जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान... पश्चिम एशिया में तनाव के बीच कैसे कराची पहुंच गए 8 भारतीय

Iran Conflict News News

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान... पश्चिम एशिया में तनाव के बीच कैसे कराची पहुंच गए 8 भारतीय
Iran War UpdateUs Iran War Situationईरान जंग को लेकर क्या है अपडेट
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 44 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 51%

आपने वो गाना तो जरूर सुना होगा कि 'जाना था जापान, पहुंच गए चीन...

नई दिल्ली: इजरायल और अमेरिका ने जिस तरह से ईरान पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक किए, उससे हालात बिगड़ चुके हैं। इस हमले में अपने सुप्रीम लीडर खुमेनेई को गंवाने के बाद ईरान ने भी करारा पलटवार किया है। उसने संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और कुवैत समेत 8 देशों पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बारिश कर दी है। इजरायल-यूएस और ईरान के बीच बढ़ती जंग का असर पूरे पश्चिम एशिया में दिख रहा।मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण कई देशों ने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। इससे सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल और डायवर्ट की गई हैं। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें 8 भारतीयों को कुवैत जाना था लेकिन वो पाकिस्तान पहुंच गए। ऐसा फ्लाइट डाइवर्ट की वजह से हुआ।ऐसे 8 भारतीय पहुंच गए कराची एयरपोर्टपश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण एक फ्लाइट का रूट डायवर्ट होने से केरल के तीन लोगों सहित आठ भारतीय नागरिक पाकिस्तान के कराची हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं। नोर्का रूट्स ने ये जानकारी दी है। नोर्का रूट्स राज्य सरकार की वह एजेंसी है जो प्रवासी केरलवासियों के मामलों की देखरेख करती है। अधिकारियों के अनुसार, केरल के फंसे हुए लोगों में पलक्कड़ निवासी कृष्णदास, उनकी पत्नी डॉ.

रेशमी मेनन और उनकी तीन वर्षीय बेटी स्मृति मेनन शामिल हैं।पूरे मामले में क्या कह रहे अधिकारीनोर्का रूट्स के अधिकारियों ने बताया कि यह परिवार एयर अरबिया की उड़ान से अजरबैजान के बाकू से शारजाह होते हुए कुवैत जा रहा था। अन्य फंसे हुए भारतीय भी उसी फ्लाइट में थे। उन्होंने बताया कि मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण एयरस्पेस बंद होने के बाद, विमान को मोड़कर कराची में उतारा गया। नोर्का रूट्स ने बताया कि वह विदेश मंत्रालय के संपर्क में है और उन्हें भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।विदेश मंत्रालय एक्टिव, ऐसे वापस लौटेंगे भारतीयअधिकारियों ने बताया कि विदेश मंत्रालय उन्हें कोलंबो के रास्ते भारत लाने पर विचार कर रहा है। एजेंसी ने खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष से प्रभावित भारतीय मूल निवासियों और उनके परिवारों की सहायता के लिए एक हेल्प डेस्क भी शुरू की है। एयरस्पेस बंद होने की वजह से ऐसा हुआ है। केरल के तीन नागरिकों समेत 8 भारतीयों भारत लाने की कोशिशें जारी हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Iran War Update Us Iran War Situation ईरान जंग को लेकर क्या है अपडेट ईरान इजरायल अमेरिका में जंग अमेरिका इजरायल ने ईरान पर क्यों किया अटैक कुवैत का एयरस्पेस बंद ईरान

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 20:27:53