जाति के कारण भक्‍त को मंदिर में नहीं मिला था प्रवेश, तो हिलने लगी थी मूर्ति, उस कृष्‍ण मठ में आज पहुंचेंगे मोदी, होगा लक्ष कंठ गीता का पाठ

PM Narendra Modi Karnataka And Goa Visit Live Upda News

जाति के कारण भक्‍त को मंदिर में नहीं मिला था प्रवेश, तो हिलने लगी थी मूर्ति, उस कृष्‍ण मठ में आज पहुंचेंगे मोदी, होगा लक्ष कंठ गीता का पाठ
Laksha Kantha Gita PaathPm Modi Goa VisitPm Modi Udupi Visit
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 63%

PM Modi Karnataka Temple Visit: कर्नाटक के उडूपी में स्थित श्री कृष्‍ण मठ में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षकंठ गीता के सामूहिक पाठ में हिस्‍सा ले रहे हैं. यह मठ अद्भुत है, यहां संत कनकदास को भगवान कृष्‍ण ने दर्शन दिए थे.

Udupi Sri Krishna Matha : पीएम मोदी 28 नवंबर 2025, शुक्रवार को उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं. यह एक बड़ी भक्ति सभा है जिसमें करीब एक लाख लोग मिलकर श्रीमद्भगवद गीता का पाठ करेंगे.

इन लोगों में विद्यार्थी, साधु-संत, समेत कई विद्वान और आम भक्‍तजन आदि शामिल होंगे. साथ ही पीएम मोदी उडुपी में सुवर्ण तीर्थ मंडप का उद्घाटन करेंगे और पवित्र कनकना किंडी के लिए तैयार स्वर्ण कवच भी समर्पित करेंगे. मान्यता है कि इसी स्थान से संत कनकदास को भगवान कृष्ण के दर्शन हुए थे. यह भी पढ़ें: जनवरी 2026 में शनि की राशि में बन रहा दुर्लभ पंचग्रही योग, साल शुरू होते ही नोटों के ढेर पर बैठेंगे 3 राशि वाले लोग अपनी जगह से हिल गई थी मूर्ति इस मठ को लेकर एक कहानी प्रचलित है, जो बताती है कि भक्ति में कितनी ताकत होती है कि भगवान को स्‍वयं प्रकट होना पड़ता है. यह कहानी 16वीं शताब्दी की है, जो कवि और महान संत कनकदास से जुड़ी है. संत कनकदास को नीची जाति का होने के कारण उडुपी के श्री कृष्ण मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया था. तब उन्‍होंने बाहर से प्रार्थना करते हुए भगवान कृष्‍ण से दर्शन देने का आग्रह किया. उनकी भक्ति ऐसी थी कि भगवान कृष्ण की मूर्ति हिल गई और चमत्कारिक रूप से पश्चिम दिशा की ओर मुड़ गई. साथ ही उसके करीब की दीवार में एक दरार बन गई. फिर इसी दरार से संत कनकदास ने भगवान कृष्‍ण के दर्शन किए थे. फिर इस दरार को एक छोटी सी खिड़की में बदल दिया गया, जिसे कनकना किंदी कहते हैं. आज भी भक्‍त इस खिड़की से ही भगवान कृष्‍ण के दर्शन करते हैं. यह भी पढ़ें: 2026 में इन राशियों में सोने के पाए पर चलेंगे शनि, देंगे बेशुमार धन-दौलत, आसमान छुएगी शोहरत पीएम मोदी अर्पित करेंगे स्‍वर्ण कवच पीएम मोदी इस कनकना किंदी के लिए आज स्‍वर्ण कवच भी समर्पित करेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी कृष्ण गर्भगृह के सामने स्थित सुवर्ण तीर्थ मंडप का भी उद्घाटन करेंगे. द्रष्टा सुगुनेंद्र तीर्थ स्वामी ने कहा, मठ पीएम नरेंद्र मोदी के जरिए भगवान को सुवर्ण तीर्थ मंडप चढ़ाएगा. प्रधानमंत्री सर्वज्ञ पीठ, गोशाला और नए गीता मंदिर जाएंगे. वे चंद्रशाले में अष्ट मठों के सभी संतों से बात करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे. उन्होंने पत्रोड़े समेत उडुपी के खास पकवानों को चखने की इच्छा जताई है. इस कार्यक्रम के चलते 28 नवंबर, शुक्रवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक श्री कृष्ण मठ में आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Laksha Kantha Gita Paath Pm Modi Goa Visit Pm Modi Udupi Visit Udupi Sri Krishna Matha Temple उडूपी कृष्‍ण मठ संत कनकदास कनकना किंडी स्वर्ण कवच

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PM Modi Varanasi Visit: कुछ ही देर में वाराणसी पहुंचने वाले हैं पीएम मोदी, काशी पर करेंगे सौगातों की बारिश!PM Modi Varanasi Visit: कुछ ही देर में वाराणसी पहुंचने वाले हैं पीएम मोदी, काशी पर करेंगे सौगातों की बारिश!PM Modi Varanasi Visit: PM Modi to launch several projects during his Varanasi visit, PM Modi Varanasi Visit: काशी पर सौगातों की बारिश करेंगे पीएम मोदी!
Read more »

PM Modi Brazil Visit: G20 Summit 2024 में कुछ यूं मिले PM Modi और Giorgia MeloniPM Modi Brazil Visit: G20 Summit 2024 में कुछ यूं मिले PM Modi और Giorgia MeloniPM Modi In Brazil: G20 Summit 2024 में कुछ यूं मिले PM Modi और Giorgia Meloni | Rio De Janeiro | Brazil | PM Modi Brazil Visit
Read more »

PM Modi Uttarakhand Visit: हर्षिल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुखवा मंदिर में की मां गंगा की पूजा-अर्चनाPM Modi Uttarakhand Visit: हर्षिल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुखवा मंदिर में की मां गंगा की पूजा-अर्चनाPM Modi Uttarakhand Visit: Prime Minister Narendra Modi reached Harshil, worshiped Mother Ganga in Mukhwa temple । हर्षिल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुखवा मंदिर में की मां गंगा की पूजा-अर्चना । राज्य | उत्तराखंड
Read more »

PM Modi UK Visit: लंदन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहरPM Modi UK Visit: लंदन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहरPM Modi UK Visit: लंदन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर PM Modi UK Visit today UK PM Keir Starmer News in hindi
Read more »

PM Modi Karnataka Visit: वंदे भारत के बाद पीएम मोदी ने किया बेंगलुरू मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटनPM Modi Karnataka Visit: वंदे भारत के बाद पीएम मोदी ने किया बेंगलुरू मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटनPM Modi Karnataka Visit: PM Modi flagged off three Vande Bharat Express trains simultaneously in Bengaluru पीएम मोदी ने बेंगलुरू में एक साथ तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई रही झंडी
Read more »

PM Modi Japan Visit: जापान में पीएम मोदी ने बुलेट ट्रेन में किया सफर, जापानी प्रधानमंत्री भी थे साथPM Modi Japan Visit: जापान में पीएम मोदी ने बुलेट ट्रेन में किया सफर, जापानी प्रधानमंत्री भी थे साथPM Modi Japan Visit: जापान में पीएम मोदी ने बुलेट ट्रेन में किया सफर, जापानी प्रधानमंत्री भी थे साथ PM Modi Bullet Train journey With Japanese PM during Japan Visit
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:41:29