कोलकाता की घटना पर देश इसीलिए गुस्से में है क्योंकि ममता सरकार और उनकी पुलिस ने इस घटना पर लीपापोती करने की कोशिश की। इसी कारण उसे उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय से फटकार मिली। राजनीतिक दलों को यह समझने की सख्त जरूरत है कि सभ्य समाज को शर्मिंदा करने वाली दुष्कर्म की घटनाओं की एक स्वर में निंदा की जानी...
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज की प्रशिक्षु महिला डाक्टर की अस्पताल में ही दुष्कर्म के बाद हत्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इन शब्दों में अपनी पीड़ा व्यक्त कर जनता के आक्रोश को ही अभिव्यक्ति दी कि वह इस घटना को लेकर निराश एवं भयभीत हैं और आम लोगों की तरह गुस्से में हैं। उन्होंने यह भी बिल्कुल ठीक कहा कि बहुत हो गया, अब कुछ करना होगा, क्योंकि सभ्य समाज में ऐसे अपराध स्वीकार्य नहीं। अच्छा होता कि उनकी प्रतिक्रिया पर राजनीतिक दल दलगत हितों से उपर उठकर गंभीरता से विचार करते, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ दलों के नेता इस पर भी ओछी राजनीति कर रहे हैं। बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने तो उनके कथन पर आपत्ति जताई ही, कांग्रेस को भी परेशानी हो गई। इन दलों के नेताओं का तर्क है कि राष्ट्रपति ने अन्य घटनाओं पर प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? यह कुतर्क ही है, क्योंकि राष्ट्रपति ने साफ कहा कि एक ओर छात्र, डाक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो दूसरी ओर अपराधी अन्य जगहों पर घूम रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ितों में स्कूली बच्चियां भी शामिल हैं। स्पष्ट है कि वह दुष्कर्म की अन्य घटनाओं की ओर भी संकेत कर रही थीं। क्या राष्ट्रपति के बयान से असहमत विपक्षी नेता यह चाह रहे हैं कि उन्हें दुष्कर्म की हर घटना का उल्लेख करना चाहिए? आखिर वह कितनी घटनाओं का उल्लेख करें, क्योंकि दुष्कर्म की न जाने कितनी घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं। आखिर राष्ट्रपति के कथन पर क्षुद्रता का परिचय दे रहे नेता उनकी यह बात सुनने को क्यों नहीं तैयार कि समाज को ईमानदार एवं निष्पक्ष आत्मनिरीक्षण की जरूरत है और उसे खुद से कुछ कठिन सवाल भी पूछने चाहिए? ये सवाल तभी पूछे जा सकते हैं, जब नेता दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध पर सस्ती राजनीति करने से बाज आएं और कोलकाता जैसी घटनाओं पर लीपापोती करने का काम न करें। कोलकाता की घटना पर देश इसीलिए गुस्से में है, क्योंकि ममता सरकार और उनकी पुलिस ने इस घटना पर लीपापोती करने की कोशिश की। इसी कारण उसे उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय से फटकार मिली। राजनीतिक दलों को यह समझने की सख्त जरूरत है कि सभ्य समाज को शर्मिंदा करने वाली दुष्कर्म की घटनाओं की एक स्वर में निंदा की जानी चाहिए। इन घटनाओं पर राजनीति तभी होती है, जब शासन-प्रशासन अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह सही ढंग से नहीं करता। निःसंदेह यह भी समझा जाना चाहिए कि दुष्कर्म की घटनाएं एक सामाजिक बीमारी का परिचायक हैं। महिलाओं को कमतर समझने और उनके प्रति दूषित मानसिकता रखने वाले ही इन घटनाओं को अंजाम देते हैं। समाज को ऐसे तत्वों को हेय दृष्टि से देखने के साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भी सक्रिय होना होगा। इसमें सफलता तब मिलेगी, जब राजनीतिक दल अपना रवैया सुधारेंगे।.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज की प्रशिक्षु महिला डाक्टर की अस्पताल में ही दुष्कर्म के बाद हत्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इन शब्दों में अपनी पीड़ा व्यक्त कर जनता के आक्रोश को ही अभिव्यक्ति दी कि वह इस घटना को लेकर निराश एवं भयभीत हैं और आम लोगों की तरह गुस्से में हैं। उन्होंने यह भी बिल्कुल ठीक कहा कि बहुत हो गया, अब कुछ करना होगा, क्योंकि सभ्य समाज में ऐसे अपराध स्वीकार्य नहीं। अच्छा होता कि उनकी प्रतिक्रिया पर राजनीतिक दल दलगत हितों से उपर उठकर गंभीरता से विचार करते, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ दलों के नेता इस पर भी ओछी राजनीति कर रहे हैं। बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने तो उनके कथन पर आपत्ति जताई ही, कांग्रेस को भी परेशानी हो गई। इन दलों के नेताओं का तर्क है कि राष्ट्रपति ने अन्य घटनाओं पर प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? यह कुतर्क ही है, क्योंकि राष्ट्रपति ने साफ कहा कि एक ओर छात्र, डाक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो दूसरी ओर अपराधी अन्य जगहों पर घूम रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ितों में स्कूली बच्चियां भी शामिल हैं। स्पष्ट है कि वह दुष्कर्म की अन्य घटनाओं की ओर भी संकेत कर रही थीं। क्या राष्ट्रपति के बयान से असहमत विपक्षी नेता यह चाह रहे हैं कि उन्हें दुष्कर्म की हर घटना का उल्लेख करना चाहिए? आखिर वह कितनी घटनाओं का उल्लेख करें, क्योंकि दुष्कर्म की न जाने कितनी घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं। आखिर राष्ट्रपति के कथन पर क्षुद्रता का परिचय दे रहे नेता उनकी यह बात सुनने को क्यों नहीं तैयार कि समाज को ईमानदार एवं निष्पक्ष आत्मनिरीक्षण की जरूरत है और उसे खुद से कुछ कठिन सवाल भी पूछने चाहिए? ये सवाल तभी पूछे जा सकते हैं, जब नेता दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध पर सस्ती राजनीति करने से बाज आएं और कोलकाता जैसी घटनाओं पर लीपापोती करने का काम न करें। कोलकाता की घटना पर देश इसीलिए गुस्से में है, क्योंकि ममता सरकार और उनकी पुलिस ने इस घटना पर लीपापोती करने की कोशिश की। इसी कारण उसे उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय से फटकार मिली। राजनीतिक दलों को यह समझने की सख्त जरूरत है कि सभ्य समाज को शर्मिंदा करने वाली दुष्कर्म की घटनाओं की एक स्वर में निंदा की जानी चाहिए। इन घटनाओं पर राजनीति तभी होती है, जब शासन-प्रशासन अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह सही ढंग से नहीं करता। निःसंदेह यह भी समझा जाना चाहिए कि दुष्कर्म की घटनाएं एक सामाजिक बीमारी का परिचायक हैं। महिलाओं को कमतर समझने और उनके प्रति दूषित मानसिकता रखने वाले ही इन घटनाओं को अंजाम देते हैं। समाज को ऐसे तत्वों को हेय दृष्टि से देखने के साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भी सक्रिय होना होगा। इसमें सफलता तब मिलेगी, जब राजनीतिक दल अपना रवैया सुधारेंगे।
President Droupadi Murmu Kolkata Rape-Murder Case Kolkata Doctor Rape Murder Case RG Kar Hospital Kolkata Doctor Accused Sanjay Roy कोलकाता रेप और मर्डर केस आरजी कर मेडिकल कॉलेज द्रौपदी मुर्मू
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जागरण संपादकीय: एससी-एसटी आरक्षण पर उचित फैसला, गरीबों-वंचितों का आसानी से सामाजिक उत्थान संभवयह सही समय है कि केंद्र सरकार ओबीसी आरक्षण में उपवर्गीकरण के लिए गठित रोहिणी आयोग की रिपोर्ट का अध्ययन कर उसके सुझावों पर अमल करने की दिशा में आगे बढ़े। राजनीतिक दलों को यह समझना होगा कि आरक्षित वर्गों में जिन्हें भी आरक्षण का लाभ मिल चुका हैउन्हें उसके दायरे से बाहर करने की व्यवस्था से पात्र लोगों यानी वास्तविक गरीबों-वंचितों को आरक्षण देकर उनका...
Read more »
जागरण संपादकीय: सुनिश्चित हो परीक्षाओं की शुचिता, स्कूल-कॉलेज की परीक्षाओं पर भी देना होगा ध्यानEducation System In India आज देश के तमाम शिक्षा संस्थान ऐसे हैं जो मात्र शिक्षा के कारखाने बनकर रह गए हैं और जो ‘घटिया माल’ का ही अधिक उत्पादन करते हैं। अपवाद को छोड़कर इनके संचालकों को उन तमाम लोगों का प्रत्यक्ष और परोक्ष संरक्षण हासिल होता है जिन पर कदाचारमुक्त शिक्षा और परीक्षा उपलब्ध कराने की संवैधानिक जिम्मेदारी...
Read more »
जागरण संपादकीय: जमीन पर उतरती नई शिक्षा नीति, लेकिन बिना पाठ्यपुस्तकों के क्रियान्वयन संभव नहींभारतीय समाज की विविधता में एकता का भाव इस पाठ्यपुस्तक की एक विशेषता है। इसमें देश की इस विविधता को बनाए रखने पर खासा जोर दिया गया है। इस पाठ्यपुस्तक में शुरू से अंत तक सभी अध्यायों में संवाद के जरिये ज्ञान प्रवाहित करने की रचनात्मक कोशिशें दिखाई पड़ती हैं। भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा को भी अत्यंत निरपेक्ष एवं ज्ञानपरक ढंग से इस पाठ्यपुस्तक में...
Read more »
जागरण संपादकीय: सुधार की राह तकते आश्रय गृह, अमानवीय घटनाओं का सिलसिला कायमभारतीय संविधान में स्पष्ट प्रविधान है कि सरकार अपने नागरिकों को आश्रय उपलब्ध कराए ताकि देश के नागरिक गरिमापूर्वक अपना जीवन व्यतीत कर सकें। इसके लिए सरकार का सामाजिक कल्याण मंत्रालय अनुदान भी उपलब्ध कराता है लेकिन कई बार इसके संचालकों की गिद्धदृष्टि इन आश्रय गृहों को बदहाल कर देती है जिस कारण इन गृहों में रहने वाले लोग उपेक्षा अव्यवस्था और...
Read more »
जागरण संपादकीय: सवालों में महिला सुरक्षा, कोलकाता की घटना से पूरा देश आक्रोशितकोलकाता घटना के उपरांत देश भर के डाक्टरों में गुस्से का उबाल आया और वे हड़ताल पर चले गए। इसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने घटना का स्वतः संज्ञान लिया और बंगाल सरकार को फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट के इस सवाल का ममता सरकार के पास कोई जवाब नहीं कि इस घटना की एफआइआर 14 घंटे बाद क्यों दर्ज की...
Read more »
मैं हताश और डरी हुई हूं... कोलकाता रेप कांड पर राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- सभ्य समाज बेटियों पर ऐसे अत्याचारों की नहीं देता मंजूरीकोलकाता रेप-मर्डर केस की आलोचना करते हुए राष्ट्रपति राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचारों की अनुमति नहीं दे सकता.
Read more »
