Is Project Pari Mann Ki Baat Narendra Modi Mann Ki Baat प्रोजेक्ट परी प्रोजेक्ट परी क्या है पीएम मोदी की मन की बात मन की बात Narendra Modi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Mann Ki Baat: PM मोदी ने 111वें 'मन की बात' कार्यक्रम में पर्यावरण से लेकर योग तक का किया जिक्रMann Ki Baat: PM मोदी ने 111वें 'मन की बात' कार्यक्रम में पर्यावरण से लेकर योग तक का किया जिक्रMann Ki Baat: लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी की 'मन की बात' का पहला एपिसोड
Read more »

“मन की बात” कार्यक्रम में पीएम मोदी ने झारखंड की इस महिला की क्यों की तारीफ…“मन की बात” कार्यक्रम में पीएम मोदी ने झारखंड की इस महिला की क्यों की तारीफ…Pm modi: लोकसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद पीएम मोदी ने आज पहली बार मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया, इस कार्यक्रम में उन्होंने की गोड्डा की प्रेरणा के बारे में जिक्र किया.
Read more »

Mann ki Baat: पूरी दुनिया में छाया हुआ है पेरिस ओलंपिक, विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका- पीएम मोदीMann ki Baat: पूरी दुनिया में छाया हुआ है पेरिस ओलंपिक, विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका- पीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात (Mann Ki Baat) के 112वें एपिसोड में देशवासियों से बात की.
Read more »

कौन हैं ग्रेटर नोएडा के कनव तलवार, जिनकी पीएम मोदी ने मन की बात में दिल खोलकर प्रशंसा कीकौन हैं ग्रेटर नोएडा के कनव तलवार, जिनकी पीएम मोदी ने मन की बात में दिल खोलकर प्रशंसा कीWho is kanav Talwar : रविवार को आयोजित मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा के कनव तलवार से फोन पर बात की.
Read more »

Mann Ki Baat: ड्रग्स के खिलाफ सरकार की मुहिम 'मानस' से प्रोजेक्ट PARI तक PM ने इन चीजों पर की बातMann Ki Baat: ड्रग्स के खिलाफ सरकार की मुहिम 'मानस' से प्रोजेक्ट PARI तक PM ने इन चीजों पर की बातप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) रविवार सुबह 11 बजे मन की बात के 112वें संस्करण के साथ देश की जनता को संबोधित कर रहे हैं. लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद यह पीएम मोदी की मन की बात का दूसरा एपिसोड है. मन की बात में पीएम मोदी ने सबसे पहले पेरिस ओलंपिक (Paris Olympic) और ओलंपियाड के बारे में बात की है.
Read more »

'ये परी स्वर्ग वाली नहीं, धरती को स्वर्ग बना रही', Mann Ki Baat में पीएम मोदी ने किस PARI प्रोजेक्ट का किया जिक्र'ये परी स्वर्ग वाली नहीं, धरती को स्वर्ग बना रही', Mann Ki Baat में पीएम मोदी ने किस PARI प्रोजेक्ट का किया जिक्रPM Modi Mann Ki Baat पीएम मोदी ने आज मन की बात में पैरिस ओलंपिक में गए भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की बात की। पीएम ने इसी के साथ खादी के कपड़ों का इस्तेमाल बढ़ाने को कहा। पीएम ने इस रेडियो कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम से लेकर परी प्रोजेक्ट के बारे में बात की। आखिर ये परी प्रोजेक्ट क्या है आइए...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:05:44