जहरीले Rattle Viper ने मां-बेटी को डसा, इसके बाद सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गई दोनों

United States News News

जहरीले Rattle Viper ने मां-बेटी को डसा, इसके बाद सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गई दोनों
United States Latest News,United States Headlines

जहरीले Rattle Viper ने मां-बेटी को डसा, इसके बाद सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गई दोनों SnakeBiteWoman MumbaiSnakeBiteIncident RattleViperSnake

सांप के काटने की घटनाएं तो आपने बहुत सी सुनी, देखी या पढ़ी होंगी, लेकिन सर्पदंश की ये घटना अपने आप में बेहद अनोखी है। बारिश से सराबोर मुंबई में केवल आम लोग ही नहीं, बल्कि जीव-जन्तु भी अपनी जान बचाने और सुरक्षित आसरे के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। ऐसे में जब एक जहरीला सांप आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचा तो एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी। जहरीले और बेहद खतरनाक सांप रैटल वाइपर ने एक घर में घुसकर मां-बेटी को डस लिया। इसके बाद जो हुआ उसने सबको चौंका कर रख दिया। जहरीले सांप के काटने की ये घटना मायानगरी मुंबई के धारावी इलाके की है। धारावी बस डिपो के पास स्थित महाराष्ट्र नेचर पार्क के पास आबादी वाले एक इलाके में 18 साल की तैशीन सलीम खान अपनी मां सुल्ताना खान के साथ रहती हैं। रविवार सुबह बारिश के दौरान इनके घर में एक बेहद जहरीला रैटल वाइपर सांप घुस आया। इसकी लंबाई एक फुट थी।सांप जिस वक्त इनके घर में आया बेटी तैशीन सलीम खान दरवाजे पर खड़ी थी। सांप ने वहीं दरवाजे पर उसे काट लिया। वह जोर से चिल्लाई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां सुल्ताना खान भागकर उसकी मदद करने को पहुंची। उन्होंने सांप को पूंछ से पकड़ने का प्रयास किया। रैटल वाइपर जितना जहरीला होता है, उतना ही तेज और फुर्तीला भी होता है। पूंछ से पकड़ने जाने के दौरान सांप ने सुल्ताना को भी काट लिया।इसके बाद जो हुआ वह बेहद चौंकाने वाला था। सांप के काटे जाने के बाद मां-बेटी उस बेहद खतरनाक सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गईं। सुल्ताना के पति सलीम खान, धारावी स्थित एक कंस्ट्रकशन कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी सांप को लेकर इसलिए अस्पताल पहुंच गईं, क्योंकि वो जानना चाहती थीं कि सांप कितना खतरनाक है। उसके कांटने से मौत हो सकती है या नहीं। साथ ही सांप को देखने के बाद डॉक्टरों को भी इलाज में आसानी हो। सलीम ने बताया कि जिस वक्त ये घटना हुई, वह अपने ऑफिस में थे।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सांप को लेकर अस्पताल पहुंची मां-बेटी को तुरंत आपातकालीन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। वहां उन्हें तुरंत कुछ एंटीबॉयोटिक दिए गए। साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने सांप पकड़ने वाली टीम को सांप के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सांप के विशेषज्ञों ने अस्पताल के डॉक्टरों को सांप और उसके जहर के बारे में बताया। उसके आधार पर डॉक्टरों ने तुरंत मां-बेटी का इलाज शुरू कर दिया।अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार मां-बेटी चुंकि सांप अपने साथ ले आयी थीं, इसलिए सांप और उसके जहर के बारे में तुरंत पता चल गया और उसी के अनुसार दोनों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया। इससे इलाज में काफी आसानी हुई। रैटल वाइपर सांप इतना खतरनाक होता है कि जरा सी देरी होने पर जान जाना तय माना जाता है। ये सांप बहुत जहरीला होता है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है और मां-बेटी को वार्ड में शिफ्ट किया जा चुका है।बेहद जहरीले सांप का शिकार होने की वजह से दोनों के हाथों में काफी सूजन है। तैशीन ने बताया कि सांप के काटने के थोड़ी देर बाद ही उसे बहुत तेज दर्द शुरू हो गया था। ऐसा लग रहा था मानों नसें फट जाएंगी। कोई हाथ में एक साथ हजारों सुई चुभा रहा हो। वह उस पल को याद कर भी कांप जाती हैं। सुल्ताना के अनुसार उनकी बेटी के हाथ में ज्यादा सूजन है। इस वजह से उसे काफी दर्द भी हो रहा है। हालांकि, डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।सुल्ताना ने बताया कि सांप ने पहले बेटी को काटा। इसके बाद जब उन्होंने सांप को पूंछ से पकड़ने का प्रयास किया तो उसने उन्हें भी काट लिया। बावजूद वह हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने किसी तरह सांप के सिर को पकड़ लिया। इसके बाद वह सांप को हाथ में पकड़े हुए बेटी के साथ टैक्सी में बैठकर अस्पताल पहुंच गईं। उस वक्त उन्हें कुछ नहीं सूझ रहा था। उन्हें बस एक बात पता था कि अपनी और बेटी की जान बचानी है। वह सांप को भी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने उसे मारा नहीं, बल्कि जिंदा ही उसे पकड़कर अपने साथ अस्पताल लेती गईं।सुल्ताना ने बताया कि जब वह हाथ में एक बेहद जहरीला सांप लेकर अस्पताल पहुंची तो वहां भी हड़कंप मच गया। उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों को बताया कि सांप ने उन्हें और उनकी बेटी को काट लिया है। उन्होंने अस्पताल कर्मियों से कहा कि एक जार लाकर सांप को उसमें रख दें। इसके बाद उन्होंने सांप को सुरक्षित शीशे के एक जार में रख दिया।.

सांप के काटने की घटनाएं तो आपने बहुत सी सुनी, देखी या पढ़ी होंगी, लेकिन सर्पदंश की ये घटना अपने आप में बेहद अनोखी है। बारिश से सराबोर मुंबई में केवल आम लोग ही नहीं, बल्कि जीव-जन्तु भी अपनी जान बचाने और सुरक्षित आसरे के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। ऐसे में जब एक जहरीला सांप आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचा तो एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी। जहरीले और बेहद खतरनाक सांप रैटल वाइपर ने एक घर में घुसकर मां-बेटी को डस लिया। इसके बाद जो हुआ उसने सबको चौंका कर रख दिया। जहरीले सांप के काटने की ये घटना मायानगरी मुंबई के धारावी इलाके की है। धारावी बस डिपो के पास स्थित महाराष्ट्र नेचर पार्क के पास आबादी वाले एक इलाके में 18 साल की तैशीन सलीम खान अपनी मां सुल्ताना खान के साथ रहती हैं। रविवार सुबह बारिश के दौरान इनके घर में एक बेहद जहरीला रैटल वाइपर सांप घुस आया। इसकी लंबाई एक फुट थी।सांप जिस वक्त इनके घर में आया बेटी तैशीन सलीम खान दरवाजे पर खड़ी थी। सांप ने वहीं दरवाजे पर उसे काट लिया। वह जोर से चिल्लाई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां सुल्ताना खान भागकर उसकी मदद करने को पहुंची। उन्होंने सांप को पूंछ से पकड़ने का प्रयास किया। रैटल वाइपर जितना जहरीला होता है, उतना ही तेज और फुर्तीला भी होता है। पूंछ से पकड़ने जाने के दौरान सांप ने सुल्ताना को भी काट लिया।इसके बाद जो हुआ वह बेहद चौंकाने वाला था। सांप के काटे जाने के बाद मां-बेटी उस बेहद खतरनाक सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गईं। सुल्ताना के पति सलीम खान, धारावी स्थित एक कंस्ट्रकशन कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी सांप को लेकर इसलिए अस्पताल पहुंच गईं, क्योंकि वो जानना चाहती थीं कि सांप कितना खतरनाक है। उसके कांटने से मौत हो सकती है या नहीं। साथ ही सांप को देखने के बाद डॉक्टरों को भी इलाज में आसानी हो। सलीम ने बताया कि जिस वक्त ये घटना हुई, वह अपने ऑफिस में थे।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सांप को लेकर अस्पताल पहुंची मां-बेटी को तुरंत आपातकालीन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। वहां उन्हें तुरंत कुछ एंटीबॉयोटिक दिए गए। साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने सांप पकड़ने वाली टीम को सांप के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सांप के विशेषज्ञों ने अस्पताल के डॉक्टरों को सांप और उसके जहर के बारे में बताया। उसके आधार पर डॉक्टरों ने तुरंत मां-बेटी का इलाज शुरू कर दिया।अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार मां-बेटी चुंकि सांप अपने साथ ले आयी थीं, इसलिए सांप और उसके जहर के बारे में तुरंत पता चल गया और उसी के अनुसार दोनों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया। इससे इलाज में काफी आसानी हुई। रैटल वाइपर सांप इतना खतरनाक होता है कि जरा सी देरी होने पर जान जाना तय माना जाता है। ये सांप बहुत जहरीला होता है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है और मां-बेटी को वार्ड में शिफ्ट किया जा चुका है।बेहद जहरीले सांप का शिकार होने की वजह से दोनों के हाथों में काफी सूजन है। तैशीन ने बताया कि सांप के काटने के थोड़ी देर बाद ही उसे बहुत तेज दर्द शुरू हो गया था। ऐसा लग रहा था मानों नसें फट जाएंगी। कोई हाथ में एक साथ हजारों सुई चुभा रहा हो। वह उस पल को याद कर भी कांप जाती हैं। सुल्ताना के अनुसार उनकी बेटी के हाथ में ज्यादा सूजन है। इस वजह से उसे काफी दर्द भी हो रहा है। हालांकि, डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।सुल्ताना ने बताया कि सांप ने पहले बेटी को काटा। इसके बाद जब उन्होंने सांप को पूंछ से पकड़ने का प्रयास किया तो उसने उन्हें भी काट लिया। बावजूद वह हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने किसी तरह सांप के सिर को पकड़ लिया। इसके बाद वह सांप को हाथ में पकड़े हुए बेटी के साथ टैक्सी में बैठकर अस्पताल पहुंच गईं। उस वक्त उन्हें कुछ नहीं सूझ रहा था। उन्हें बस एक बात पता था कि अपनी और बेटी की जान बचानी है। वह सांप को भी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने उसे मारा नहीं, बल्कि जिंदा ही उसे पकड़कर अपने साथ अस्पताल लेती गईं।सुल्ताना ने बताया कि जब वह हाथ में एक बेहद जहरीला सांप लेकर अस्पताल पहुंची तो वहां भी हड़कंप मच गया। उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों को बताया कि सांप ने उन्हें और उनकी बेटी को काट लिया है। उन्होंने अस्पताल कर्मियों से कहा कि एक जार लाकर सांप को उसमें रख दें। इसके बाद उन्होंने सांप को सुरक्षित शीशे के एक जार में रख दिया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी, अब मिलिंद देवड़ा ने छोड़ा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पदकांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी, अब मिलिंद देवड़ा ने छोड़ा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पदवड़ा राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में सक्रिय होने के लिए दिल्ली आ सकते हैं. 26 जून को नई दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद देवड़ा ने इस्तीफा देने की मंशा जाहिर की थी. देवड़ा के दफ्तर से जारी बयान में कहा गया है, इसके बारे में मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल को अवगत कराया गया है. इस कदम को राहुल गांधी के AICC के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद एकजुटता और सामूहिक जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है.
Read more »

नवाज शरीफ के खिलाफ फैसले पीछे बड़ी साजिश, बेटी मरियम ने लगाया गंभीर आरोपनवाज शरीफ के खिलाफ फैसले पीछे बड़ी साजिश, बेटी मरियम ने लगाया गंभीर आरोपपूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ फिलहाल लाहौर की कोट लखपत जेल में सजा काट रहे हैं। उन्हें पिछले साल अल-अजीजिया स्टील मिल भ्रष्टाचार मामले में सात साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।
Read more »

मारपीट के विरोध में हड़ताल पर बैठे LNJP अस्पताल के डॉक्टर, ठप्प पड़ी मेडिकल सेवाएंमारपीट के विरोध में हड़ताल पर बैठे LNJP अस्पताल के डॉक्टर, ठप्प पड़ी मेडिकल सेवाएंदिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में मरीज के रिश्तेदारों द्वारा एक रेजीडेंट डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के बाद अस्पताल के डॉक्टर सोमवार को हड़ताल पर चले गए हैं.
Read more »

इमरान खान के खिलाफ नवाज की बेटी ने खोला मोर्चा, कहा- 'अपना इस्तीफा दीजिए, घर जाइए'इमरान खान के खिलाफ नवाज की बेटी ने खोला मोर्चा, कहा- 'अपना इस्तीफा दीजिए, घर जाइए'जेल रोड पर हुई रैली में अपने संबोधन में मरियम ने दावा किया कि नवाज रिहा हो जाएंगे, और एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन इस बार पहले से कहीं अधिक शक्तिशाली होंगे.
Read more »

बजट के बाद पहली बार सस्ता हुआ पेट्रोल, जानें आज के महानगरों के भावबजट के बाद पहली बार सस्ता हुआ पेट्रोल, जानें आज के महानगरों के भावमंगलवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 72.90 रुपये और डीजल की कीमत 666.49 रुपये है.
Read more »



Render Time: 2026-04-20 21:09:19