कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में तत्काल छात्र संघ चुनाव कराने की मांग पर हंगामा हुआ। छात्र इस मांग को लेकर शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु को घेरने लगे। इस दौरान मंत्री की कार को तोड़फोड़ की गई और एक छात्र घायल हो गया.
कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में तत्काल छात्र संघ चुनाव कराने की मांग पर हंगामा हुआ। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ( SFI ) सहित दूसरे स्टूडेंट फ्रंट्स ने राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु का घेराव किया और उनकी कार की पीछा किया। दावा किया गया कि इस दौरान मंत्री की कार में तोड़फोड़ की गई। हालांकि SFI ने इस आरोप को गलत बताया है। दरअसल, शिक्षा मंत्री बसु WEBCUTA (पश्चिम बंगाल कॉलेज एवं विश्वविद्यालय प्राध्यापक संघ) की सालाना होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए कॉलेज पहुंचे थे। SFI और दूसरे स्टूडेंट
फ्रंट्स को जब इसकी जानकारी मिली तो वे अपनी मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंच गए। इसके बाद सभी स्टूडेंट्स उस हॉल के बाहर जुटने लगे जहां WEBCUTA की बैठक होने वाली थी। मंत्री को इसकी जानकारी मिली तो दूसरे गेट से यूनिवर्सिटी में दाखिल हुए। बाद में उन्होंने स्टूडेंट्स से मुलाकात की। इस दौरान छात्रों ने उन्हें घेर लिया और अपना डिमांड लेटर सौंपा। दावा किया गया कि मंत्री छात्रों की पूरी बात सुने बिना अपनी गाड़ी में बैठ कर जाने लगे। इसी दौरान सैकड़ों छात्रों ने कार को घेर लिया और चलती कार के पीछे छात्र दौड़े। कुछ छात्र कार के बोनट पर चढ़ गए। इसी दौरान कार की विंडस्क्रीन टूट गई। साथ ही कार के नीचे आने से एक छात्र घायल हो गया। उसे सिर और पैर में चोट है। TMC का आरोप है कि यूनिवर्सिटी से निकलने के बाद मंत्री बसु की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें SSKM अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक अब मंत्री बसु की हालत ठीक है
SFI जादवपुर यूनिवर्सिटी शिक्षा मंत्री छात्र संघ चुनाव हंगामा घायल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्राथमिक विद्यालय में बार बालाओं का नृत्य: प्रधान शिक्षक निलंबितजमुनहा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय प्रथम नासिरगंज में एक कार्यक्रम में बार-बालाओं का नृत्य हुआ, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने प्रधान शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
Read more »
सांप को पिंजरे से बाहर निकाल रहा था शख्स, ऐसा डंसा कि देख छूट जाएंगे पसीने; लोग बोले- अटैक 100, डैमेज 0किसी सांप को पिंजरे से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति पर सांप ने हमला कर दिया। वीडियो में सांप का डंसा देखकर लोग हैरान और डरे हुए हैं।
Read more »
जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. केएल श्रीवास्तव को सस्पेंडजोधपुर की जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर केएल श्रीवास्तव को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सस्पेंड कर दिया है। जांच कमेटी के रिपोर्ट में कई गड़बड़ियों की बात कही गई है।
Read more »
ग्रामीण बच्चों ने बनाया AI रोबोट, महाराजगंज में हो रही चर्चाउत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के होप क्लासेस के छात्रों ने कम संसाधनों में AI रोबोट बनाकर लोगों को अचंभित कर दिया है।
Read more »
जामिया मिल्लिया में छात्र विरोध प्रदर्शन, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई कीजामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) में कुछ छात्रों ने 10 फरवरी की शाम से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जिससे यूनिवर्सिटी का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कक्षाओं को बाधित किया, अन्य छात्रों को लाइब्रेरी जाने से रोक दिया और विश्वविद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। प्रशासन ने छात्रों को बातचीत का मौका दिया, लेकिन उन्होंने अस्वीकार कर दिया। अंततः, प्रॉक्टोरियल टीम ने छात्रों को कैंपस से बाहर निकाल दिया और पुलिस को बुलाया गया।
Read more »
IND vs PAK: 'काफी बाहरी दबाव होता है', पाकिस्तान से हाईवोल्टेज मुकाबले के बाद श्रेयस अय्यर ने और क्या कहा?भारत ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह भी पक्की कर ली है। श्रेयस ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंद में 56 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Read more »
