बिहार के जहानाबाद में होली के दूसरे दिन मटका फोड़ होली के आयोजन के दौरान विवाद में हुड़दंगियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
बिहार के जहानाबाद जिले में होली के दूसरे दिन एक पुलिस टीम पर हमला हो गया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल के पास नया टोला मोहल्ले की है। मटका फोड़ होली का आयोजन किया जा रहा था, लेकिन मटका टूटने में काफी देर लगी। इस दौरान विवाद बढ़ने लगा और मोहल्ले के एक लड़के ने डंडा मारकर मटका तोड़ा। लोग आपस में भिड़ गए और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बीच बचाव करने गए। हुड़दंगियों ने पुलिस पर ईट-पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी विकास कुमार घायल हो गया और उनके सिर में चोट लगी। इंसीदाद में
अन्य पुलिस कर्मियों और राहगीरों को भी चोट आई है। घटना की सूचना पाकर एसडीओ और एसडीपीओ दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हुड़दंगियों को खदेड़कर पकड़ लिया और हिरासत में लिया। एसडीपीओ ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित कर सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे घटना की तकनीकी जांच की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो लाइव में भी कई साक्ष्य मिले हैं। पुलिस पूरे तह तक पता लगाने का काम कर रही है। घटना एक शख्स द्वारा मटका को फोड़ दिए जाने के कारण शुरू हुआ। पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद ही मामले को त्वरित कंट्रोल कर लिया। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। घटना में शामिल सभी लोग को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है
Bihar Police Attack Holi Jahanabad Violence Injury
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
होली में यहां फिर दिखी अनोखी परंपरा, धधकते अंगारों पर चले मन्नतधारी, देखते रह गए लोगHoli 2025: मध्य प्रदेश में भी होली की धूम देखी गई, होली के दिन आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में एक बार फिर अजब-गजब नजारा देखने को मिला.
Read more »
Nalanda Accident: होली के दिन अलग-अलग क्षेत्र में बड़े हादसे, पानी भरे गड्ढे में डूबने से 2 की मौतNalanda News: बिहार के नालंदा में दर्दनाक हादसे हुए हैं, जहां होली के दिन अलग-अलग क्षेत्र में डूबने से एक युवक और एक बालक की मौत हो गई है.
Read more »
बिहार: भागलपुर में झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, ASI सहित 4 पुलिसकर्मी घायलपुलिस पर हमला करने वालों ने पुलिस वाहन पर भी पथराव करना शुरू कर दिया. पत्थरबाजी में पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. हमलावर तब तक ईंट-पत्थर चलाते रहे, जब तक पुलिस गांव से निकल नहीं गई.
Read more »
अररिया और मुंगेर के बाद भागलपुर में पुलिस पर हमला,SI समेत कई पुलिसवाले घायलखदेड़ती भीड़ और भागते पुलिसवाले...अररिया और मुंगेर के बाद भागलपुर में पुलिस टीम पर हमला, एसआई समेत कई घायल
Read more »
Tej Pratap Yadav Viral Video:लालू यादव के बेटे ने बिहार पुलिस को दी धमकी। Bihar NewsBihar Election 2025:होली के दिन बिहार में शुभकामनाओं के साथ सियासी बयानबाजी, एक दूसरे पर साधा निशाना
Read more »
बिहार: नवादा में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, एक पुलिसकर्मी चोटिलबिहार के नवादा में शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया. जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया. वहीं, जब बीच-बचाव के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो लोगों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया. जिससे एक पुलिसकर्मी चोटिल हो गया.
Read more »
