जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली। उनके कार्यकाल के दौरान आर्टिकल 370, राजद्रोह कानून और पेगासस जैसे अहम मामलों में उनके फैसले चर्चा में रहे हैं। इस लेख में उनके पांच अहम फैसलों पर प्रकाश डाला गया है।
जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई। वे जस्टिस गवई की जगह लेंगे। वे लगभग 15 महीने तक इस पद पर रहेंगे। इस मौके पर सात देशों के चीफ जस्टिस मौजूद थे। जानते हैं कौन हैं नए चीफ जस्टिस सूर्यकांत और कौन से ऐसे बडे फैसले हैं जो उन्होंने लिए। बता दें कि उनके कार्यकाल के दौरान आर्टिकल 370 , राजद्रोह कानून और पेगासस जैसे अहम मामलों में उनके फैसले चर्चा में रहे हैं। जस्टिस सूर्यकांत के फैसले : सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट में अपने कार्यकाल के दौरान कई फैसलों को लेकर चर्चा में रहे, उन्होंने आर्टिकल 370 , पेगासस और बिहार वोटर लिस्ट जैसे कई महत्वपूर्ण संवैधानिक मामलों में अहम भूमिका निभाई है। उनके मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद एक बार फिर उनके और उनसे जुड़े फैसलों के बारे में चर्चा होने लगी है। उनसे जुड़े अहम फैसलों में आर्टिकल 370 , राजद्रोह कानून , बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, गवर्नर और प्रेसिडेंट की शक्तियां और पेगासस जैसे फैसले शामिल हैं। CJI सूर्यकांत के वो 5 बड़े फैसले: यूं तो सूर्यकांत ने अपने कार्यकाल के दौरान कई अहम फैसले सुनाए हैं, पर ये पांच फैसले बेहद अहम हैं। आर्टिकल 370 : इस निर्णय ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने के केंद्र सरकार के कदम को वैध ठहराया, जो भारतीय संविधान के संघीय ढांचे में एक मील का पत्थर साबित हुआ। अनुच्छेद 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने 11 दिसंबर 2023 को अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। इस पीठ में तत्कालीन CJI डीवाई चंद्रचूड़ के अलावा जस्टिस एसके कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत शामिल थे। राजद्रोह कानून : इस कानून को सस्पेंड करने वाला बेंच में जस्टिस सूर्यकांत ने अहम भूमिका निभाई, जिसने राजद्रोह कानून पर रोक लगाते हुए निर्देश दिया कि सरकार इसके पुनरीक्षण तक 124A के तहत नई FIR दर्ज न करें। इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए बड़े कदम के रूप में देखा गया। पेगासस स्पाइवेयर : पेगासस जासूसी मामले में जस्टिस सूर्यकांत ने बेंच में रहते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर राज्य को फ्री पास नहीं दिया जा सकता। इसके बाद कोर्ट ने एक साइबर जानकारों की स्वतंत्र कमेटी गठित की थी। बिहार इलेक्टोरल रोल्स : बिहार से 65 लाख वोटरों के नाम काटे जाने पर दायर याचिका पर जस्टिस सूर्यकांत ने पूरा विवरण साझा करने का निर्देश दिया। यह चुनावी पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की दिशा में अहम फैसला था। गवर्नर और प्रेसिडेंट की शक्तियां : 20 नवंबर 2025 को पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अनुच्छेद 143 के तहत रेफरेंस पर राय दी, जिसमें जस्टिस सूर्यकांत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पीठ ने स्पष्ट किया कि न्यायपालिका राष्ट्रपति या राज्यपालों पर विधेयकों के फैसले के लिए समय-सीमा थोप नहीं सकती, लेकिन लंबे समय तक निष्क्रियता पर न्यायिक समीक्षा संभव है। यह फैसला तमिलनाडु राज्यपाल आरएन रवि के मामले से उपजा, जहां अप्रैल 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपालों को तीन महीने की समय-सीमा दी थी। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस : 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार जिले में एक मिडिल-क्लास परिवार में जन्मे जस्टिस कांत एक छोटे शहर के प्रैक्टिशनर के तौर पर बार से देश के सबसे ऊंचे ज्यूडिशियल पद तक पहुंचे। जस्टिस कांत इससे पहले 5 अक्टूबर 2018 से हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर काम कर रहे थे। उससे पहले, उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में कई खास फैसले दिए। Edited By: Navin Rangiyal.
जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई। वे जस्टिस गवई की जगह लेंगे। वे लगभग 15 महीने तक इस पद पर रहेंगे। इस मौके पर सात देशों के चीफ जस्टिस मौजूद थे। जानते हैं कौन हैं नए चीफ जस्टिस सूर्यकांत और कौन से ऐसे बडे फैसले हैं जो उन्होंने लिए। बता दें कि उनके कार्यकाल के दौरान आर्टिकल 370, राजद्रोह कानून और पेगासस जैसे अहम मामलों में उनके फैसले चर्चा में रहे हैं। जस्टिस सूर्यकांत के फैसले : सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट में अपने कार्यकाल के दौरान कई फैसलों को लेकर चर्चा में रहे, उन्होंने आर्टिकल 370, पेगासस और बिहार वोटर लिस्ट जैसे कई महत्वपूर्ण संवैधानिक मामलों में अहम भूमिका निभाई है। उनके मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद एक बार फिर उनके और उनसे जुड़े फैसलों के बारे में चर्चा होने लगी है। उनसे जुड़े अहम फैसलों में आर्टिकल 370, राजद्रोह कानून, बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, गवर्नर और प्रेसिडेंट की शक्तियां और पेगासस जैसे फैसले शामिल हैं। CJI सूर्यकांत के वो 5 बड़े फैसले: यूं तो सूर्यकांत ने अपने कार्यकाल के दौरान कई अहम फैसले सुनाए हैं, पर ये पांच फैसले बेहद अहम हैं। आर्टिकल 370 : इस निर्णय ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने के केंद्र सरकार के कदम को वैध ठहराया, जो भारतीय संविधान के संघीय ढांचे में एक मील का पत्थर साबित हुआ। अनुच्छेद 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने 11 दिसंबर 2023 को अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। इस पीठ में तत्कालीन CJI डीवाई चंद्रचूड़ के अलावा जस्टिस एसके कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत शामिल थे। राजद्रोह कानून : इस कानून को सस्पेंड करने वाला बेंच में जस्टिस सूर्यकांत ने अहम भूमिका निभाई, जिसने राजद्रोह कानून पर रोक लगाते हुए निर्देश दिया कि सरकार इसके पुनरीक्षण तक 124A के तहत नई FIR दर्ज न करें। इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए बड़े कदम के रूप में देखा गया। पेगासस स्पाइवेयर : पेगासस जासूसी मामले में जस्टिस सूर्यकांत ने बेंच में रहते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर राज्य को फ्री पास नहीं दिया जा सकता। इसके बाद कोर्ट ने एक साइबर जानकारों की स्वतंत्र कमेटी गठित की थी। बिहार इलेक्टोरल रोल्स : बिहार से 65 लाख वोटरों के नाम काटे जाने पर दायर याचिका पर जस्टिस सूर्यकांत ने पूरा विवरण साझा करने का निर्देश दिया। यह चुनावी पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की दिशा में अहम फैसला था। गवर्नर और प्रेसिडेंट की शक्तियां : 20 नवंबर 2025 को पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अनुच्छेद 143 के तहत रेफरेंस पर राय दी, जिसमें जस्टिस सूर्यकांत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पीठ ने स्पष्ट किया कि न्यायपालिका राष्ट्रपति या राज्यपालों पर विधेयकों के फैसले के लिए समय-सीमा थोप नहीं सकती, लेकिन लंबे समय तक निष्क्रियता पर न्यायिक समीक्षा संभव है। यह फैसला तमिलनाडु राज्यपाल आरएन रवि के मामले से उपजा, जहां अप्रैल 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपालों को तीन महीने की समय-सीमा दी थी। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस : 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार जिले में एक मिडिल-क्लास परिवार में जन्मे जस्टिस कांत एक छोटे शहर के प्रैक्टिशनर के तौर पर बार से देश के सबसे ऊंचे ज्यूडिशियल पद तक पहुंचे। जस्टिस कांत इससे पहले 5 अक्टूबर 2018 से हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर काम कर रहे थे। उससे पहले, उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में कई खास फैसले दिए। Edited By: Navin Rangiyal
जस्टिस सूर्यकांत मुख्य न्यायाधीश आर्टिकल 370 राजद्रोह कानून पेगासस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देश में 1 दिसंबर से केस लिस्टिंग का नया सिस्टम: जस्टिस सूर्यकांत बोले- मेरा फोकस अदालतों पेंडिंग केसों की स...CJI Oath Ceremony Update Justice Surya Kant Outlines Priorities
Read more »
जस्टिस सूर्यकांत ने ली 53वें CJI पद की शपथजस्टिस सूर्यकांत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। उनका कार्यकाल लगभग 15 महीने का होगा और वे 09 फरवरी, 2027 को रिटायर होंगे। जस्टिस सूर्यकांत ने CJI भूषण आर गवई की जगह ली है। उन्होंने 1984 में वकालत शुरू की और विभिन्न पदों पर कार्य करने के बाद CJI बने।
Read more »
26 को मुसलमानों के लिए क्या बदलने वाला है...इस्लामी कुप्रथा का अंत या साफ होगा 'जाला'CJI Suryakant Bench: मुस्लिम महिलाओं की गरिमा के खिलाफ एक और इस्लामी कुप्रथा के दिन लदने वाले हैं।
Read more »
CJI की शपथ लेते ही कितनी सैलरी लेंगे जस्टिस सूर्यकांत, सरकार से मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं; जानकर रह जाएंगे दंगCJI Surya Kant Salary And Goverment Facilities: देश में CJI का पद संभालने के बाद जस्टिस सूर्यकांत को अच्छी तनख्वाह के साथ ही कई सरकारी सुख-सुविधाएं दी जाएंगी.
Read more »
New CJI Justice Surya Kant: ঐতিহাসিক ৩৭০ ধারা বাতিল থেকে বিহার SIR! ১৫ মাসের জন্য ভারতের ৫৩তম প্রধান বিচারপতি জাস্টিস কান্ত... বেতন ও সম্পত্তি...New CJI Justice Surya Kant, who is New Chief Justice of India, New CJI salary and net worth
Read more »
पूर्व CJI बीआर गवई ने राष्ट्रपति भवन में ही क्यों छोड़ दी अपनी ऑफिशियल मर्सिडीज कार? सामने आई वजहपूर्व CJI बीआर गवई ने रिटायरमेंट के बाद अपनी सरकारी गाड़ी छोड़ दी ताकि नए CJI सूर्यकांत को सुविधा हो। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद कोई सरकारी पद लेने से भी इनकार कर दिया। राष्ट्रपति मुर्मु ने जस्टिस सूर्यकांत को 53वें CJI के रूप में शपथ दिलाई। गवई ने कॉलेजियम सिस्टम का समर्थन किया और क्रीमी लेयर को SC वर्ग में लागू करने की बात कही। CJI सूर्यकांत ने...
Read more »
