मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में जादू-टोना के शक में 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शव बरामद कर लिया है। एक आरोपी फरार है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें बुजुर्ग पर जादू-टोना करने का शक था, जिसके कारण उन्होंने हत्या की।
जागरण संवाददाता, सिंगरौली । मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में जादू-टोना के शक में 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपित अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने शव भी बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान जोखन उर्फ सूरे कोल निवासी ग्राम उज्जैनी, थाना बरगवां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को शकुन्तला देवी कोल पत्नी रंगीले कोल, निवासी उज्जैनी ने थाना बरगवां में सूचना दी थी कि उनके ससुर जोखन कोल 19 फरवरी की रात लगभग आठ बजे खाना खाने के बाद घर से बिना बताए निकल गए और वापस नहीं लौटे। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।जांच के दौरान मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर तलाश तेज की गई। पुलिस को क्या सूचना दी? इसी बीच 10 मार्च को गांव के अर्जुन कोल ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में शराब पीते समय वृजेन्द्र उर्फ बजरंगी यादव, सिपाहीलाल साकेत और अनूप जायसवाल को यह कहते सुना गया कि वे जोखन कोल को छुहिया घाटी ले जाकर उसकी हत्या कर चुके हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर दबिश दी और वृजेन्द्र उर्फ बजरंगी यादव तथा सिपाहीलाल साकेत दोनों निवासी उज्जैनी को उज्जैनी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपित अनूप जायसवाल अभी फरार है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्हें शक था कि जोखन कोल जादू-टोना करता है और उसी के कारण वृजेन्द्र यादव की तबीयत खराब रहती है। इसी संदेह में तीनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। 19 फरवरी की रात आरोपितों ने गांव के एक व्यक्ति की बोलेरो से झाड़-फूंक कराने के बहाने बुजुर्ग को घर से बुलाया और सीधी की ओर ले गए। रास्ते में उसे शराब पिलाकर बेहोश कर दिया और रामपुर नैकिन-बघवार मार्ग से छुहिया घाटी के जंगल में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को सड़क किनारे पुलिया के नीचे छिपा दिया और मृतक के जूते, मोबाइल व कपड़े जंगल में फेंककर वापस लौट आए। 11 मार्च को पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एफएसएल टीम के साथ छुहिया घाटी से शव बरामद किया। यह भी पढ़ें- कंटेनर की टक्कर से दो छात्रों की मौत; साइकिल सवार छात्रा की हालत गंभीर; लोगों ने जाम की सड़क शव काफी सड़-गल जाने के कारण परिजनों ने कपड़ों के आधार पर पहचान की। पुलिस ने मौके से मृतक का जूता और एक नीले रंग की इनर भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर जिला जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।.
जागरण संवाददाता, सिंगरौली । मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में जादू-टोना के शक में 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपित अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने शव भी बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान जोखन उर्फ सूरे कोल निवासी ग्राम उज्जैनी, थाना बरगवां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को शकुन्तला देवी कोल पत्नी रंगीले कोल, निवासी उज्जैनी ने थाना बरगवां में सूचना दी थी कि उनके ससुर जोखन कोल 19 फरवरी की रात लगभग आठ बजे खाना खाने के बाद घर से बिना बताए निकल गए और वापस नहीं लौटे। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।जांच के दौरान मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर तलाश तेज की गई। पुलिस को क्या सूचना दी? इसी बीच 10 मार्च को गांव के अर्जुन कोल ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में शराब पीते समय वृजेन्द्र उर्फ बजरंगी यादव, सिपाहीलाल साकेत और अनूप जायसवाल को यह कहते सुना गया कि वे जोखन कोल को छुहिया घाटी ले जाकर उसकी हत्या कर चुके हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर दबिश दी और वृजेन्द्र उर्फ बजरंगी यादव तथा सिपाहीलाल साकेत दोनों निवासी उज्जैनी को उज्जैनी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपित अनूप जायसवाल अभी फरार है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्हें शक था कि जोखन कोल जादू-टोना करता है और उसी के कारण वृजेन्द्र यादव की तबीयत खराब रहती है। इसी संदेह में तीनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। 19 फरवरी की रात आरोपितों ने गांव के एक व्यक्ति की बोलेरो से झाड़-फूंक कराने के बहाने बुजुर्ग को घर से बुलाया और सीधी की ओर ले गए। रास्ते में उसे शराब पिलाकर बेहोश कर दिया और रामपुर नैकिन-बघवार मार्ग से छुहिया घाटी के जंगल में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को सड़क किनारे पुलिया के नीचे छिपा दिया और मृतक के जूते, मोबाइल व कपड़े जंगल में फेंककर वापस लौट आए। 11 मार्च को पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एफएसएल टीम के साथ छुहिया घाटी से शव बरामद किया। यह भी पढ़ें- कंटेनर की टक्कर से दो छात्रों की मौत; साइकिल सवार छात्रा की हालत गंभीर; लोगों ने जाम की सड़क शव काफी सड़-गल जाने के कारण परिजनों ने कपड़ों के आधार पर पहचान की। पुलिस ने मौके से मृतक का जूता और एक नीले रंग की इनर भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर जिला जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।
सिंगरौली हत्या जादू-टोना गिरफ्तारी पुलिस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Syria Civil War: സിറിയ ആഭ്യന്തര കലാപം: 75 ഇന്ത്യക്കാരെ ഒഴിപ്പിച്ചു, ഉടനെ നാട്ടിലെത്തിക്കുമെന്ന് വിദേശകാര്യ മന്ത്രാലയംസിറിയയിൽ നിന്നും 75 ഇന്ത്യൻ പൗരന്മാരെ ഒഴിപ്പിച്ചു : India Evacuates 75 Citizens From Syria
Read more »
पेड़ों को पेंशन देती है इस राज्य की सरकार, 75 साल पुराने वृक्षों को मिलता है लाभयूटिलिटीज Pension to Old trees more than 75 years know everything पेड़ों को पेंशन देती है इस राज्य की सरकार, 75 साल पुराने वृक्षों को मिलता है लाभ
Read more »
मोदी @75 : संघर्ष से शिखर तक, 75 उपलब्धियां जिन्होंने बदला भारत का चेहराPM Modi At 75: एक साधारण परिवार में जन्मे नरेन्द्र मोदी का सत्ता के शीर्ष पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि यदि व्यक्ति में दृढ़ इच्छा शक्ति और अपनी मंजिल तक पहुंचने का जज्बा हो, तो वह मुश्किल से मुश्किल हालात को आसान बनाकर अपने लिए नए रास्ते बना सकता है.
Read more »
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 साल और उनके बारे में 75 बातेंWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »
ભરૂચ જિલ્લા કલેકટર સંજય મોદીનો યુ-ટર્ન, સ્વીકાર્યું કે 75 લાખ ચૈતર વસાવાએ માગ્યા હતાBharuch Nws: નર્મદા જિલ્લામાં ચર્ચાસ્પદ બનેલા 75 લાખ રૂપિયાના તોડ કાંડ મામલે આજે મોટો વળાંક આવ્યો છે નર્મદા જિલ્લામાં ચર્ચાસ્પદ બનેલા 75 લાખ રૂપિયાના તોડ કાંડ મામલે આજે મોટો વળાંક આવ્યો છે.
Read more »
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लखनऊ में हुआ कार्यक्रम: 6 जिलों के डीएम हुए सम्मानित, अच्छा काम करने वाले बी...National Voter Day Lucknow event honors 6 DMs, 75 BLOs, 75 supervisors. Latest Updates.
Read more »
