Rani Chatterjee: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां करते हुए रिश्तों की अहमियत पर गहरी बातें लिखीं. उन्होंने कहा कि जहां आपके शब्दों की कद्र न हो, वहां कुछ कहने की जरूरत नहीं. उनका यह पोस्ट फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
Rani Chatterjee : भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी की एक्टिंग और गानों के तो सभी दीवाने हैं लेकिन अब लगता है कि अपनी लेखन शैली से भी रानी चटर्जी फैंस का दिल जीतना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात लिखी है.
उन्होंने रिश्तों को निभाने और दी जाने वाली अहमियत पर बात की है. रानी चटर्जी ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है और अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने दिल की बात लिखी है. ऐसा पहली बार है जब रानी ने अपने दिल की भावनाओं को शब्दों में पिरोया हो. उन्होंने लिखा, वहां कुछ भी कहने की जरूरत नहीं, जहां आपके कहे शब्दों को अहमियत न मिले, जो बात आपके लिए जरूरी है, वो किसी और के लिए बेमतलब की हो सकती है. हो सकता है कि जो रिश्ता आपके लिए अहमियत रखता हो, वो किसी और के लिए सिर्फ समय बिताने का जरिया हो. रानी ने पोस्ट में काफी कुछ लिखा है और आखिर में इसे अपने दिल की बात बताया है. ये भी पढ़ें: केबीसी 17 में हॉट सीट पर बैठे 10 साल के कंटेस्टेंट की बदतमीजी पर भड़कीं रानी चटर्जी रानी का लिखा पोस्ट वाकई प्रेरणादायक है और किसी को भी मोटिवेट कर सकता है. इससे पहले एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन के शो केबीसी में आए बच्चे इशित भट्ट की क्लास लगाई थी, जिसने अपने रूड बिहेवियर से एक्टर का अपमान किया था. सोशल मीडिया पर बच्चे और उसके परिवार को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. एक्ट्रेस ने वीडियो को पोस्ट कर जनरेशन पर सवाल किया था कि आने वाली जनरेशन कहां जा रही है. उन्होंने लिखा था, कह ये रहा है और शर्म मुझे आ रही है. बता दें कि शो के आखिर में इशित रामायण के सवाल पर हार गए थे. वर्क फ्रंट की बात करें तो रानी फिलहाल ब्रेक पर चल रही हैं और अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रही हैं. एक्ट्रेस ज्यादा समय जिम में बिता रही हैं. रानी कई फिल्मों की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं, जिनमें उनकी परिणयय सूत्र शामिल है. इस फिल्म में रानी ने एक नहीं बल्कि दो-दो हीरो के साथ स्क्रीन शेयर की है. इसके अलावा उनकी जय मां सतोषी, प्रिया ब्यूटी पार्लर, चुगलखोर बहुरिया, सास बहू और यमराज रिलीज हो चुकी हैं. सभी फिल्मों को आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं. इनपुट: आईएएनएस बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Bhojpuri Actress Social Media Dil Ki Baat Insta Story Relationships Inspirational Posts KBC Ishit Bhatt Bhojpuri Movies Marriage Sutra Jai Maa Santoshi Priya Beauty Parlour Saas Bahu Aur Yamraj
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
डबिंग लिखकर रानी चटर्जी ने दिया बड़ा हिंट, क्या है उनकी अगली फिल्म?Rani Chatterjee: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जदिसके कैप्सन में केवल डबिंग लिखा हुआ था. फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह उनकी बहुचर्चित फिल्म चुगलखोर बहुरिया या फिर इमरती दीदी का हो सकता है.
Read more »
रानी चटर्जी की नई फिल्म चुगलखोर बहुरिया जल्द ही टीवी पर होगी प्रसारितRani Chatterjee News: भोजपुरी फिल्म चुगलखोर बहुरिया जल्द ही TV पर दिखाई जाएगी. इसकी जानकारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी ने इस्टाग्राम पर दिया है. यह फिल्म 13 सितंबर को शाम और रविवार को सुबह में भोजपुरी सिनेमा चैनल पर प्रसारित होगी.
Read more »
Bhojpuri News: भोजपुरी एक्ट्रेस ने पहनी बनारसी साड़ी और फिर दिखाया ये...Rani Chatterjee News: भोजपुरी सुपरस्टार रानी चटर्जी ने बनारसी साड़ी में रॉयल अंदाज दिखाया. बनारसी साड़ी पहनकर रानी ने वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा कि मुझे परदेसिया की तारीफ चाहिए.
Read more »
मैं बेस्ट चुगलखोर बहुरिया हूं..., रानी चटर्जी ने फिल्म की सफलता पर जाहिर की खुशीRani Chatterjee: भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी की फिल्म चुगलखोर बहुरिया रिलीज दर्शकों को काफी पसंद आई हैं, जिसे लेकर एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर की हैं. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद कहा है.
Read more »
जिम करने की कोई उम्र नहीं होती छोटी सोच वालो , रानी चटर्जी ने हेटर्स को दिया करारा जवाबRani Chatterjee:भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने जिम वर्कआउट वीडियो शेयर किया. वीडियो के साथ एक दमदार कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा, शादी करने की उम्र में जिम ना करें. ये भाषण देने वाले मेरी प्रोफाइल से दफा हो जाएं. जिम करने की कोई उम्र नहीं होती. ये कैप्शन सिर्फ हेटर्स के लिए है.
Read more »
केबीसी 17 में हॉट सीट पर बैठे 10 साल के कंटेस्टेंट की बदतमीजी पर भड़कीं रानी चटर्जी, कहा-ये आने वाली जनरेशन है?Rani Chatterjee: भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने केबीसी 17 में 10 साल के बच्चे के असभ्य व्यवहार पर नाराज़गी जताई. सोशल मीडिया पर रानी ने लिखा, यह कैसी शिक्षा है? शर्म आ रही है कि ये हमारी आने वाली पीढ़ी है.
Read more »
