जाति जनगणना पर आ गया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- यह नीतिगत मामला; अब गेंद केंद्र सरकार के पाले में

Caste Census Latest News News

जाति जनगणना पर आ गया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- यह नीतिगत मामला; अब गेंद केंद्र सरकार के पाले में
Caste CensusCaste Census NewsCaste Census Issue
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 53%

जातिगत जनगणना का मुद्दा पूरे देश में विपक्ष उठा रहा है। अब इसे लेकर दाखिल एक याचिका पर विचार करने से देश की शीर्ष अदालत ने इंकार कर दिया है। पी.

पीटीआई, नई दिल्ली। जातिगत गणना मामले में हस्तक्षेप करने से सुप्रीम कोर्ट ने इंकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि यह मामला सरकार के दायरे में आता है और नीतिगत मामला है। सुप्रीम कोर्ट ने सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना कराने की मांग करने वाली याचिका पर विचार करने से मना कर दिया। इसके बाद याचिकाकर्ता ने याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी। यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से AAP को एक दिन में दो गुड न्यूज, विजय नायर के बाद बिभव कुमार को शर्तों के साथ जमानत पी.

प्रसाद नायडू ने वरिष्ठ अधिवक्ता रविशंकर जंडियाला और अधिवक्ता श्रवण कुमार करनम के माध्यम से उच्चतम न्यायालय में याचिका दाखिल कर जाति जनगणना कराने के लिए केंद्र को निर्देश देने की मांग की थी। सोमवार को न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ ने सुनवाई की। कोर्ट ने कहा- इस बारे में क्या किया जा सकता? अदालत ने याचिकाकर्ता के अधिवक्ताओं से कहा, इस बारे में क्या किया जा सकता है? यह मुद्दा शासन के दायरे में आता है। यह नीतिगत मामला है। अधिवक्ता रविशंकर जंडियाला ने तर्क दिया कि कई देशों ने ऐसा किया है, लेकिन भारत ने अभी तक ऐसा नहीं किया है। उन्होंने कहा, 1992 के इंद्रा साहनी फैसले में कहा गया है कि यह जनगणना समय-समय पर की जानी चाहिए। हम हस्तक्षेप नहीं कर सकते सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि वह याचिका खारिज कर रही है, क्योंकि अदालत इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकती। अदालत के मूड को भांपते हुए वकील ने याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी, जिसे पीठ ने स्वीकार कर लिया। नायडू ने अपनी याचिका में कहा था कि केंद्र और उसकी एजेंसियां 2021 की जनगणना को बार बार स्थगित कर रही हैं। याचिका में बताया क्यों जरूरी है जाति जनगणना याचिका में कहा गाय कि सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना वंचित समूहों की पहचान करने, समान संसाधन वितरण सुनिश्चित करने और लक्षित नीतियों के कार्यान्वयन की निगरानी करने में मदद करेगी। 1931 का अंतिम जाति-वार डेटा पुराना हो चुका है। जनगणना और सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना से सटीक डेटा केंद्र सरकार के लिए सामाजिक न्याय और संवैधानिक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता के बाद पहली बार 2011 में आयोजित एसईसीसी का उद्देश्य जाति संबंधी जानकारी सहित सामाजिक-आर्थिक संकेतकों पर व्यापक डेटा एकत्र करना था। यह भी पढ़ें: तस्वीरों में तबाही: आंध्र और तेलंगाना में विनाशकारी बाढ़ का कहर, 22 की मौत; 86 ट्रेनें रद और 70 का मार्ग बदला

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Caste Census Caste Census News Caste Census Issue Caste Census Issue In India SC On Caste Census

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मुंबई कॉलेज में हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ मुस्लिम छात्राओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुखमुंबई कॉलेज में हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ मुस्लिम छात्राओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुखमुंबई कॉलेज में हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ मुस्लिम छात्राओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख
Read more »

अनुसूचित जाति आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेगा वीसीकेअनुसूचित जाति आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेगा वीसीकेअनुसूचित जाति आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेगा वीसीके
Read more »

शरद पवार ने महाराष्ट्र के सीएम व केंद्र के पाले में डाली मराठा आरक्षण की गेंदशरद पवार ने महाराष्ट्र के सीएम व केंद्र के पाले में डाली मराठा आरक्षण की गेंदशरद पवार ने महाराष्ट्र के सीएम व केंद्र के पाले में डाली मराठा आरक्षण की गेंद
Read more »

Patanjali Misleading Ads Case: Supreme Court में Baba Ramdev और Balkrishna का माफीनामा मंजूर कियाPatanjali Misleading Ads Case: Supreme Court में Baba Ramdev और Balkrishna का माफीनामा मंजूर कियाPatanjali Misleading Ads Case: सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव और पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्ण पर अदालत की अवमानना मामला बंद किया⁠ सुप्रीम कोर्ट ने दोनों का माफीनामा मंजूर किया
Read more »

SC: सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला पलटा, रिहा किए गए दुष्कर्म के आरोपी की दोषसिद्धि बरकरारSC: सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला पलटा, रिहा किए गए दुष्कर्म के आरोपी की दोषसिद्धि बरकरारसुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला पलटते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में रिहा किए गए आरोपी की दोषसिद्धी बरकरार रखने का फैसला किया है।
Read more »

UP 69000 Teacher Recruitment Case में आमने-सामने आरक्षित-अनारिक्षत वर्ग के अभ्यर्थीUP 69000 Teacher Recruitment Case में आमने-सामने आरक्षित-अनारिक्षत वर्ग के अभ्यर्थीयूपी में 69000 शिक्षक भर्ती का मामला अब और पेचीदा हो गया है, हाई कोर्ट के फ़ैसले के बाद जिनकी भर्ती हो गई है वो भी अब विरोध कर रहे हैं..
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:19:38