जस्टिस सूर्यकांत भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश बनने के लिए तैयार

राजनीति News

जस्टिस सूर्यकांत भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश बनने के लिए तैयार
जस्टिस सूर्यकांतCJIमुख्य न्यायाधीश
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 72 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 51%

जस्टिस सूर्यकांत को भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश (CJI) के रूप में नियुक्त किया जाना लगभग तय है। वर्तमान CJI बीआर गवई ने केंद्र सरकार को औपचारिक रूप से उनके नाम की सिफारिश की है। जस्टिस सूर्यकांत 23 नवंबर को CJI गवई के सेवानिवृत्त होने के बाद पदभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति भारत की न्यायपालिका में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन का प्रतीक है। जस्टिस सूर्यकांत 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने थे और 9 फरवरी 2027 तक CJI के रूप में कार्य करेंगे।

भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश के रूप में जस्टिस सूर्यकांत की नियुक्ति लगभग तय हो गई है. मौजूदा चीफ जस्टिस बीआर गवई ने अगले सीजेआई के लिए औपचारिक रूप से उनका नाम केंद्र सरकार को भेज दिया है. गवई 23 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं, जिसके बाद जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट के नए मुखिया के रूप में कार्यभार संभालेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने 23 अक्टूबर को ही नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी थी और सीजेआई गवई से उनके उत्तराधिकारी का नाम सुझाने का अनुरोध किया था. संविधान के तहत न्यायाधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया ‘मेमोरेंडम ऑफ प्रोसिजर’ से तय होती है, जिसके अनुसार सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश को, अगर वे उपयुक्त माने जाएं, मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाता है. जस्टिस सूर्यकांत कौन हैं? जस्टिस सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार में हुआ था. वे 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने. नियुक्ति के बाद वे 9 फरवरी 2027 तक यानी करीब 15 महीनों तक भारत के मुख्य न्यायाधीश रहेंगे. पिछले दो दशकों में अपने न्यायिक करियर के दौरान उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लोकतंत्र, भ्रष्टाचार, पर्यावरण, लैंगिक समानता और अनुच्छेद 370 से जुड़े कई ऐतिहासिक फैसले सुनाए हैं. वे उस पीठ का हिस्सा थे, जिसने औपनिवेशिक काल के राजद्रोह कानून को निलंबित किया था. उन्होंने चुनाव आयोग को बिहार में मतदाता सूची से बाहर किए गए नामों का विवरण सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था और बार एसोसिएशनों में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया था. जस्टिस सूर्यकांत उन पीठों में भी शामिल रहे हैं जिन्होंने पेगासस जासूसी मामले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक, और वन रैंक-वन पेंशन जैसे अहम मामलों की सुनवाई की थी. सीजेआई गवई की रिटायरमेंट के बाद जस्टिस सूर्यकांत की नियुक्ति भारतीय न्यायपालिका में नेतृत्व परिवर्तन के अगले चरण की शुरुआत होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

जस्टिस सूर्यकांत CJI मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई सुप्रीम कोर्ट न्यायपालिका

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

CJI गवई बोले-संसद नहीं, संविधान सबसे ऊपर: लोकतंत्र के तीनों हिस्से इसके अधीन; संसद के पास संशोधन की शक्ति, ...CJI गवई बोले-संसद नहीं, संविधान सबसे ऊपर: लोकतंत्र के तीनों हिस्से इसके अधीन; संसद के पास संशोधन की शक्ति, ...Supreme Court CJI BR Gavai said Constitution is supreme three wings of democracy work under it
Read more »

मुकदमे दशकों तक चलते हैं, न्याय व्यवस्था में फौरन... CJI गवई ने बड़ा बयान देते हुए यूथ ग्रेजुएट्स से जताई उम्मीदमुकदमे दशकों तक चलते हैं, न्याय व्यवस्था में फौरन... CJI गवई ने बड़ा बयान देते हुए यूथ ग्रेजुएट्स से जताई उम्मीदCJI BR Gavai: देश के मुख्य न्यायाधीश सीजेआई बी आर गवई (CJI BR Gavai) ने शनिवार को कहा कि भारतीय
Read more »

CJI गवई बोले-आवारा कुत्तों के मामले में दोबारा विचार करेंगे: सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- 8 हफ्तों में दिल्ली-N...CJI गवई बोले-आवारा कुत्तों के मामले में दोबारा विचार करेंगे: सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- 8 हफ्तों में दिल्ली-N...Supreme Court Chief Justice (CJI) BR Gavai Court Dog Attacks Case Updateचीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) ने बुधवार को दिल्ली-NCR की सड़कों पर आवारा कुत्तों पर लगे प्रतिबंध पर फिर से विचार करने आश्वासन दिया। CJI बीआर गवई ने कहा कि वे इस मैटर को देखेंगे। CJI ने एक सीनियर एडवोकेट की याचिका पर सुनवाई...
Read more »

सुप्रीम कोर्ट में CJI गवई पर हमले की कोशिश: वकील ने जूता फेंकना चाहा, नारा लगाया- सनातन का अपमान नहीं सहेंगेसुप्रीम कोर्ट में CJI गवई पर हमले की कोशिश: वकील ने जूता फेंकना चाहा, नारा लगाया- सनातन का अपमान नहीं सहेंगेSupreme Court CJI BR Gavai Lawyer Viral Video Case;
Read more »

सुप्रीम कोर्ट में CJI बीआर गवई पर हमले की कोशिश, वकील ने उछाला जूता, लगाया ये नारासुप्रीम कोर्ट में CJI बीआर गवई पर हमले की कोशिश, वकील ने उछाला जूता, लगाया ये नाराCJI BR Gavai Attempted to attack in Supreme Court; lawyer throws shoe, shouts slogan सुप्रीम कोर्ट में CJI बीआर गवई पर हमले की कोशिश, वकील ने उछाला जूता, लगाया ये नारा
Read more »

'भगवान ने मुझसे कहा...', CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर ने क्या कहा?'भगवान ने मुझसे कहा...', CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर ने क्या कहा?CJI BR Gavai Shoe Throwing Incident सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक वकील ने CJI बीआर गवई पर जूता फेंका। 72 वर्षीय आरोपी राकेश किशोर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह CJI गवई की भगवान विष्णु पर की गई टिप्पणी से नाराज था। CJI गवई ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने से मना कर दिया जिसके बाद उसे रिहा कर दिया...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:15:28