जानलेवा हमले के बाद बाइडेन ने ट्रंप से की फोन पर बात, वॉशिंगटन लौट रहे अमेरिकी राष्ट्रपति

America News

जानलेवा हमले के बाद बाइडेन ने ट्रंप से की फोन पर बात, वॉशिंगटन लौट रहे अमेरिकी राष्ट्रपति
UsaDonald TrumpWhite House
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 106 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 84%
  • Publisher: 63%

व्हाइट हाउस ने अपने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति ने पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो और बटलर, पेनसिल्वेनिया के मेयर बॉब डैंडोय से भी बात की.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले के बाद जो बाइडेन ने उनसे फोन पर बातचीत की है. व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की. हालांकि, व्हाइट हाउस के अधिकारी ने यह नहीं बताया कि दोनों ने किस बारे में बात की.

राष्ट्रपति ने पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो और बटलर, पेनसिल्वेनिया के मेयर बॉब डैंडोय से भी बात की. 2 सेंटीमीटर से बचे ट्रंप...ट्रंप पेन्सिलवेनिया में रैली कर रहे थे, इसी दौरान अचानक एक शख्स ने गोलीबारी शुरू कर दी. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि इस हादसे में रिपब्लिकन कैंडिडेट ट्रंप बाल-बाल बच गए और गोली उनके दाहिने कान को छलनी करते हुए निकल गई. अगर गोली 2 सेंटीमीटर भी अंदर की तरफ आई होती, तो ट्रंप की जान जा सकती थी.जैसे ही पहली गोली चली, ट्रम्प ने कहा, 'ओह' और अपने कान को पकड़ लिया, क्योंकि उसके बाद दो और गोलियों की आवाज सुनी जा सकती हैं. इसके बाद ट्रंप नीचे झुक गए. हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "उन्हें ऐसा लगा कि गोली उनके कान के आर-पार हो गई है."हमले के बाद ट्रंप...हमले के कुछ ही देर बाद ट्रंप अपने पैरों पर खड़े हो गए और उन्हें अपने दाहिने हाथ को चेहरे की ओर बढ़ाते हुए देखा जा सकता था. उनके चेहरे पर खून लगा हुआ था. जब वे वापस उठे और अपनी मुट्ठी बांधी तो भीड़ ने जोश में नारे लगाए. कुछ ही देर बाद उनका काफिला प्रोग्राम वाली जगह से चला गया. Advertisementयह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप पर हुई गोलीबारी की PM मोदी ने की निंदा, बोले- दोस्त...डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के बाद कहा, "मैं यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस और सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को गोलीबारी पर उनकी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. सबसे अहम बात, मैं रैली में मारे गए और घायल व्यक्ति के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं. यकीन नहीं होता है कि हमारे देश में ऐसा किया जा सकता है. अभी शूटर के बारे में कुछ भी पता नहीं है, जो अब मर चुका है. मुझे एक गोली लगी जो मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी. मुझे तुरंत पता चल गया कि कुछ गड़बड़ है क्योंकि मैंने एक तेज आवाज, गोली की आवाज सुनी और तुरंत महसूस किया कि गोली स्किन को चीरती हुई निकल रही है. हॉस्पिटल से मिली छुट्टी जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी की घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप को हॉस्पिटल ले जाया गया. थोड़ी देर बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. AP की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप की प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने एक बयान में कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप ने इस जघन्य कृत्य के दौरान जल्द कार्रवाई के लिए कानून प्रवर्तन को धन्यवाद दिया. वह ठीक हैं और स्थानीय मेडिकल सर्विस में उनकी जांच की जा रही है." ये भी देखेंLive TV

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Usa Donald Trump White House Joe Biden American President अमेरिका यूएसए डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस जो बिडेन अमेरिकी राष्ट्रपति

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

American Immigration: Indians के लिए हो सकती है खुशखबरी! Joe Biden ला रहे हैं नई Immigration PolicyAmerican Immigration: Indians के लिए हो सकती है खुशखबरी! Joe Biden ला रहे हैं नई Immigration PolicyAmerican Immigration Policy For Indians: इमिग्रेशन पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एक नया नियम ला रहे हैं जिस से अमेरिकी नागरिकों के undocumented पति या पत्नी को  permanent residency मिल जाए.
Read more »

US President Election: डोनाल्ड ट्रम्प ने बाइडेन को एक और डिबेट की चुनौती दीUS President Election: डोनाल्ड ट्रम्प ने बाइडेन को एक और डिबेट की चुनौती दीडोनाल्ड ट्रंप ने कहा की इस सप्ताह बाइडेन उनके साथ एक और बहस करें, जिससे लोगों को ये पता चले की सुस्त बाइडन अमेरीका के राष्ट्रपति बनने लायक हैं या नहीं.
Read more »

US Elections 2024: ट्रंप या बाइडेन? भारतीय अमेरिकियों का किसे मिलेगा वोट, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा?US Elections 2024: ट्रंप या बाइडेन? भारतीय अमेरिकियों का किसे मिलेगा वोट, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा?Indian Americans: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प के बीच 27 जून को राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया के तहत हुई बहस से पहले यह सर्वे किया गया था.
Read more »

बाइडेन प्रशासन ने PM मोदी से रूस दौरा न करने की थी अपील, अमेरिका रिपोर्ट में खुलासाबाइडेन प्रशासन ने PM मोदी से रूस दौरा न करने की थी अपील, अमेरिका रिपोर्ट में खुलासाअमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पीएम मोदी के रूस दौरे पर जाने से नाराज हैं.
Read more »

कैमरे में कैद : कैसे ट्रंप पर हमला करने वाले शख़्स को मार गिराया गयाकैमरे में कैद : कैसे ट्रंप पर हमला करने वाले शख़्स को मार गिराया गयाAttack On Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) एक चुनावी रैली के दौरान गोलीबारी हुई है. इस हमले में एक ट्रंप समर्थक के मारे जाने की खबर आ रही है. इस हमले में अज्ञात हमलावर के मारे जाने की खबर है. राष्‍ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले की निंदा की है.
Read more »

Firing At Donald Trump: US Rally Attack के तुरंत बाद एक्शन में सुरक्षाकर्मी, देखिए कैसे Donald Trump को बचाया गयाFiring At Donald Trump: US Rally Attack के तुरंत बाद एक्शन में सुरक्षाकर्मी, देखिए कैसे Donald Trump को बचाया गयाGunfire At Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) एक चुनावी रैली के दौरान गोलीबारी हुई है. इस हमले में एक ट्रंप समर्थक के मारे जाने की खबर आ रही है. इस हमले में अज्ञात हमलावर के मारे जाने की खबर है. राष्‍ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले की निंदा की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:27:57